Advertisement
हलवा बनाने की विधि और रेसिपी

गरमा गरम हलवा बनाने की विधि – 7 तरह का हलवा बनाना सीखे

हलवा वाह! 🙂 सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है | हलवा मीठे में एक सबसे मजेदार डिश है आप चाहे कितनी भी मिठाई पकवान क्यों ना खा ले लेकिन जब घर में बनाया हुआ गरमा गरम हलवा सामने आता है तो सारी मिठाई एक तरफ रह जाती है और उसी को देखते हुए आज हम आपको भिन्न प्रकार की हलवा बनाने की विधि बताएंगे

वैसे भी हम भारतीयों के यहा तो खाने के बाद हमेशा कुछ मीठा खाने का रिवाज है चाहे वो गुड़ ही क्यों न हो मीठा जरूर होता है इसिलए आज मै आपके लिए घर में हलवा बनाने के कुछ अलग अलग रेसेपी लाया हूँ.

आप हर तरह के हलवे को घर पर ही बना सकते है और घर पर बड़े मजे से परिवार के साथ खा सकते है| मै आपके लिए अलग अलग तरिके के हलवे के रेसेपी लाया हूँ तो चलिए शुरू करते है हलवा रेसेपी को|

आटे का हलवा कैसे बनाते हैं ?

आटे का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ⇓

  •  1 /2  कप आटा छना हुआ
  • 1 कप घी
  • 1 कप चीनी
  • कुछ किशमिश 10 से 12
  • चुटकी भर इलायची पावडर
  • कुछ बादाम
  • ढाई कप पानी

आटे का हलवा बनाने की विधि ⇓

सबसे पहले एक कड़ाही ले और उसमे घी डाल पिंगला ले और जब घी पिंघल जाये फिर उसमे आटा डाले और जब तक आटा हल्का ब्राउन ना हो जाए तब तक भुने|

अब किशमिश और पीसी इलायची मिला ले और बादाम के बारीक टुकड़े कर ले और हलवे में मिला ले और अब हलवा त्यार है और इसे परोस ले और इसका आनंद ले|

खोया गाजर का हलवा बनाने की विधि

समग्री-

grammarly
  • 1 किलो गाजर कसी हुई
  • 1 किलो दूध
  • 1/2 किलो चीनी
  • 100  ग्राम भुना हुआ खोया
  • 4-5 काजू
  • 10 से 12 किशमिश
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी
  • 6-7 बादाम

विधि ⇓

एक गहरे बर्तन में दूध डाल कर आंच पर रखे| जब दूध उबल जाये तो गाजर डाले और जब तक दूध सुख ना जाये तब तक इंतज़ार करे लेकिन इसे चमचे से चलाते रहे.

अब इसमें घी डाले और खूब भुने अब चीनी डाले और भूनते रहे अब इलायची , बादाम, काजू, किशमिश डाले और चलाये| अब इसमें खोया डाले और कुछ देर तक चलाये अब आपका गाजर खोया हलवा त्यार है अब इसे परोस कर खा ले|

सूजी नारियल का हलवा बनाने की विधि

सामग्री –

  • 1 कप बारीक़ सूजी
  • 2 चमच्च नारियल कसा हुआ
  • 2 कप चीनी
  • 1 कप देसी घी
  • 5 से 6 पिस्ते
  • 4 कप पानी
  • 15 से बिस किशमिश

विधि ⇓

कढ़ाई में घी पिंघला कर सूजी को हल्का सा ब्राउन कर ले|

एक तरफ पानी गर्म करे और उसमे चीनी डाल कर पका ले| जब सूजी ब्राउन हो जाये तो ये पानी कढ़ाई में डाल ले आंच तेज करे और इसे चलाते रहे.

जब सूजी घी छोड़ने लगे तो इसमें नारियल मिला ले अब इसे आंच से हटा ले और बादाम, पिस्ता, किशमिश मिला कर इसे गरम गरम परोस ले|

केसर मूंग दाल का हलवा बनाने की रेसिपी

सामग्री –

  • 1 किलो धूलि हुई मुंग की दाल
  • 1 किलो चीनी
  • 1 किलो देसी घी
  • 1/2 किलो खोया
  • केसर दूध में भिगोया हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच सूजी
  • 1 लीटर गुनगुना पानी
  • 6-7 इलाचयी पीसी हुई
  • 10 से 12 बादाम

केसर मूंग दाल का हलवा बनाने की विधि ⇓

सबसे पहले आप मुंग की दाल को दो घंटे के लिए पानी में भिगो दे फिर पानी से निकाल कर उसे मिक्सी में पीस ले|

पीसी हुई दाल को कढ़ाई में डाले और घी के साथ भुने| इसे लगातार चलाते रहे ताकि यह लगे नहीं और फिर इसमें सूजी मिलाये.

जब दाल गाहड़ी होने लगे तो इसमें थोडा सा घी और मिला ले| इसे खूब भुने और अब इसमें खोया मिला कर भुने.

चीनी, केसर, पानी डालकर इसे भुने और सूखने तक चलाएं| अब आंच से हटा ले और काजू बादाम के टुकड़े ड़ाल कर सजा कर गरमा गरम परोस ले|

खसखस का हलवा कैसे बनता है ?

सामग्री –

  • 1/2 कप खसखस
  • 10 से 12 बादाम
  • 1/2 कप चीनी
  • 10-11 किशमिश
  • 2 कप दूध

खसखस का हलवा बनाने की विधि ⇓

खसखस को रात भर के लिए पानी में भिगो दे| बादाम को भी भिगो ले सुबह खसखस को पीस ले बादाम के छिलको को निकाल कर पीस ले.

कढ़ाई में घी गर्म करे खसखस और बादाम का पेस्ट डाले और भुने इसमें चीनी और दूध डाले और इसे लगातार चलाते रहे| जब दूध सुख जाये तब किशमिश मिलाये और इसे आंच से उतार ले गरमा गर्म हलवा त्यार है|

बेसन के हलवे की रेसिपी

सामग्री –

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप घी
  • 1 कप पानी
  • 1 कप चीनी
  • 10 बादाम
  • 2 चुटकी पीसी इलायची
  • 10 से 12 बादाम
  • 10  से 12 काजू

बेसन का हलवा बनाने की विधि हिंदी में ⇓

अब एक कड़ाई ले इसे हल्का गर्म करे और थोड़ा सा घी बचा कर बाकी घी इस कढ़ाई में डाल ले|

अब इसमें बेसन डाले और हल्का ब्राउन होने तक भूनते रहे| अब इसमें चीनी डाले और लगातार भूनते रहे|

अब बेसन से थोड़ी खुशबु आने लगेगी आंच धीमी  करले और अब इसमें दूध डाले इसे हल्का हल्का चलाते रहे और गाढ़ा होने तक भूनते रहे.

बेसन को भूनते समय इसमें गुठलिया पड़ती है इन गुठलियो को फोड़ते रहे अब इसमें कटे हुए काजू , किशमिश, बादाम इलायची पाउडर सब मिला कर चला ले| अब 2 चमच्च घी डाल कर चला ले| सजावट के लिए ऊपर से भी मेवे डाल सकते है अब हलवा त्यार है|

मीठे कद्दू का हलवा बनाने की विधि हिंदी में – Kaddu Ka Halwa Recipe in Hindi

सामग्री –

  • 1 किलो पका हुआ मीठा कद्दू
  • 1  कप देसी घी
  • 250 ग्राम खोया भुना हुआ
  • 2 कप चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
  • 10 से 15 किशमिश
  • 2 चम्मच नारियल का बुरा
  • 1 चुटकी केसर

विधि ⇓

मीठे कद्दू को अच्छे से धो ले और कद्दू कस कर के एक बर्तन में उबाल ले|

जब यह ठंडा हो जाये तो इसका पानी निचोड़ ले और सारा कद्दू एक तरफ निकाल ले|

कढ़ाई में घी डालकर उसमे कद्दू डाले और फिर दूध डाल कर धीमी आंच पर पकाते रहे जब दूध सुख जाये तो मावा और केसर डालकर इसे अच्छे से पकाते रहे|

मावे को पूरी तरह सूखा ले अब कद्दू में चीनी इलायची पाउडर और सारे मेवे बादाम काजू सब डालकर इसे पकाये| इसे लगातार चलाते रहे ताकि यह चिपके नहीं| अब इसे आंच से हटा ले और गरमा गर्म परोस ले.

दोस्तों, आज मेने आपको कई तरह के हलवे के बारे में बताया| हलवा एक घर की मीठी डिशेस में से ख़ास डिश है यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है आप सर्दियों में अगर हलवा बनाये उसका तो मजा ही कुछ और है.

आप चाहे तो अपने हस्बैंड या बच्चो के टिफिन के लिए भी हलवा बना सकती है इससे सभी खुश भी होंगे और जब भी घर में पूजन होता है तो सबसे पहले हलवे का ही भोग लगाया जाता है.

क्यों ना इस बार कुछ अलग तरिके का हलवा बनाया जाये| आज मेने जो आपको ये रेसेपी बताई है आप इन्हे घर पर जरूर आजमा कर देखे और अपना अनुभव हमे कमैंट्स के द्वारा शेयर करे अगर आपको ये रेसिपी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना बिलकुल न भूले.

स्वीट ⇓

Similar Posts

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *