Advertisement
Health is Wealth in Hindi

Health is Wealth in Hindi – स्वस्थ कैसे रहे? (उपाय और महत्व)

प्रिय मित्रो, मै हिमांशु आपका आपकी अपनी वेबसाइट HimanshuGrewal.com पर बहुत स्वागत है| आज हम जानेंगे की स्वस्थ कैसे रहे? Health is Wealth in Hindi.

आज के समय में कोई भी इन्सान स्वस्थ ज़िन्दगी व्यतित नहीं कर पता है, और इसकी वजह है हमारे आस पास का वातावरण|

दोस्तों इस लेख को आखिरी तक पढ़िए क्योंकि आज मै आपके साथ स्वस्थ रहने के कुछ आसान टिप्स शेयर करूँगा|

तो चलिए दोस्तों जाने की आज के समय में स्वस्थ कैसे रहा जा सकता है|

सबसे पहले हम एक कहानी पढेंगे की स्वस्थ कैसे रहे और स्वस्थ कैसे दिखे? उसके बाद हम जानेगे स्वस्थ रहने के आसान तरीके के बारे में|

इसे पढ़े : शरीर को स्वस्थ रहने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय

Story on Health is Wealth in Hindi

स्वस्थ जीवन का महत्व: बहुत समय पहले की बात थी, एक गाँव में एक वृद्ध व्यक्ति रहते थे जिनका नाम श्याम था| उनकी उम्र 80 वर्ष के करीब थी, परन्तु वो जवा थे दीखते 40 वर्ष के व्यक्ति थे.

गाँव का हर एक व्यक्ति उनसे उनके तंदुरुस्त रहने का रहस्य और उपाय पूछता था लेकिन वो किसी को भी कुछ नहीं बताते थे|

एक दिन उनकी सेहत के बारे में उस गाँव के राजा तक खबर पहुच गई| वो बहुत आश्चर्य हुए और उनको यकीन नहीं हुआ की ऐसा भी हो सकता है.

grammarly

फिर कुछ दिनों बाद उनको फिर से उस इंसान के बारे में सुनने को मिला, थक हार के राजा ने अपने सिपाहियों को श्याम के पास भेजा और बोला की उन से पूछ के आये की उनके सेहत का राज़ क्या है?

सिपाही गये श्याम के पास लेकिन जैसा वो गाँव के बाकी लोगो के साथ करते थे ठीक वैसे ही उन्होंने राजा के सैनिको की बात का जवाब नहीं दिया.

राजा को जब सिपाहियों ने बताया की श्याम ने कुछ उत्तर नहीं दिया उनके प्रश्नों का तो राजा को बहुत गुस्सा आया|

राजा ने सैनिको को आदेश दिया की जाओ और श्याम को बंदी बना के ले आओ|

राजा की आज्ञा का पालन करते हुए सिपाही गाँव गये और श्याम को बंदी बना के राजा के सामने ले आये|

राजा ने भी वही प्रशन किया जो गाँव का हर आदमी उन से पहले ही पूछ चूका था और प्रश्न था की- उनकी शहत का राज़ क्या है?

श्याम ने राजा के प्रश्नों का भी कोई जवाब नहीं दिया, और कहता की महाराज मुझे जाने दीजिये मुझे बहुत ज़रूरी काम है|

राजा ने सोचा क्यों ना मै इसके पीछे अपने गुप्तचर भेज दू तब शायद कुछ पता चले|

राजा ने अपने गुप्तचरों से श्याम पर नज़र रखने को कहा| गुप्तचर भेष बदल कर उस पर नज़र रखने लगे|

अगले दिन उन्होंने देखा की श्याम सुबह उठ कर कहीं जा रहा है, वे भी उसके पीछे लग गए| उन्होंने देखा की श्याम पहाड़ी की ओर जा रहे थे|

उन गुप्तचरों ने देखा की श्याम पहाड़ी से कुछ फल मुट्ठी में बंद किये हुए गाँव की और चल रहा था| उन्होंने सोचा राजा को यह बात बतानी चाहिए.

अगले दिन दरबार में उन्होंने राजा को सारा किस्सा कह सुनाया|

राजा ने उस पहाड़ी पर जाकर उन फलों का पता लगाने का आदेश दिया, पर बहुत खोज-बीन करने के बाद भी कोई ऐसा असाधारण फल वहां नहीं दिखा.

अंततः थक-हार कर राजा ने श्याम को दरबार में हाज़िर करने का फिर से हुक्म दिया|

राजा ने धमकी देते हुए पूछा की तुम बताओ तुम्हारे सेहत का राज़, श्याम फिर से कुछ समय तक चुप खड़ा रहा|

फिर उसकी नज़र उसकी मुट्ठी पर गई और उसने राजा को कहा की यह फल है मेरे सेहत का राज़|

राजा ने गुस्सा किया और बोला की क्या बेवकूफ बना रहे हो, यह फल तो हम सब रोज़ खाते हैं लेकिन हम तो इतने तंदुरुस्त नहीं है|

श्याम ने दो मिनट रुक कर जवाब दिया की-

“महाराज मै इस फल को लाने के लिए करीब 10 किमी की चढ़ाई करता हूँ पहाड़ी तक पहुचने के लिए, लेकिन आप मेरी तरह चढाई तो नहीं करते सिर्फ फल खाते है|”

राजा को श्याम की बात बहुत अच्छी लगी और उन्होंने श्याम को इसके लिए अच्छे रतन और तौफा भी भेट किया|

दोस्तों यह कहानी यही समाप्त हो रही है, आशा है की आपको भी समझ आ गया होगा की असली वजह क्या है हमारे स्वस्थ ना रहने के पीछे|

आज टेक्नोलॉजी ने हमारी ज़िन्दगी बिलकुल आसान बना दी है, पहले हमें छोटे-बड़े सभी कामों के लिए घर से निकलना ही पड़ता था, पर आज हम इन्टरनेट के माध्यम से घर बैठे-बैठे ही सारे काम कर लेते हैं.

ऐसे में जो थोड़ा बहुत physical activity के मौके होते थे वो भी खत्म होते जा रहे हैं, और इसका असर सीधे हमारी सेहत पर साफ़ देखा जा सकता है|

और दोस्तों इन सभी facility और technology की वजह से इन्सान को मोटापे के साथ-साथ कई अन्य बिमारिओं का सामना करना पड़ रहा है.

चलिए अब हम जानते है की कैसे हम वयस्त होते हुए भी अपने सेहत के लिए रोज़ थोडा समय निकाल के स्वस्थ रह सकते हैं|

स्वस्थ शरीर रखने के 4 घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय

  • Dance : नृत्य

काफी लोगो को डांस करने का बहुत शौख होता है, दोस्तों आप चाहे तो डांस क्लासेज ज्वाइन कर के अपनी इच्छा को भी पूरी कर सकते हैं साथ ही आपकी बॉडी सुन्दर दिखने लगेगी और फिट भी होगी.

  • Walk While Talking : बात करते वक्त चलें

आज कल फ़ोन पर लोग बहुत लम्बी-लम्बी बाते करते हैं, और दोस्तों बात करते समय वो अक्सर बैठ जाते हैं क्योंकि अगर खड़े हो के बात करेंगे तो उनके पैरो में दर्द होगा.

तो मै आपको एक सलाह देना चाहूँगा की आप बैठने के बजाये चल-चल के बात कीजिये|

  • Exercise : व्यायाम

मै जनता हूँ की आज कल हर इन्सान का जीवन इतना व्यस्त होता जा रहा है की उनके पास खुद के लिए भी समय नहीं है|

लेकिन ये गलत है मै ये नहीं बोल रहा की आप एक या दो घंटे व्ययाम कीजिये लेकिन हाँ रोज़ कम से कम 15 मिनट के लिए व्ययाम ज़रूर करे| ताकि आपको पसीना आये और आपके शारीर पर चर्बी न जमा हो.

एक जरूरी बात और है की अगर आप GYM जाते हैं तो मशीन को सही तरह से प्रयोग करे| क्यूंकि अगर आप सही तरह से उसका प्रयोग नही कर रहे तो GYM करने का कोई फयदा नहीं है.

  • Fruits : फल

फलो में सरे पौष्टिक आहार होते हैं जिसकी एक स्वस्थ इन्सान को ज़रूरत होती है, इसलिए आप खाने से ज्यादा फल खाने पर ध्यान दीजिये|

ये थे कुछ खास उपाय जिनको फॉलो कर के आप स्वस्थ रह सकते हैं| इसके साथ ही आप चाहे तो-

  1. साइकिलिंग
  2. स्विमिंग
  3. ट्रैकिंग
  4. रनिंग

करने की आदत डाले और स्वस्थ जीवन असानी से व्यतित कर सकते हैं|

इन टेक्नोलॉजी का फायदा उठाइए लेकिन उसकी वजह से आप आल्सी मत बनिए क्यूंकि आल्सी होने की वजह से सीधे आपके शारीर पर असर होगा और हो सकता है की आपको बहुत सारी बिमारिओं का सामना करना पड़े.

अन्य लेख जिनको आपको जरुर पढ़ना चाहिए 🙂

आज के इस लेख को हम यही समाप्त करते है| उम्मीद है आपको Health is Wealth in Hindi का यह लेख पसंद आया होगा|

आप इस आर्टिकल को अपने प्रियजनों के साथ ज़रूर शेयर करे और उनको बताये की स्वस्थ रहना कितना ज्यादा ज़रूरी है| और अगर आपके पास अपने कोई नुस्के है तो आप उनको कमेंट के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते हो| 🙂 धन्यवाद!

Similar Posts

5 Comments

  1. हेल्थ इस वेल्थ पर अपने बहुत अच्छा आर्टिकल लिखा है, इसे हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद|

  2. Bahut aachi story padne ko mili aapke is article mai or health kese aachi rahe iske baare mai bahut aacha samjhaya aapne. Thanks for sharing in hindi!

  3. Very good sir
    I have more Indian health products & my mission is Healthy and Wealthy India
    For FREE joining to me Call me on 9999247451
    7053111763

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *