Advertisement
Bharat Ke Ansuljhe Rahasya
|

प्राचीन भारत के अनसुलझे रहस्य जानकर हैरान हो जाओगे आप

यहां मैं आपके साथ कुछ ऐसे Bharat Ke Ansuljhe Rahasya बताने जा रहा हूँ जिनको पढ़कर आपके ज्ञान का भंडार बढ़ेगा| अगर आपको कोई रहस्य पता है जिसका पता होना हम सभी को आवश्यक है, तो आप कमेंट के माध्यम से वो रहस्य हमारे साथ शेयर कर सकते हो|

हमेशा की तरह आज के इस लेख में मैं आपके लिए एक नई तरह की जानकारी अपडेट करने जा रहा हूँ, क्यूंकि आज के इस लेख में आपको भारत के अनसुलझे रहस्य के बारे में जानने को मिलेगा|

इस जानकारी का उन सभी छात्रों के लिए जानना आवश्यक है जो किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में जुड़े हैं, क्यूंकि हो सकता है ये प्रश्न आपके एग्जाम में पूछा जाये|

भारत अथवा भारत से बाहर आपको अनेकों ऐसे रहस्य सुनने को मिलेंगे जिसकी आपने कभी कल्पना भी नही करी होगी|

कई तो ऐसे अजब गजब रहस्य है जिनसे अभी तक पर्दा तक नही उठ पाया है|

भारत (Mystery of India) में भी न जाने ऐसे कितने अनसुलझे रोचक रहस्य छुपे हैं जिसका अभी तक कोई पता नही लगा पाया है|

आइये आज हम उन्ही में से कुछ भारत के अनसुलझे रहस्य के बार में जानते है|

चलिये दोस्तों, समय का लिहाज करते हैं और समय को बचाते हुए बढ़ते हैं आगे, और जानते हैं भारत के कुछ चर्चित अनसुलझे रहस्य|

grammarly

प्राचीन भारत के अनसुलझे रहस्य (अद्भुत रहस्य इन इंडिया)

हमारा देश यानि भारत कहानियों का देश है, यहाँ हर काल या युग से जुड़ी सैकड़ों कहानियाँ आपने अपनी दादी और नानी से सुनी होगी| कुछ रहस्य कहानियाँ इतने साल गुजरने के बाद भी आज आपके जेहन में जरूर होगी|

प्राचीन समय में जब मंदिर या किसी भी चीज का निर्माण होता था तो वास्तु का ध्यान जरूर रखा जाता था| कई बार राजा-महाराजा अपना खजाना छुपाने हेतु भी मंदिरो का निर्माण करवाया करते थे और उस खजाने तक पहुचने के लिए किसी गुप्त रास्ते का इस्तेमाल किया करते थे|

यहाँ आपको मैं कुछ ऐसे मंदिरो के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिनका मतलब ना तो किसी वास्तु और ना ही किसी खजाने से है| तो चलिये शुरू करते हैं|

Bharat Ke 10 Ansuljhe Rahasya – भारत के 10 अनसुलझे रहस्य

Greatest Unsolved Mysteries of India in Hindi

1. करणी माता मंदिर का रहस्य – Bharat Ke Ansuljhe Rahasya in Hindi

करणी माता जो की माँ दुर्गा का ही अवतार हैं, इनका वह मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर शहर में आज भी स्थित है| इस मंदिर में लगभग 20 हजार काले चूहे पाए जाते हैं|

दुनिया भर से पर्यटक इस मंदिर में अपनी मनोकामना को पूरा करने के हेतु करणी माता के दर्शन के लिए आते हैं| इस मंदिर को चूहो वाला मंदिर भी कहा जाता है, इतना ही नहीं इन चूहो को समय-समय पर भोजन भी कराया जाता है|

इस मंदिर में आए भक्तों को पाऊँ घिसट-घिसट कर चलना पड़ता है, ऐसा माना जाता है कि यदि आपके पाऊँ के ऊपर से एक भी चूहा चला जाये तो आपके ऊपर देवी माँ कि कृपा है और यदि आपकी नजर किसी सफ़ेद चूहे पर पड़ गई तो फिर तो आपकी मनोकामना पूरी हुई समझो|

इन्हें भी पढ़े:

2. कन्याकुमारी देवी मंदिर – Ansuljhe Rochak Rahasya in Hindi

यह भारत का साउथ पॉइंट है, मंदिर के तीन तरफ पानी ही पानी है और यह मंदिर समुद्र तट पर है जहाँ माँ पार्वती के कुमारी रूप को पूजा जाता है|

प्राचीन ग्रंथो के हिसाब से यहाँ पर माता पार्वती का विवाह सम्पूर्ण नहीं हो पाया था, और उस विवाह में बचे चावल और दाल के दाने कंकड़ और पत्थर बन गए|

आश्चर्य वाली बात यहाँ यह है कि आज भी वो पत्थर वहां की रेत में चावल या दाल के जितना साइज़ में देखने को मिलता है|

3. मेरू रिलीजन स्पॉट कैलाश पर्वत – Unsolved Supernatural Mysteries of India in Hindi

हिमालय पर्वत के उच्चतम श्रृंखला मानसरोवर में यह बहुत पवित्र जगह है| मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव यहाँ खुद विराजमान हैं|

मानसरोवर के पास कैलाश पर्वत और आगे मेरु पर्वत भी स्थित है, यहाँ का सम्पूर्ण क्षेत्र देवलोक का माना जाता है| कैलाश पर्वत का रहस्य की कहानी आपको वेद और पुराणों में खूब पढ़ने को मिलेगी|

ऐसे करें शिव चालीसा का पाठ, पूरी होंगी सभी मनोकामना

4. शनि शिंगणापुर का इतिहास – भारत के अनसुलझे रहस्य

हमारे देश में सूर्यदेव के पुत्र शनि के कई मंदिर है, उन्ही में से एक महाराष्ट्र के अहमदनगर का शिंगणापुर शनि मंदिर बहुत ही प्रचलित है|

इस मंदिर की खास बात यह है कि इसमें शनि देव की स्थित प्रतिमा खुले आसमान के नीचे है एक संगमरमर के चबूतरे के नीचे स्थित है|

यहाँ इस शहर में भगवान शनि महाराज का खौफ इतना ज्यादा है कि लोगों के घरों के दरवाजे और खिड़कियों में पर्दे नहीं लगे हैं और ना ही घर में तिजोरी रखी जाती है क्यूंकि वहां चोरी नहीं होती है|

लोगों का मानना है कि जो भी चोरी करता है, भगवान शनि देव उसको खूद सजा देते हैं और इसके प्र्त्यक्ष उदाहरण कई बार वहाँ देखे जा चुके हैं| मुक्ति के लिए यहाँ प्रति शनिवार के दिन दुनिया भर से लाखों की तादाद में भक्त आते हैं|

जरुर पढ़े: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सभी कष्टों से मुक्ति पाएं

5. सोमनाथ मंदिर का रहस्य क्या है – Bharat Ke Sabse Rahasyamayi Mandir

यह एक महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिर है, जिसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंग में से प्रथम पर है|

ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन काल में इस मंदिर में स्थित शिवलिंग हवा में झूला करता था, लेकिन कुछ लोगों ने इसको तोड़ दिया था| वहाँ एक साथ 24 शिवलिंग कि स्थापना की गई थी, जिसमे सोमनाथ का शिवलिंग बिलकुल बीचों-बीच था|

ऐसा भी कहा जाता है कि इसका निर्माण खूद चंद्र देव ने किया था, इसका उल्लेख आपको ऋग्वेद में भी मिल जाएगा| यदुवंशियों के लिए यह मंदिर बहुत ही खास है|

आपको यह जानकार शायद हैरानी हो कि 17 बार इस मंदिर को नष्ट करने कि कोशिश की जा चुकी है और साथ ही हर बार इसका पुनर्निर्माण भी किया गया है|

यही पर भगवान श्री कृष्ण ने अपने शरीर का त्याग किया था, वो यहाँ पर विश्राम कर रहे थे और एक शिकारी ने भालू की आँख समझ उनके तलवे पर तीर चला कर उनकी हत्या कर दी थी| और इसलिए आपको यहाँ एक बहुत ही सुंदर कृष्ण मंदिर भी देखने को मिलेगा|

» इसमें छुपा है समस्त सृष्टि का ज्ञान «

प्रश्न : भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग कहां-कहां पर स्थित है ?

  1. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग: गुजरात
  2. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग: आन्ध्र प्रदेश
  3. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: उज्जैन, मध्य प्रदेश
  4. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: उत्तरी भारत
  5. केदारनाथ ज्योतिर्लिंग: उत्तराखंड
  6. भीमशंकर ज्योतिर्लिंग: डाकिनी, महाराष्ट्र
  7. विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग: काशी, उत्तर प्रदेश
  8. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग: नासिक, महाराष्ट्र
  9. वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग: झारखण्ड
  10. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग: बड़ौदा, गुजरात
  11. रामेश्वर ज्योतिर्लिंग: तमिलनाडु
  12. घृश्णेश्वर ज्योतिर्लिंग: महाराष्ट्र

6. अजंता एलोरा का मंदिर – Bharat Ke Ansuljhe Rahasya in Hindi

इस मंदिर की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद के नजदीक ही स्थित है| उसका निर्माण वहाँ की बड़ी-बड़ी चट्टानों को चीर कर बनाया गया है| 24 गुफाएं अजंता में तथा 34 गुफाएं एलोरा में स्थित हैं|

ध्यान देने योग्य बात : इन गुफाओं को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में सनरछित किया गया है| इसका निर्माण राजकोट वंश के शाशको द्वारा हुआ था|

इन गुफाओं पर आज भी चर्चा की जा रही है, यहाँ पर ऋषि मुनी अपनी गहन तपस्या किया करते थे|

7. उज्जैन का काल भैरव मंदिर का रहस्य – Mystery of India in Hindi

इस मंदिर के बारे में शायद आपने पहले भी सुना हो, इस मंदिर में आश्चर्य वाली बात यह है कि इस मंदिर में स्थित काल भैरव की मूर्ति मदिरापान करती है|

शायद इसी वजह से मंदिर में भगवान को मदिरा चढ़ाई जाती है और फिर प्रशाद के रूप में शराब ही बाटी जाती है| कहते हैं कि काल भैरव खूद इस शहर की रक्षा करते हैं, और इसी वजह से मंदिर के बाहर पूरे साल मदिरा उपलब्ध रहती है|

दोस्तों, ये थे कुछ मंदिर जिनसे जुड़े रहस्य भारत के निवासियों का पता होना आवश्यक है| आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कुछ मुख्य भारत के रहस्य को|

8. हम्पी के संगीतमय खम्बे – Greatest Unsolved Mysteries of India in Hindi

यहां भगवान विष्णु के अवतार विट्ठल जी का विशाल मंदिर है, 56 खमबो से बना यह मंदिर भारत के शिल्पकारों के द्वारा बनाया गया जीता जागता उदाहरण है|

इसकी खूबसूरती से अलग इस मंदिर से जुड़ी एक बात है जो कि मंदिर को और खूबसूरत बनाती है| ऐसा कहा जाता है कि इन खम्बो को छु-छु कर उनमे से अलग-अलग प्रकार कि ध्वनियाँ सुनने को मिलती है, और इसी वजह से इसको सा, रे, गा, मा, पा पिल्लर्स भी कहा जाता है|

अंग्रेज़ों के समय में जब उनको इस बात का ज्ञात हुआ तब उन्होने 2 खम्बो तो तोड़ इसके पीछे का रहस्य जानने की कोशिश भी की, लेकिन उनको वो खम्बे खोखले मिले|

9. करिश्माई पत्थर का रहस्य – दुनिया की अद्भुत रहस्य रोमांचक घटनाएँ

पुणे में हजरत कमली दरवेश की एक दरगाह है, जहाँ हर शुक्रवार को लाखों की तादात में मुसलमान धर्म के लोग नवाज पढ़ने दरगाह में आते हैं|

वही एक 90केजी का करिश्माई पत्थर भी मौजूद है, जिसको 11 लोग अगर एक साथ मिल कर उठाएँ तो वह एक उंगली की मदद से उस पत्थर को उठा सकते हैं|

लेकिन अगर 11 से कम या ज्यादा लोग उस पत्थर को उठाने का प्रयास करते हैं तो वो पत्थर हिलता भी नहीं है|

दूसरों इस आश्चर्य वाली बात के साथ उसके अलावा एक और बात है और वह यह है कि वहाँ एक ऐसी लैम्प भी है जो सालों से 24 घंटे लगातार जल रही है|

10. भारत के कुछ ऐसे रहस्य जो आज तक हैं अनसुलझे – Some Mysterious Places of India in Hindi

ये इंसान कुछ नही खाता, फिर भी है जिन्दा :

अगर मैं आपसे बोलू की आप कितने दिन बिना खाये रह सकोगे ? तो शायद आप एक दिन भी बिना खाये नही रह सको|

लेकिन एक व्यक्ति जिसका नाम “प्रहलाद भाई मगन लाल जानी” है, यह एक साधू है जो कुछ भी नही खाते है फिर भी यह कई वर्षों से जीवित है|

कई समय से बड़े डॉक्टर्स प्रहलाद भाई मगन लाल जानी जी के ऊपर रिसर्च कर चुके है यह देखने के लिए की बिना कुछ खाये कोई व्यक्ति कैसे जीवित रह सकता है, परन्तु इसका रहस्य आज तक कोई भी पता नही लगा पाया है|

छत्तीसगढ़ की रहस्यमयी रॉक पेंटिंग : भारत के कुछ प्रसिद्ध अनसुलझे मामले

शायद आपको पेंटिंग बनाने का शोक हो और आपने कई पेंटिंग देखी भी होगी| ऐसी ही एक पेंटिंग छत्तीसगढ़ में चमारा क्षेत्र की गहरी गुफाओं में है जिसको रॉक पेंटिंग्स बोलते है|

कहा जाता हिया की ये 10,000 साल पुरानी रॉक पेंटिंग्स और इस रहस्यमय पेंटिंग में एलियंस की उड़नतश्तरी (UFO) का तस्वीर दिखाया गया हैं|

तस्वीर को देखकर बताया गया है की एलियंस इन्सान का अपहरण करके अपने साथ लेजा रहे है| अथवा कई लोगो के पूर्वजों ने यह तक स्पष्ट कर दिया है की वाकई में एलियंस इंसानों का अपहरण कर साथ लेजा चुके है|

अभी तक इस बात की कोई स्पष्ट पुष्टि नही हुई है और यह रहस्य आज भी रहस्य बना हुआ हैं|

क्या वाकई ताजमहल है एक शिव मंदिर तेजोमहालय :

ताजमहल का इतिहास के बारे में तो आपने सुना अथवा पढ़ा होगा की इसको मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था|

लेकिन अब सुनने में यह आ रहा है की ताजमहल कोई प्यार की निशानी नही बल्कि एक शिव मंदिर था जिसे तेजोमहल कहा जाता था|

जी हाँ आपने सही पढ़ा, इस बात का दावा मशहूर इतिहासकार और प्रोफेसर P.N OAK ने किया है|

प्रोफेसर P.N OAK ने इसकी पुष्टि के लिए कई दावे भी किये है लेकिन इनके दावे पर कुछ खास गोर नही किया गया है क्योंकि इसके कारण देश में साम्प्रदायिक हिंसा भी हो सकती हैं|

आशा है इस लेख के माध्यम से आपको Bharat Ke Ansuljhe Rahasya के बारे में बहुत तरह की नई जानकारी प्राप्त हुई होगी|

आप अपने भाव को हमारे साथ नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के शेयर कर सकते है|

आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा, और अब आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोश्ल मीडिया के माध्यम से शेयर कर उनके ज्ञान के भंडार को भी बढ़ा सकते हैं|

भारत के अनसुलझे रहस्य के लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद|

Must Read :

Similar Posts

2 Comments

  1. aapne bahut hi achhi jankari share ki hai pdhkar bahut achcha lga. esi hi jankari hum logo ke sath share krte rahiye.
    aap meri website aakr duniya ke rahasyo ke baare me jan skte hai jo abhi bhi rahasy hi bne huye hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *