मेरे प्यारे भारत देशवासियों, मैं हिमांशु ग्रेवाल आप सबको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूँ। आज मेरे इस लेख में आपको गणतंत्र दिवस 2022 की शुभकामनाएं देने के लिए फोटोज मिलेंगे। (Happy Republic Day Images 2022).
गणतंत्र दिवस फोटो कार्ड को आप फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्विटर और कहीं भी शेयर करके अपने दोस्तों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते है। Republic Day HD Images and Pictures Download करने से पहले इस त्यौहार के विषय में थोड़ा बहुत जान लेते है कि आखिर गणतंत्र दिवस का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और ये इतना खास पर्व क्यों है।
» गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) निबंध और महत्व «
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
गणतंत्र दिवस भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।
भारत सबसे महान देश है और सिर्फ भारत देश एक ऐसा देश है जिसकी विविधता में एकता है जहां अलग अलग जाती और अलग अलग धर्म के लोग एक साथ रहते है। भारत देश के 3 राष्ट्रीय पर्व है पहला 26 जनवरी, दूसरा 15 अगस्त और तीसरा गांधी जयंती। इस राष्ट्रीय पर्वो को हम खूब खुश होकर और हर साल सब एक साथ मिलकर मनाते है। 26 जनवरी 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट 1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।
भारत देश को एक स्वतंत्र और गणराज्य देश बनाने के लिए सन् 1949 में 26 जनवरी संविधान को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाता है। इसके बाद राष्ट्र गान किया जाता है। इस राष्ट्रीय उत्सव को पूरे देश में सबसे अधिक उत्साह से राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है।
हर साल एक भव्य और विशाल परेड इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाती है। इस विशाल सेना में भारतीय सेना के अलग अलग रेजिमेंट, जल सेना, थल सेना, वायु सेना और NCC कैडेट आदि सभी भाग लेते है। देश के अलग अलग विद्यालय से चुन-चुन कर निकाले गए होनहार विद्यार्थी भी परेड का हिस्सा बनते है। इस परेड में विभिन्न राज्यों की कला का प्रदर्शन भी किया जाता है। अलग अलग राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स और विद्यार्थी और कला केंद्र में होनहार व्यक्तियों द्वारा एक खास प्रदर्शनी की जाती है।
Happy Republic Day Images with Quotes in Hindi
अब हमने आपको बहुत जानकारी दे दी है। अब हम आपको गणतंत्र दिवस के लिए फोटोज देने जा रहे है जिन्हे आप गणतंत्र दिवस पर शेयर करके गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते है।
Happy Republic Day 2022 Photos Free Download
Happy Republic Day 2022 Images Free Download
Poem on Republic Day 2022 in Hindi
अब हम आपको कुछ कविता देने जा रहे है जिन्हे आप अपने स्कूल फंक्शन या फिर गणतंत्र दिवस के प्रोग्राम में सबको सुना कर सबका उत्साह बढ़ा सकते है|
गणतंत्र दिवस पर कविता
|| Republic Day Poem in Hindi For Students ||
(1). पहली कविता
सदा ही लहराता रहे ये तिरंगा हमारा, सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा, गूंज उठता हैं जहां में चारो ओर… लोगो की जुबान से वन्दे मातरम् का नारा, वतन की सर बुलंदी के लिए ये दिल क्या, ख़ुशी ख़ुशी मिट जाए ये जिस्म भी हमारा, जो शहीद हो गए वो अमर कहलाये अक्सर, उनकी कुरबानियों के आगे सदा नमन हमारा, इस देश के वासी बखूबी ये जानते हैं की, सोने की चिड़िया कहलाता प्यारा देश हमारा !
(2). दूसरी कविता
कुछ नशा तिरंगे की आन का, कुछ नशा धरती की शान का, हम लहरायेंगे आज ये तिरंगा, नशा है ये हिंदुस्तान की शान का !
(3). तीसरी कविता
आओ देश का सम्मान करे.... शहीदो की क़ुरबानी याद करे, एक बार फिर से राष्ट्र की कमान हम सब मिलकर अपने हाथ धरे !
(4). चौथी कविता
संस्कृति और संस्कार की शान मिले ऐसे, हिन्दू ,मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले ऐसे, हम सब मिलकर रहे ऐसे की..... मंदिर में अल्लाह और मद्जित में राम मिले जैसे !
(5). पांचवी कविता
जब-जब लोकतंत्र से जयचन्दों को अभयदान मिलेगा, तब-तब भारत माता असहनीय दुःख पायेगा, जब-जब न्याय अमीरों की जागीर बनेगा, तब-तब गरीब मुजरिम ठहराया जायेगा, जब-जब मिडिया टीआरपी की भूखी होगी, तब-तब अर्धसत्य दिखाया जाएगा, जब-जब फिल्में अश्लीलता परोसेंगी, तब-तब कई ज़िंदगियाँ तबाह होंगा , जब जब इतिहासकार मुगलों की जयकार करेंगे, तब-तब युवा दिग्भ्रमित होगा, जब-जब साहित्य समाज में विष घोलेगा, तब-तब भारत का पतन होगा, जब-जब शिक्षा से नैतिकता गायब होगी, तब-तब अगली पीढ़ी नालायक होगी, जब-जब किसान खून की आँसू रोयेंगे, तब-तब महंगाई सबको रुलाएगी, जब-जब तथाकथित बुद्धिजीवी समाज को भटकाना चाहेंगे, तब-तब राष्ट्रभक्त उन्हें धूल चटाएंगे, जब-जब लोग अपने कर्तव्यों को भूलेंगे, तब-तब अधिकार राष्ट्र के लिए घातक होगा, जब-जब योग्य, लेकिन चरित्रहीन लोग, युवाओं के आदर्श बनेंगे, तब-तब नई पीढ़ी के चरित्र का भी घोर पतन होगा, देशभक्तों, घोर निंद्रा अब तो त्यागो, इससे पहले की राष्ट्र खंडित-खंडित हो जाए, खड़े सैनिक सीमा पर, देश के लिए मरने को, जरा भी गैरत बची हो तुममें, तो तुम देश के लिए जियो तो सही...
Happy Republic Day Images with Shayari in Hindi
26 January 2022 Image with Shayari in Hindi
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है!
जय भारत
बलिदानों का सपना जब सच हुआ तभी देश आजाद हुआ,
आओ सलाम करे उन वीरों को जिनकी शहादत से ये भारत गणतंत्र हुआ|
आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे,
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान भी लुटा देंगे
भारत हमारा देश है अब दोबारा इस पर आंच न आने देंगे|
मैं भारतवर्ष का सम्मान करता हूँ,
इसकी चांदनी और मिट्टी का गुणगान करता हूँ,
में चिंता नही करता स्वर्ग में जन्नत पाने की,
तिरंगा हो कफन मेरा बस यही अरमान रखता हूँ!
बस इतनी सी बात हवाओं और इन फिजाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी चिरांगो को जलाये रखना,
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को हमेशा दिल में बसाये रखना|
भारतीय गणतंत्र दिवस के बारे में
भारत एक लोकतांत्रिक देश है, और यदि आप भी मेरी ही तरह इस महान देश के नागरिक हैं तो यकीनन ही यह ज्ञात होगा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही भारत के प्रत्येक वर्ग के नागरिक को अपना नेता वोट देने की प्रक्रिया को फॉलो करते हुए खूद चुनने का अधिकार है और उसके उपरान्त वो नेता अपने साथ कार्यरत नेता के साथ भारत देश की जनता के विकास के लिए कार्य करते हैं।
दोस्तों, आइए आज मैं आपको देश के लोकतांत्रिक देश बनने के सफर के बारे में थोड़ी जानकारी देता हूँ, यदि आपको इतिहास विषय पसंद है तो यकीनन ही आपको 26 जनवरी का इतिहास पढ़ने में अच्छा लगेगा। सन् 1947 में जब देश के स्वतंत्रता सेनानियों के लगातार परिश्रम से भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली, तब सवाल खड़ा हुआ कि देश का प्रधानमंत्री किसको बनाया जाए?
हमारे भारत में राष्ट्रीय भावी प्रधानमंत्री के गद्दी लिये 1947 में ही मतदान हुआ था, तो उसी समय से भारत वासियों ने वोट देना शुरू कर दिया था। फर्क सिर्फ इतना था उन दिनों पुरुषों को ही मत देने का अधिकार था, औरते इसमें हिस्सा नहीं लेती थी। मतदान में दो काँग्रेस नेता ने हिस्सा लिया था और जब परिणाम सामने आया तो सरदार पटेल अर्थात भारत के आयरन मैन सरदार वल्लभ भाई पटेल को सर्वाधिक मत मिले। उनके बाद सर्वाधिक मत आचार्य कृपलानी को मिले थे। किन्तु गांधी जी के कहने पर सरदार पटेल और आचार्य कृपलानी ने अपना नाम वापस ले लिया और जवाहरलाल नेहरू को भारत के आजाद होने के बाद पहला प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
1947 से पूर्व जब भारत में अग्रेज़ शाशन कर रहे थे जब देश में लोकतंत्र नहीं था, और यही कारण था देश के बड़े नेता ने मिल कर सहमति से यह फैसला लिया था कि स्वतंत्र भारत को लोकतांत्रिक बनाया जाएगा। आजादी के कुछ दिन पश्चात 29 अगस्त, 1947 को संविधान सभा में डॉ बी आर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया जिसके तहत अंबेडकर को भारत के लिए एक संविधान तैयार करने के लिए कहा गया।
इसे जरूर पढ़ें: भारत के संविधान पर भाषण एवं निबंध
संविधान पर विचार-विमर्श करते हुए, विधानसभा ने कुल 7,635 में से 2,473 संशोधनों (amendments) को स्थानांतरित किया। भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को बन कर तैयार हुआ और अपनाया गया था और माननीय सदस्यों ने 24 जनवरी, 1950 को इस पर अपने हस्ताक्षर किए।
284 सदस्यों ने वास्तव में संविधान पर हस्ताक्षर कर उसे अपनाया, उस दिन जब संविधान पर हस्ताक्षर किया जा रहा था तब इसे एक अच्छे शगुन के संकेत के रूप में देश की जनता के सामने इसकी व्याख्या की गई थी। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, और तब से भारत के सभी देशवासियों के लिए एक ही नियम और मौलिक अधिकार दिए गए और यह माना गया कि सब समान हैं और 26 जनवरी को प्रतिवर्ष हमने गणतंत्र दिवस के रूप में मनाना आरंभ कर दिया।
Happy Republic Day Drawing Competition Images

राष्ट्रीय पर्व होने के कारण गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालयों, विश्वविद्यालयों एव ऑफिस में विभिन्न प्रकार 26 जनवरी पर ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाता है, जो विद्यार्थी इच्छुक होते है वो अपने आप को हिस्सेदार के रूप में प्रस्तुत करते हैं और बढ़ चढ़ के अपने कला का प्रदर्शन करते हैं।
दोस्तों, वैसे तो महामारी ने हमे बांध के रख दिया है लेकिन एक तरफ यह भी सत्य है कि कुछ भी रुक नहीं पाया है, दुनिया अपनी तेजी से चल रही है और आगे बढ़ती जा रही है। यदि आने वाले गणतंत्र दिवस पर आपके भी विद्यालय में इस तरह का कोई कॉम्पीटीशन का आयोजन हो रहा है, और आपको अपने घर से ही पोस्टर बना के उसकी तस्वीर ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शिक्षक के साथ शेयर कर दिखाना है तो आप नीचे दिए गए इमेज कि मदद ले सकते हैं और यकीनन ही आप कोई स्थान भी प्राप्त कर सकते हैं।


वैसे सच कहूँ तो मेरी ड्राइंग कुछ खास अच्छी तो नहीं है, परंतु मैं आपको बताना चाहता हूँ कि ड्राविंग में आकृति के रूप के साथ – साथ उसमें रंग भरने के तरीके से भी आपके ड्राइंग पर प्रभाव पड़ता है। तो आप दोनों चीजों का ध्यान दीजिएगा।
Happy Republic Day Parade 2022 Images
पहला गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 1950 को आयोजित किया गया था, जिसमें उस समय के इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। उस परेड के फ्लाईपास्ट में हार्वर्ड, समेकित बी -24 लिबरेटर्स, डकोटा, हॉकर टेम्पेस्ट, स्पिटफायर और जेट विमानों जैसे विमान शामिल थे और कुल मिला कर सौ से अधिक विमान उस परेड में शामिल थे।
दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड भारत में गणतंत्र दिवस समारोह को चिह्नित करने वाली सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण परेड है। परेड हर साल 26 जनवरी को राजपथ, नई दिल्ली में होती है। दोस्तों राष्ट्रीय त्योहार होने के कारण यह बहुत बड़े लेवल पर भारत में मनाया जाता है और गणतंत्र दिवस समारोह में परेड एक मुख्य आकर्षण का हिस्सा है, जो 3 दिनों तक चलता है। आपने यह तो जान लिया कि परेड दिल्ली में आयोजित होती है, चलिये अब हम जानते हैं कि दिल्ली में यह कहा पर आयोजित होती है?
26 जनवरी परेड की जानकारी

26 जनवरी की परेड राजपथ के राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक मार्च करती है। चलिये अब मैं आपको इस परेड की कुछ खासियत बताता हूँ सबसे पहले, राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज को फहराते है। जिसके साथ ही भारत का राष्ट्रीय गान बजाया जाता है, और एक 21-तोपों की सलामी दी जाती है।
राष्ट्रपति क्षेत्र में अपने असाधारण साहस के लिए सशस्त्र बलों से लोगों को बहादुरी के पदक प्रदान करने के लिए आगे आते हैं और जिन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में वीरता के अपने अलग-अलग कार्यों से खुद को प्रतिष्ठित किया है, उनको पुरस्कार से नवाजते हैं। इसके बाद सेना, नौसेना और वायु सेना की कई रेजिमेंटों के साथ उनके बैंड के साथ मार्च किया जाता है, जिसकी प्रैक्टिस यह सेना न जाने कितने समय पहले से करती हैं। उसके उपरांत विभिन्न राज्यों की झांकी उनकी संस्कृति को प्रदर्शित करती हुई उसी राजपथ से निकलती हैं।
एक बीटिंग रिट्रीट समारोह परेड के अंत का प्रतीक है। परेड पारंपरिक रूप से सशस्त्र बलों और नागरिक सुरक्षा सेवाओं की मोटरसाइकिल इकाइयों और भारतीय वायु सेना के जेट विमानों और हेलीकॉप्टर द्वारा एक फ्लाईपास्ट की हिम्मत शैतान मोटर साइकिल की सवारी के प्रदर्शन के साथ समाप्त होती है। हर साल 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का आयोजन किया जाता है। यदि आप परेड देखना चाहते हैं तो आप भी टिकट खरीद कर परेड देखने के लिए 26 जनवरी को लाल किला जा सकते हैं, यकीनन ही आपको बहुत आनंद आएगा।
India Republic Day Celebration Images
प्रत्येक इंसान का हर काम को करने का अपना एक तरीका होता है, ठीक इसी तरह से त्योहार भी हम अपने ढंग से मनाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को नए कपड़े और मिठाई खाना पसंद है, तो वही कुछ लोग त्योहार को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ तो इसे एक आम दिन की तरह ही व्यतित करते हैं। क्योंकि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार है, झण्डा फहराने, राष्ट्रीय गीत गाना, देशभक्ति गानों पर नृत्य परस्तुति, देशभक्ति गाने, गीत एवं कविताएं का हमारे देश
में काफी प्रचलन है।
चलिये अब मैं आपके साथ कुछ Republic Day 2022 Celebration Images शेयर कर रहा हूँ, आप चाहो तो इनको अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी के तौर पर डाल सकते हो।


Happy Republic Day 2022 Speech in Hindi for School Assembly
मैं अपने आपको खुशकिस्मत समझता हूँ कि आपने मुझे आज के महान दिन पर आप सभी को भारत के गणतंत्र दिवस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने का अवसर प्रदान किया है।
देशभक्तों के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमर कहानी 26 जनवरी के पर्व को समेटे हुए है। उत्सर्ग और शौर्य का इतिहास भारत की भूमि पर पग-पग में अंकित है। किसी ने सच ही कहा है- कण-कण में सोया शहीद, पत्थर-पत्थर इतिहास है।
26 जनवरी हमारे देश के लिए बहुत खास दिन है। गणतंत्र (गण+तंत्र) का अर्थ है, जनता के द्वारा जनता के लिये शासन।
हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया था। इस दिन की सबसे अच्छी बात यह है कि सभी जाति एवं वर्ग के लोग इसको एक साथ मिलकर मनाते हैं। आज के पावन उत्सव पर हमे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा की गई कड़ी मेहनत और संघर्ष को एक बार याद जरूर करना चाहिए क्योंकि उन्होंने ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया है।
महात्मा गांधी, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री इत्यादि जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे भारत देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान भी न्यौछावर कर दी थी। उनके इन महान कामों के लिए ही आज भी उनका नाम भारत देश के इतिहास में लिखा है। न ही सिर्फ लिखा ब्लकि आज भी देश का बच्चा – बच्चा उनको याद करता है और उनके तरह बनना चाहता है। भारत वासी उनके इस बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते हैं। उन्ही के कारण आज हम अपने देश में आजादी से सांस ले रहे हैं।
हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि, ‘हमने एक ही संविधान और संघ में हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को पाया है। जो देश में रह रहे सभी पुरुषों और महिलाओं के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है।’ यह बहुत ही शर्म की बात है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी हम आज अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी समस्याओं से लड़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि हमें दोबारा एक साथ मिलकर अपने देश से इन बुराइयों को बाहर निकाल फेंकना है जैसे कि स्वतंत्रता सेनानी नेताओं ने अंग्रेजों को हमारे देश से निकाल दिया था।
- हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा।
- हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, आदि जैसे चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालना होगा।
- आओ करे प्रतिज्ञा हम सब इस पावन गणतंत्र दिवस पर, हम सब बापू के आदर्शों को अपनायेगे नया समाज बनायेंगे।
- भारत माँ के वीर सपूतों के बलिदानों को हम व्यर्थ न जानें देंगे।
- जाति, धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर नया समाज बनायेंगे।
मैं एक बार फिर आपको अपने भाषण को ध्यान से सुनने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे आप सभी के सामने अपनी बात रखने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
जय हिन्द! वन्दे मातरम!
हैप्पी रिपब्लिक डे कैसे कहे?
सामान्य तौर पर होता क्या है कि जब भारत का गणतंत्र दिवस यानी कि 26 जनवरी का दिन आता है, तब लोग एक दूसरे को बधाई देने के लिए बस इतना ही कहते है कि गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। हालांकि यह एक कॉमन तरीका है जिसका इस्तेमाल सभी लोग करते हैं, परंतु आप कुछ हटकर करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है, क्योंकि किसी को अगर अलग ही अंदाज में भारत के गणतंत्र दिवस की बधाई दी जाती है, तो निश्चित ही वह आपकी तरफ अट्रैक्ट होगा। इसीलिए हम नीचे आपके साथ कुछ ऐसे तरीके शेयर कर रहे हैं, जो गणतंत्र दिवस पर किसी को भी अगर आप बधाई देने के लिए ट्राई करेंगे, तो निश्चित ही सामने वाला आपसे काफी इंप्रेस होगा। नीचे नजर डालिए 26 जनवरी पर किसी को हैप्पी रिपब्लिक डे कैसे कहते हैं।
26 जनवरी के पावन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद जय भारत
आपको और आपके पूरे परिवार को 26 जनवरी की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं यही कामना करता हूं कि 26 जनवरी के इस पावन मौके पर हमारा देश और आगे बढ़े और और तरक्की करें तथा फिर से दुनिया का गुरु बने। जय हिंद
आइए 26 जनवरी के इस पावन मौके को एक साथ मिलकर के सेलिब्रेट करें और दुनिया को यह संदेश दे कि हम सभी भारतीय एक हैं। भारत माता की जय
26 जनवरी के इस पावन दिवस पर मैं यह प्रण करता हूं कि मैं एक ईमानदार भारतीय बनूंगा और अपने देश के साथ कभी भी गद्दारी नहीं करूंगा। वंदे मातरम।
घर पर गणतंत्र दिवस कैसे मनाएं?
घर पर भारत के गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट करने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आप किसी फौजी भाई को अपने घर पर बुलाएं और उनका पूरा सम्मान करें। साथ ही उन्हें माईक के जरिए 26 जनवरी के मौके पर सार्वजनिक रूप से अपने विचार प्रकट करने का मौका दें। इससे फायदा यह होगा कि आपको फौजी भाई का देश के प्रति विचार सुनने को मिलेगा, साथ ही फौज से संबंधित कई बातों को जानने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा आपके आसपास के लोगों को भी फौजी भाई की बात सुनने के बाद भारतीय सेना में भर्ती होने की प्रेरणा मिलेगी।
हमारे ख्याल से घर पर 26 जनवरी को सेलिब्रेट करने का इससे अच्छा तरीका कोई हो ही नहीं सकता, क्योंकि हमारा यह फर्ज बनता है कि जो सैनिक देश की रक्षा के लिए 12 महीने बॉर्डर पर डटे रहते हैं, हम उन्हें उचित सम्मान दें और उनकी भावनाओं को प्रकट करने का मौका उन्हें दें। आप घर पर 26 जनवरी को सेलिब्रेट करने के लिए अंताक्षरी का कार्यक्रम भी रख सकते हैं, जिसमें देश भक्ति से संबंधित गाने गाए जाएं, यह कंडीशन होनी चाहिए। इससे आपका अच्छा टाइम पास भी हो जाएगा, साथ ही आप गणतंत्र दिवस को अच्छी तरह से सेलिब्रेट भी कर लेंगे।
गणतंत्र दिवस पर हमें क्या करना चाहिए?
गणतंत्र दिवस के मौके पर हमें सबसे पहले सुबह उठकर के नहाना चाहिए। उसके बाद अगर आपको किसी गवर्नमेंट कार्यक्रम में जाना है तो आपको वहां पर जाना चाहिए। एक सामान्य नागरिक होने के नाते हमें इस दिन अपने आसपास के इलाके की साफ सफाई करनी चाहिए, साथ ही हो सके तो छोटे अथवा बड़े स्तर पर झंडा रैली भी निकालनी चाहिए और उसमें देशभक्ति के नारे लगाने चाहिए। इसके साथ ही हमें हल्की आवाज में देश भक्ति गीत भी चलाने चाहिए। शाम को चाहे तो छोटी मोटी मीटिंग का आयोजन भी कर सकते है जिसमें आप देश भक्ति पर भाषण दे सकते हैं, साथ ही अन्य लोगों को भी देश भक्ति के ऊपर अपने विचार प्रकट करने का मौका दे सकते हैं। इस दिन हमें तिरंगे को सलामी देनी चाहिए और कहीं पर भी अगर भारत का राष्ट्रगान चल रहा है, तो तुरंत ही सावधान की मुद्रा में खड़े होकर के भारत के राष्ट्रगान को सम्मान देना चाहिए।
26 जनवरी पर ऑनलाइन क्या करना चाहिए?
इस दिन सभी लोग एक दूसरे को ऑनलाइन 26 जनवरी के बधाई संदेश भेजते हैं। ऐसे में आप भी 26 जनवरी के दिन एक दूसरे को बधाई संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति 26 जनवरी के मौके पर सोशल मीडिया पर भारत की बुराई कर रहा है अथवा आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत भी पुलिस में कर सकते हैं, ताकि कोई भी भारत माता या फिर भारत देश का अपमान ना कर सके।
अगर कोई भारत के प्रधानमंत्री को गाली दे रहा है तो आप उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो जिस प्रकार हमें अपने देश का सम्मान करना चाहिए, उसी प्रकार हमें भारत के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री का भी सम्मान करना चाहिए। इस दिन चाहे तो आप अपनी फेसबुक की प्रोफाइल में भारत के झंडे की फोटो लगा सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक पर 26 जनवरी का बधाई संदेश भी पोस्ट कर सकते हैं, साथ ही उसे विभिन्न पेज और ग्रुप में पोस्ट कर सकते हैं।
इस दिन आप अपने देश भक्ति वाला वीडियो भी बना करके फेसबुक पर अपलोड कर सकते है अथवा आप किसी गवर्नमेंट कार्यक्रम में गए है तो आप उसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
देश भक्ति भाषण ⇓
- जनवरी गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति भाषण
- Motivational Speech on Republic Day in Hindi
- 26 जनवरी पर मोटिवेशनल भाषण बच्चों के लिए
गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं सन्देश ⇓
अन्य लेख ⇓
आपको और आपके परिवार वालो को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इन Republic Day Images को डाउनलोड कीजिये और सभी के साथ फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप्प पर शेयर कीजिये।
Happy Republic Day to all my countrymen. Hope my country continues to grow during the coming years.
To good
Dil he Hindustani. And Sacha Indian love you all. Meri Desh Ki sabhi Bharat Basiun ko. Meri hardhik subh kamna Happy Republic Day me hun es Desh ko pyar korne bala. Socha Indian. Nagarjun Behera /N. Arjun