Advertisement
10 Lines on Sikkim in Hindi

सिक्किम की संस्कृति पर निबंध 10 वाक्य

नमस्ते, 10Lines.co में आज हम सिक्किम पर 10 वाक्य अर्थात “in English, 10 Lines on Sikkim in Hindi” के विषय के ऊपर चर्चा करने जा रहा हैं। तो लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें और सिक्किम की राजकीय भाषा क्या है, सिक्किम की संस्कृति, सिक्किम का साहित्य, सिक्किम का रहन सहन अथवा सिक्किम की जानकारी का पूरा ज्ञान प्राप्त करें।

10 Lines on Sikkim in Hindi

पूर्वी हिमालय में स्थित देश का इकलौता ऐसा राज्य जहां आज भी शत प्रतिशत जैविक खेती की जाती है, और जिस राज्य में बसे अधिकांश लोग मूल रूप से बाहरी देशों (विशेषकर नेपाल) से आए हुए हैं, आज हम उसी राज्य सिक्किम पर आधारित 10 पंक्तियां आपके लिए लेकर आए हैं।

दोस्तों, 135 करोड़ से भी अधिक आबादी वाले हमारे देश को भाषा, पहनावे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग राज्यों को बांटा गया है। सिक्किम देश के उन्हीं राज्यों में से एक है जिसका इतिहास और जनसंख्या उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से काफी छोटी है। अगर आपको मंच में सिक्किम राज्य पर आधारित 10 वाक्य कहने को कहा गया है या फिर परीक्षाओं में यह प्रश्न पूछा जाता है तो आप निम्नलिखित पंक्तियों कि मदद ले सकते है।

सिक्किम पर निबंध 10 लाइन

बच्चों को कई बार राज्यों के विषय में निबंध लिखने के लिए कहा जाता है, हालांकि किसी राज्य के बारे में पर्याप्त जानकारी ना होने की वजह से वे अच्छे से निबंध नहीं लिख पाते हैं। अगर आप पर्वतीय राज्य सिक्किम पर निबंध लिखना चाहते हैं तो इस कार्य में आपको नीचे दी गई सिक्किम पर 10 लाइन मदद करेंगी।


10 Interesting Facts About Sikkim in Hindi

  1. 👉 भारत के सभी पहाड़ी राज्यों में सिक्किम राज्य सबसे सुंदर राज्यों में से एक है।
  2. 👉 भारत का प्रसिद्ध शहर गंगटोक सिक्किम की राजधानी है। राजधानी होने के साथ-साथ गंगटोक सिक्किम का सबसे बड़ा शहर भी है।
  3. 👉 भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित सिक्किम दक्षिणी तरफ से पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है।
  4. 👉 भारत के इस खूबसूरत राज्य में सुंदर और हरी भरी वनस्पति तो देखने को मिलती है साथ ही साथ यहां बड़ी-बड़ी और प्राकृतिक घाटियां भी दर्शनीय है।
  5. 👉 न सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों के सैलानी बल्कि विदेशों से भी लोग सिक्किम की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं।
  6. 👉 सिक्किम में घूमने के लिए बहुत सुंदर सुंदर पर्यटक स्थल है। यहां घूमने के लिए गुरूडोंगमर झील, मंगन, लाचुंग गांव, युमथांग घाटी, लाचेन गांव, थांगू घाटी, चोपता घाटी, चुंगथांग, सेवन-सिस्टर्स वाटर फॉल्स, सिंघिक, माउंट कटाओ, फेन्सांग मॉनेस्ट्री, फोडोंग मॉनेस्ट्री और कबी लुंगचोक सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता है।
  7. 👉 सर्दियों के समय सिक्किम की पहाड़ियां बर्फ से ढक जाती हैं जो दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होती है।
  8. 👉 गर्मियों के मौसम में सिक्किम में बहुत ही सुंदर मौसम देखने को मिलता है। यहां हरी भरी घास और पेड़ पौधे हर जगह रहते है जिससे वातावरण बहुत ही सुहावना रहता है।
  9. 👉 भारत में जितने साफ-सुथरे राज्य है उन सभी में सिक्किम का नाम भी शामिल है। क्योंकि सिक्किम बहुत ही साफ और सुरक्षित राज्य हैं। इसलिए सिक्किम एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है।
  10. 👉 भारत की प्रसिद्ध नदी तीस्ता भी सिक्किम से ही बहती है। तीस्ता सिक्किम की सबसे बड़ी नदी है।

इन सभी पंक्तियों कि सहायता से अगर आप सिक्किम राज्य पर निबंध 10 लाइन में लेखन करते हैं तो आप एक बहुत ही अच्छा निबंध लिख पाएंगे।


Few Lines on Sikkim Culture in Hindi

  1. सिक्किम भारत का एक सबसे छोटा और पहाड़ी राज्य है। सिक्किम की स्थापना 16 मई 1975 में हुई थी।
  2. सिक्किम में केवल 4 ही जिले हैं। यही वजह है कि सिक्किम को सबसे कम जिलों वाले राज्य के रूप में भी जाना जाता है।
  3. कंचनजंघा जो विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पहाड़ है। वह भी सिक्किम में ही स्थित है।
  4. अन्य राज्यों की तरह सिक्किम में भी चावल और गेहूं की खेती की जाती है। यहां की मुख्य फसल चावल, गेहूं, बड़ी इलायची इत्यादि है। भारत में बड़ी इलायची का सबसे बड़ा उत्पादक यही राज्य है क्योंकि सिक्किम में सबसे ज्यादा बड़ी इलायची उगाई जाती हैं।
  5. डेंड्रोबियम नोबेल सिक्किम राज्य का राष्ट्रीय फूल है।
  6. हालांकि सिक्किम राज्य की अपनी भाषा नेपाली नहीं है लेकिन फिर भी सिक्किम में ज्यादातर नेपाली भाषा बोली जाती है।
  7. सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक है।
  8. सिक्किम राज्य में लेपचा और भूटिया भाषा ज्यादा बोली जाती हैं।
  9. सिक्किम में पर्यटकों के पास सुंदर गहरी घाटियां और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती हैं।
  10. सिक्किम राज्य की जनसंख्या 6,58,019 (2021) हैं और यहां का क्षेत्रफल 7096 वर्ग किलोमीटर है।

Essay on Sikkim in Hindi


सिक्किम का इतिहास

भारत के मानचित्र में हमें सिक्किम राज्य बहुत ही छोटा दिखाई देता है लेकिन इस राज्य की प्राकृतिक वनस्पति और सुंदरता को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। सिक्किम राज्य का इतिहास बहुत ज्यादा पुराना नहीं है क्योंकि सिक्किम राज्य 1975 में भारत में शामिल हुआ था। इतना ही नहीं सिक्किम राज्य का राजनीतिक ढांचा भी अन्य राज्यों के जैसा ही है। अगर हम सिक्किम के इतिहास को थोड़े और पीछे जाकर देखें तो हमें यह पता चलता है कि 17वीं शताब्दी में लेपचा के हमले से पहले सिक्किम राज्य में नाओंग, मोन और चांग का शासन था।

जब ब्रिटिश राज के अंदर भारत गुलामी कर रहा था उस समय सिक्किम राज्य के राजवंश को भी ब्रिटिश शासकों से खतरा था और उस ब्रिटिश से लड़ने के लिए सिक्किम के लोगों ने अपने आस-पड़ोस के राज्यों से सहायता ली थी। जब भारत ब्रिटिश के चंगुल से आजाद हो गया था तब सिक्किम को भी भारत में शामिल कर लिया गया जिसके बाद ‌भारत में सम्मिलित होने की वजह से सिक्किम भी एक विशेष राज्य बन गया।


सिक्किम राज्य की सीमा

सिक्किम राज्य भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। भारत के पूर्वी इलाके में फैला यह क्षेत्र पूरी तरह से बर्फ की पहाड़ियों से ढका हुआ है। सिक्किम राज्य के पक्ष में हिमालय की लंबी लंबी पर्वत श्रृंखला है। सिक्किम दक्षिण भाग में पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा से घिरा हुआ है। इस राज्य के दक्षिण पूर्वी भाग में भूटान देश स्थित है। और पश्चिम में सिक्किम की सीमाएं नेपाल से मिलती है।

grammarly

सिक्किम की राजकीय भाषा क्या है?

भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है लेकिन सिक्किम भारत की सीमा पर स्थित होने की वजह से इस राज्य में हिंदी नहीं बोली जाती है। सिक्किम राज्य में विशेष तौर पर नेपाली भाषा ही बोली जाती है, इसके अलावा भी सिक्किम में कई क्षेत्रीय भाषाएं बोली जाती है। यहां भूटानी, नेपाली के अलावा सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। इन सभी भाषाओं के अलावा सिक्किम में लेपचा, शेर्पा, लिंबू भाषा भी बोली जाती है।


सिक्किम का खेल कौन सा है?

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन भारत में लोग क्रिकेट खेलना बहुत पसंद करते हैं। भारत की तरह सिक्किम में भी क्रिकेट को बहुत पसंद किया जाता है। सिक्किम राज्य में क्रिकेट और फुटबॉल बहुत ज्यादा खेले जाते हैं। भारत के पहले फुटबॉल टीम के कप्तान बाईचुंग भूटिया भी सिक्किम राज्य के निवासी हैं।


सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के नाम लिखिए

सिक्किम राज्य में लोग इसकी प्राकृतिक सुंदरता और हरी-भरी घाटियों को देखने के लिए जाते हैं। हिमालय पहाड़ की चोटियां इस राज्य में फैली हुई है, जो इसकी धरोहर मानी जाती है। इसी मनमोहक दृश्य को देखने के लिए केवल भारत से ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी लोग सिक्किम में आते हैं।

सिक्किम राज्य का वातावरण बहुत ही शांत रहता है और इस शांति के कारण सिक्किम एक स्वर्ग के जैसा ही दिखाई देता है। सिक्किम राज्य में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सिक्किम राज्य की सरकार ने पर्यटकों की सुविधा की पूरी व्यवस्था की है। एक पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से लोग सिक्किम घूमने के लिए आते हैं। पर्यटकों के लिए इस राज्य की सरकार ने हिमालय सेंटर फॉर एडवेंचर टूरिज्म बनाया है।

सिक्किम में बहुत से मठ है जहां लोग शांति के लिए जाते हैं। सिक्किम राज्य की घाटियों में स्थित एक प्रचलित मंदिर है जिसका नाम ठाकुर बाड़ी है। इन सभी सुंदर जगहों के अलावा पर्यटक सिक्किम के सबसे बड़े शहर गंगटोक में घूमने के लिए आते हैं। सिक्किम में बहुत सारे गरम पानी के झरने हैं और यह लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं। सिक्किम राज्य में युमथांग, वोरॉग, रालांग सबसे अच्छे गरम पानी के झरने हैं।


सिक्किम राज्य की संस्कृति पर निबंध

भारत के प्रत्येक राज्य में एक अलग संस्कृति देखने को मिलती है जहां पंजाब और हरियाणा के क्षेत्र में पंजाबी संस्कृति देखने को मिलती है। वहीं पश्चिम बंगाल में बंगाली संस्कृति देखने को मिलती है, ठीक उसी तरह सिक्किम राज्य की संस्कृति दूसरे राज्यों से काफी अलग है। सिक्किम राज्य की सुंदरता को लोग तो देखते ही है साथ ही साथ इस राज्य की संस्कृति लोगों का मन मोह लेती है।

सिक्किम राज्य में हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के लोग देखने को मिलते हैं। लेकिन सिक्किम में ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म का ही अनुसरण करते हैं। इस राज्य के त्योहारों की बात करें तो इस राज्य में त्यौहार बहुत ही साधारण और विशेष अंदाज से मनाए जाते है। जिसके कारण सिक्किम राज्य के त्यौहार और भी खूबसूरत होते हैं। वैसे तो सिक्किम राज्य के सभी त्योहारों का विशेष महत्व हैं लेकिन इस राज्य में बोड उत्सव बहुत ही जोरों शोरों से मनाया जाता है।

भारत में जितने भी सांस्कृतिक नृत्य होते है उन सभी में सबसे प्रसिद्ध मुखौटा वाला नृत्य भी सिक्किम राज्य में ही होता है। सिक्किम राज्य की संस्कृति की झलक न सिर्फ उनके संगीत और नृत्य में देखने को मिलता है बल्कि उनके घर और रहन-सहन के तरीके में भी नजर आता है। सिक्किम में रहने वाले आदमी सिर पर टोपी पहनते हैं। सिक्किम में रहने वाले लोगों की वेशभूषा भी कुछ कुछ नेपाली, भूटानी लोगों के जैसी ही प्रतीत होती है।

निष्कर्ष

आशा है आपको 10 Lines on Sikkim in Hindi के ऊपर पढ़ कर अच्छा लगा होगा और आपको सिक्किम के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो आप कमेंट के मध्यम से अपना प्रश्न हमारे साथ व्यक्त कर सकते है, इसके अलावा लेख पसंद आया हो तो इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ साझा करें। धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *