Advertisement
Jan Suchna Portal

किसान जन सूचना पोर्टल राजस्थान 2021

राजस्थान जन सूचना पोर्टल (Jan Suchna Portal) एक वेबसाइट है जिसके अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए सभी योजनाओं की जानकारी राजस्थान के नागरिकों को प्राप्त हो जाएगी। इस पोर्टल की सहायता से कोई भी राजस्थानी घर बैठे केवल अपने मोबाइल से सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए की राजस्थान का नागरिक सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं से वंचित ना रहे इसलिए जन सूचना पोर्टल को जारी किया गया है।

हमारा आज का यह पोस्ट बहुत ही खास है क्योंकि इसमें हम आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल के विषय में हर तरह की जानकारी देने वाले हैं। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Jan Soochna Portal Rajasthan के विषय में और रिसर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें।


क्या आपको पता है प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह भारत में और भी काफी सारी योजना है जिसके बारे में आपको पता होना जरूरी है जैसे की किसान सम्मान निधि योजना, IGRSUP, SSMMS, परिवहन विभाग बिहार, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अन्नपूर्णा दूध योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, किसान ऋण मोचन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, डिजी यात्रा यूनिक आइडेंटिटी योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ऐसी कई योजना और है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।


Rajasthan Jan Suchna Portal 2021

राजस्थान जन सूचना पोर्टल एक ऐसी साइट है जिसके माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को दी जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहतोल द्वारा जारी किया गया था। इस पोर्टल को राजस्थान सरकार ने 19 20 अगस्त 2019 को लांच किया था। इस पोर्टल के जारी होने से पहले राजस्थान के लोगों को सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इस पोर्टल के आ जाने के बाद लोग अपने मोबाइल से सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

Jan Suchna portal Rajasthan 2021-2022 के अंतर्गत राजस्थानी लोग सरकार द्वारा बनाए गए 13 विभागों के 33 योजना भवन के अंतर्गत आने वाली सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद राजस्थान के लोग और सरकार के बीच पारदर्शिता काफी हद तक बढ़ चुकी हैं। यह एक राजकीय कार्य हैं।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2021 का उद्देश्य क्या है?

Rajasthan Jan Soochna Portal के जारी होने से पहले राजस्थान के निवासियों को किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने में काफी परेशानी आती थी। और कई बार तो लोग अच्छी अच्छी योजनाओं से वंचित रह जाते थे। लोगों की इस समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार ने बहुत समय बाद एक ऐसा पोर्टल जारी करने का निश्चय किया जहां साधारण जनता को सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

यह पोर्टल कोई और नहीं बल्कि राजस्थान जन सूचना पोर्टल योजना है। इस पोर्टल को जारी करके सरकार अपनी जनता को सरकार से कनेक्ट और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही हैं। क्योंकि यह एक वेबसाइट है, तो कोई भी जनता इस वेबसाइट तक आसानी से पहुंच सकता है और यहां से अपने पसंदीदा योजना के विषय में जानकारी को प्राप्त कर सकता है।

grammarly

जन सूचना पोर्टल 2021 के क्या लाभ हैं?

नागरिकों के हित के लिए राजस्थान सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से नागरिकों को कई तरह के लाभ प्राप्त हो रहे हैं-

  • 👉 इस पोर्टल के द्वारा सभी लोग घर बैठे राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकर पूर्ण लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
  • 👉 सभी सरकारी सेवाओं का लाभ अब लोग इस पोर्टल की सहायता से उठा सकते हैं।
  • 👉 राजस्थान के किसी भी शहर व गांव में जारी किए जाने वाली कोई भी छोटी बड़ी योजना की जानकारी लोग अब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
  • 👉 इस पोर्टल के जारी करने से राजस्थान में सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता बढ़ने लगी है।
  • 👉 इस पोर्टल के जारी हो जाने के बाद भ्रष्टाचार भी काफी हद तक कम हुआ है।
  • 👉 अगर आप भी राजस्थान के निवासी हैं! तो आप बड़ी आसानी से इस पोर्टल के जरिए सरकार द्वारा जारी किए गए हर योजना व सेवाओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जन सूचना पोर्टल 2021 में कितने विभाग जुड़े हुए हैं और उनके नाम क्या है?

राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2021 में कुल 13 विभाग है जिनके नाम नीचे बताए गए हैं-

  1. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  2. श्रम एवं रोजगार विभाग
  3. खान एवं भूविज्ञान विभाग
  4. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
  5. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
  6. आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
  7. सहकारिता विभाग
  8. जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  9. प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
  10. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  11. ऊर्जा विभाग
  12. प्रशासनिक सूचना विभाग
  13. राजस्व विभाग

राजस्थान जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत राजस्थान के नागरिक इन सभी विभागों के अंदर जारी किए गए सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


राजस्थान जन सूचना पोर्टल में आवेदन कैसे करते हैं?

राजस्थान जन सूचना पोर्टल में आवेदन करने के लिए आप नीचे बताए गए चरण का पालन कर सकते हैं-

  • STEP 1. सबसे पहले आप इस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए। राजस्थान जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक नीचे दी गई है। आप उस पर क्लिक करके भी यहां जा सकते हैं।
https://jansoochna.rajasthan.gov.in/
jansoochna.rajasthan.gov.in
Jan Soochna Rajasthan Official Website
  • STEP 2. जैसे ही आप ही आप इस वेबसाइट पर क्लिक करेंगे वैसे आपके सामने राजस्थान जन सूचना पोर्टल का होम पेज दिखाई देगा।
  • STEP 3. इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको government scheme/service | Information of Scheme के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Jan Suchna Portal Scheme List
Jan Suchna Portal Scheme List
  • STEP 4. जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने सभी योजनाओं और सेवाओं के नाम आ जाएंगे। अब आप जिस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं! उस पर क्लिक कीजिए।
Jan Suchna Portal List
Jan Suchna Portal List
  • STEP 5. जैसे ही आप सेवा बटन पर क्लिक करेंगे वैसे आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा।
  • STEP 6. अब आपको इस फॉर्म में सभी जानकारियों को सही-सही भर देना है।
  • STEP 7. योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अगर किसी दस्तावेज जोड़ने की जरूरत है तो आप दस्तावेज भी जोड़ दीजिए।
  • STEP 8. सभी जानकारी भरने और दस्तावेजों को जमा करने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।

तो इन चरण का पालन करके आप बड़ी ही आसानी से राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2022 के अंतर्गत योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।


राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर शिकायत कैसे करें?

अगर नागरिकों को किसी तरह की समस्या है तो वह भी राजस्थान जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत शिकायत कर सकते हैं। इस पोर्टल के अंतर्गत शिकायत करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं–

  • शिकायत करने के लिए भी आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जब आप इस वेबसाइट पर जाएंगे तो हम पेज पर आपको दिखाई दे रहे कई सारे विकल्प में आपको शिकायत/समस्या (file a complaint) का भी एक विकल्प दिखाई देगा। आप उस विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
Jan Suchna Portal Complaint Status
Jan Suchna Portal Complaint Status
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप राजस्थान जन सूचना पोर्टल में पहुंच जाएंगे। जैसे ही आप इस पोर्टल में जाएंगे वैसे आपको एक विकल्प दिखाई देगा – “शिकायत दर्ज करें” के बटन पर क्लिक करना।
  • जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने शिकायत दर्ज करने का एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब आप फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, नाम, एड्रेस, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी शिकायत दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

इस तरह से आप बड़ी आसानी से राजस्थान जन सूचना पोर्टल में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।


FAQ

Jan Suchan Portal Rajasthan क्या है?

जन सूचना पोर्टल क्या है? जन सूचना पोर्टल एक ऐसी साइट है जहां सरकार नई योजनाओं की जानकारी व उससे संबंधित सेवाओं की जानकारी आम नागरिक तक पहुंचाती है। इस पोर्टल को खास तौर पर राजस्थान के लोगों के लिए ही जारी किया गया है। इस पोर्टल के अंदर केवल राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए योजनाओं की जानकारी ही है।

जन सूचना पोर्टल से जानकारी कैसे निकाले?

जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप चाहे तो इसके टोल फ्री नंबर 1800-180-6127 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जन सूचना पोर्टल कब जारी किया गया?

राजस्थान जन सूचना पोर्टल सरकार के द्वारा 16 सितंबर 2019 को लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल को राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा लोगों के हित के लिए जारी किया गया था।

जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत कितने विभाग काम करते हैं?

राजस्थान जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत कुल 13 विभाग है। इस विभाग के अंतर्गत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले हर तरह की योजनाएं जारी की जाती हैं। लेकिन इस विभाग के अंतर्गत अन्य कई विभाग भी जुड़ गए हैं जिससे अब राजस्थान जन सूचना पोर्टल के अंतर्गत कुल 60 विभाग आते हैं।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट कौनसी है?

राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://jansoochna.rajasthan.gov.in हैं। इस वेबसाइट पर जाकर लोग सरकारी योजना के विषय में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion

तो राजस्थान Jan Suchna Portal के विषय में आपने डिटेल जानकारी इस पोस्ट में पढ़ा है। जिसके बाद आपको पता चल गया होगा कि राजस्थान जन सूचना पोर्टल क्या है व किस काम आता है। इसके अलावा भी जन सूचना पोर्टल के विषय में जितनी जानकारी है, वो भी आपको प्राप्त हो गई होगी। अगर आपको दी गई जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए ताकि हर नागरिक राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई योजना का लाभ पा सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *