शीर्षक: National Youth Day Essay in Hindi 2021
नमस्कार, यहां आपको राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध हिंदी में लिखा हुआ मिलेगा जिसको पढ़ कर आपको अवश्य ही काफी सहायता मिलेगी और आप आने वाले युवा दिवस पर अपने विद्यालय एवं विश्वविद्यालय में होने वाले निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर शायद कोई स्थान हासिल कर लें। निबंध को पढ़ने से पहले आइये जानते हैं कि राष्ट्रीय युवा दिवस कब से मनाया जाता है और क्यों मनाया जाता है?
राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है?
राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? : प्रतिवर्ष, 12 जनवरी को।
भारत के वीर स्वामी विवेकानंद जी अपनी पूरी जिंदगी में बड़े बच्चों यानिकी युवा पीढ़ी के लिए कई फैसले लिए जो बच्चों के भविष्य एवं विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना था कि युवा ही हमारा भविष्य है और हमें उनके ऊपर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और यह बिलकुल सत्य भी है। उनके देहांत के बाद भारत में कई बार इस विषय पर मुद्दे उठे कि उनसे जुड़ा हमें याद करने के लिए कुछ भी क्यों नहीं है?
अंत में कई तरह वाद और विवाद होने के बाद भारत सरकार ने 1985 को अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष और उसी वर्ष से स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के दिन यानी कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया। क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी बच्चों के लिए कई कदम उठाए थे इसलिए युवा दिवस पर विद्यालय एवं विश्वविद्यालय में कई तरह के प्रतियोगिता आयोजित किए जाते हैं, जो बच्चे भाग लेने के इच्छुक होते हैं वो अपना बेहतर प्रदर्शन भी देते हैं।
यकीनन ही आपके विद्यालय में भी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण बोलने या फिर युवा दिवस पर निबंध लिखने कि प्रतियोगिता जरूर दी होगी और यदि आप हिस्सा लेने के इच्छुक है तो मैं आपको बताना चाहता हूँ कि मैंने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्पीच का एक लेख पहले ही अपडेट कर दिया जिसमें मैंने प्रति वर्ग (उम्र के हिसाब से) भाषण को अपडेट किया है, ताकि बच्चों को याद करने में किसी भी तरह कि कोई समस्या ना आए।
ठीक उसी तरह से आज मैं राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध लेखन का लेख अपडेट करूंगा, जिससे यदि आप एक प्रार्थमिक विद्यालय के छात्र के है तो आप अपने लेवल के अनुसार याद कीजिए और यदि मध्यमवर्गीय है तो आपका लेवल उन प्राथमिक बच्चों से कई ऊपर होगा। तो चलिए अब निबंध पढ़ना शुरू करते हैं।
अब मैं आपको बताता हूँ कि मैं किन-किन कक्षा के लिए कितने-कितने शब्दों का निबंध लिख कर अपडेट करूंगा।
- कक्षा 3, 4, एवं 5 के क्षात्रों के लिए 300 शब्दों का युवा दिवस 2021 पर निबंध
- कक्षा 6, 7 एवं 8 के क्षात्रों के लिए 600 शब्दों का युवा दिवस पर निबंध
National Youth Day Essay in Hindi 2021
राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध 2021 के लिए
भारत में, “राष्ट्रीय युवा दिवस” प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन महान भारतीय दार्शनिक, स्वामी विवेकानंद जी का जन्म हुआ था। भारत सरकार ने 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में 12 जनवरी की तिथि को घोषित किया और 1985 से हर साल 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता (कलकत्ता) में हुआ था। उनका मूल नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उनके पिता, विश्वनाथ दत्त कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक वकील थे, उनकी माता भुवनेश्वरी देवी एक ग्रहणी थी।
- स्वामी विवेकानंद ने पैदल ही पूरे भारत की यात्रा की।
- 1893 में शिकागो धर्म संसद में गए और 1896 तक अमेरिका में रहे।
- स्वामी विवेकानंद ने 9 दिसंबर 1898 को कलकत्ता के निकट गंगा नदी के किनारे बेलूर में “रामकृष्ण मठ” की स्थापना की।
- उन्होंने “रामकृष्ण मिशन” की स्थापना की।
स्वामी विवेकानंद एक संत व भारत के सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने कई विषयों पर अपने बहुमूल्य विचार दिये हैं। स्वामी विवेकानंद ने योग, राजयोग तथा ज्ञानयोग जैसे ग्रंथों की रचना की। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं देश की सबसे बड़ी दार्शनिक संपत्ति हैं। इस दार्शनिक गुरु की जन्म तिथि पर युवा दिवस घोषित करने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में इन पवित्र आदर्शों को पैदा करना है।
राष्ट्रीय युवा दिवस का दिन रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय के साथ ही उनकी शाखा केन्द्रों पर स्वामी विवेकानंद के प्रति काफी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। विभिन्न स्थानों पर इस दिन मंगल आरती, होम, ध्यान, भक्ति-गीत, धार्मिक प्रवचन और संध्या आरती आदि का आयोजन होता है। देश की लगभग सभी शिक्षण संस्थाओं, विद्यालयों, कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, और इसके पीछे खास वजह यही है कि स्वामी विवेकानंद ने युवा को मध्य नजर रखते हुए कई फैसले लिए।
इसे भी पढ़ें: देश की एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जीवन परिचय
राष्ट्रीय युवा दिवस निबंध 2021 के लिए
Short Essay on National Youth Day in Hindi
राष्ट्रीय युवा दिवस उत्सव पौष कृष्ण सप्तमी तिथि में वर्ष 1863 में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस हर वर्ष रामकृष्ण मिशन के केन्द्रों पर, रामकृष्ण मठ और उनकी कई शाखा केन्द्रों पर भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाता है।
विद्यालयों एवं कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर गतिविधियां (क्रिया-कलाप) खेल, सेमिनार, निबंध-लेखन, के लिये प्रतियोगिता, प्रस्तुतिकरण, योगासन, सम्मेलन, गायन, संगीत, व्याख्यान, स्वामी विवेकानंद पर भाषण, परेड आदि के द्वारा सभी स्कूल, कॉलेज में युवाओं के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस (युवा दिवस या स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस) मनाया जाता है।
भारतीय युवाओं को प्रेरित करने के लिये विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों से संबंधित व्याख्यान और लेखन भी किया जाता है। उनके आंतरिक आत्मा को प्रोत्साहन, युवाओं के बीच भरोसा, जीवन शैली, कला, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये देश के बाहर के साथ ही पूरे भारत भर के कार्यक्रमों में भाग लिये, लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार के दूसरे कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होती है। उत्तर प्रदेश में मिशन भारतीयम के द्वारा सभी उम्र समूह के लिये एक दो दिन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में दर्जनों क्रियाएं शामिल है और इसे बस्ती युवा महोत्सव के नाम से जाना जाता है।
इस दिन को सरकारी, गैर-लाभकारी संगठन के साथ ही कॉर्पोरेट समूह अपने तरीके से मनाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भोर में पवित्र माता श्री शारदा देवी, श्री रामा कृष्णा, स्वामी विवेकानंद और स्वामी रामकृष्ण नंदा के पूजा के साथ होती है। भक्तों और पुजारियों के द्वारा पूजा के बाद एक बड़ा होम (हवन) किया जाता है। उसके बाद भक्तगण पुष्प अर्पित करते हैं और स्वामी विवेकानंद की आरती करते हैं। और अंत में प्रसाद वितरण किया जाता है।
10 Lines on National Youth Day 2021 in Hindi
- 👉 प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
- 👉 राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को समर्पित एक ऐसा दिन है, जो युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीखने एवं उनके विचारों को अपनाकर देश हित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
- 👉 देशवासियों के लिए इस दिवस के मायने बेहद खास है क्योंकि 60 प्रतिशत से भी अधिक जनसंख्या हमारे देश में युवा है।
- 👉 देश के विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर अनेक कार्यक्रम जैसे योगा उत्सव, खेलकूद, संगीत प्रतियोगिता इत्यादि आयोजित की जाती है जिसमें भाग लेने वाले युवाओं का जोश देखने योग्य होता है।
- 👉 देश के कुछ विद्यालयों एवं कॉलेज में इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर छात्रों के बीच Discussion, Debate होती है।
- 👉 देश के विभिन्न स्थानों पर इस मौके पर NGO’s द्वारा कि गई सामाजिक कल्याण की गतिविधियों से स्वामी विवेकानंद को उनके महान कार्यों के लिए याद किया जाता है।
- 👉 इस मौके पर युवाओं की देशहित में भागीदारी बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा टीवी, रेडियो, समाचार पत्रों के माध्यम से मोटिवेशनल कहानियां, सफल लोगों के interviews प्रसारित कर युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है।
- 👉 देश के विद्यालयों में छात्रों को उनके जीवन में लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्वामी विवेकानंद के महान गुणों जैसे लीडरशिप, कठिन परिश्रम इत्यादि के बारे में बताया जाता है।
- 👉 वर्ष 1984 में भारतीय सरकार द्वारा कि गई घोषणा के तहत 12 जनवरी को देश में राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा तभी से यह दिवस मनाया जा रहा है।
- 👉 इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के इस कथन उठो जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना कर लो, ना रुको की काफी चर्चा होती है।
युवा दिवस कैसे मनाया जाता है?
देश के विभिन्न राज्यों में युवा दिवस को मनाने का एक मुख्य लक्ष्य होता है युवाओं को जागृत कर देश हित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देना।
युवाओं के इसी जोश को बरकरार रखने के लिए स्कूलों, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में इस मौके पर वाद विवाद, Discussion, भाषण, संगीत प्रतियोगिता, योगासन तथा खेलकूद जैसी एक्टिविटी के माध्यम से युवाओं के इसी जोश को बरकरार रखने का प्रयास किया जाता है। साथ ही अध्यापकों द्वारा छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को बतलाया जाता है ताकि विवेकानंद के जीवन का अनुसरण कर वे अपना एवं समस्त राष्ट्र का नाम ऊंचा करें।
बता दें देश की जनसंख्या में युवाओं की तादाद सबसे अधिक है और किसी भी देश के युवा उस देश के भविष्य निर्माता कहे जाते हैं। इसलिए युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगे इसके लिए जरूरी है युवाओं को मोटिवेट करना।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस?
इस पावन धरती पर जन्म लेकर अपने विचारों एवं कर्मों से दुनिया में अपने अलौकिक विचारों से प्रसिद्धि हासिल करने वाले स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को भारत में युवा दिवस के तौर पर मनाने का मुख्य कारण है उनका जीवन।
आज की युवा पीढ़ी अगर स्वामी विवेकानंद के विचारों, दर्शन, सिद्धांतों का पालन करें तो इस राष्ट्र को महान बनने से कोई नहीं रोक सकता। महान विचारों एवं आदर्शवादी शख्सियत के तौर पर दुनिया में प्रसिद्ध स्वामी विवेकानंद ने जिस प्रकार युवाओं को एकजुट कर उन्हें जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इसी कारण इस महान पुरुष को युवाओं के प्रेरणा स्रोत के तौर पर जाना जाता है। उनका जीवन एक किताब की तरह है अगर कोई इसे पढ़ ले और उनके विचारों का अनुसरण कर ले तो उसका जीवन भी महान बन जाएगा। इसी वजह से वर्ष 1984 में भारतीय सरकार द्वारा इनके जन्मदिन 12 जनवरी दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021 पर निबंध
सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक तौर पर युवाओं के समक्ष मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने के लिए विश्व में एक दिन युवाओं को समर्पित किया जाता है जिसे अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का जाता है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता।
राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं वरन वैश्विक स्तर पर युवाओं के समक्ष खड़ी चुनौतियां, समस्याओं को समझने का प्रयास कर उन्हें कुछ बेहतर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पूरे विश्व में सेलिब्रेट किया जाता है। इसलिए इस मौके पर युवाओं को संगठित कर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिनमें परेड, संगीत समारोह, प्रदर्शनी इत्यादि का आयोजन किया जाता है।
युवाओं में इस दिन भरपूर जोश देखने को मिलता है, इस दिन वे खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। साथ ही जो युवा अपनी जिंदगी से निराश हताश हो चुके है वह जीवन से परेशान होकर नशीली पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। उनमें सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए Motivational Speech, और सफल लोगों के इंटरव्यू को TV, Internet के माध्यम से दुनिया में प्रसारित किया जाता है। संक्षेप में कहें तो अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पूरे विश्व में युवाओं को संगठित कर विश्व कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व और इतिहास
Why Do We Celebrate National Youth Day in Hindi
स्वामी विवेकानंद के विचार, दर्शन और अध्यापन भारत की महान सांस्कृतिक और पारंपरिक संपत्ति हैं। युवा देश के महत्वपूर्ण अंग हैं जो देश को आगे बढ़ाता है। इसी वजह से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के द्वारा सबसे पहले युवाओं को चुना जाता है इसलिये, भारत के सम्माननीय युवाओं को प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिये हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाने के लिये स्कूल और कॉलेज को रुचिकर ढंग से सुसज्जित करते हैं। स्वामी विवेकानंद एक महान इंसान थे जो हमेशा देश की ऐतिहासिक परंपरा को बनाने और नेतृत्व करने के लिये युवा शक्ति पर विश्वास करते थे और मानते थे कि विकसित होने के लिये देश के द्वारा कुछ उन्नति की जरूरत है। अब अंत में मैं युवा दिवस पर चर्चित कथन लिख कर इस निबंध को समाप्त करना चाहूँगा:-
Swami Vivekananda Quotes in Hindi for Youth
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद द्वारा कहे गये कथन निम्न प्रकार हैं।
- Quotes 1. “उच्चतम आदर्श को चुनो और उस तक अपना जीवन जियो। सागर की तरफ देखों न कि लहरों की तरफ।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 2. “कुछ सच्चे, ईमानदार और ऊर्जावान पुरुष और महिलाएं एक वर्ष में एक सदी की भीड़ से अधिक कार्य कर सकते हैं।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 3. “धर्म आदमी में पहले से ही देवत्व की अभिव्यक्ति है।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 4. “धन पाने के लिए कड़ा संघर्ष करों पर उससे लगाव मत करो।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 5. “जो गरीबों में, कमजोरों में और बीमारियों में शिव को देखता हैं, वो सच में शिव की पूजा करता हैं।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 6. “प्रत्येक आत्मा संभावित परमात्मा है।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 7. “दिन में एक बार खुद से बात अवश्य करें…. नहीं तो आप संसार के सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति से मिलने से चूक जाओंगे।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 8. “मेरा विश्वास युवा पीढ़ी में है, आधुनिक पीढ़ी से मेरे कार्यकर्ता आ जाएंगे।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 9. “काम, काम, काम – बस यही आपके जीवन का उद्देश्य होना चाहिये।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 10. “पृथ्वी का आनंद नायकों द्वारा लिया जाता है, यह अमोघ सत्य है, अतः एक नायक बनो और सदैव कहो कि मुझे कोई डर नहीं है।” – स्वामी विवेकानंद
- Quotes 11. “महसूस करो कि तुम महान हो और तुम महान बन जाओगें।” – स्वामी विवेकानंद
अब मैं इस लेख का यही पर अंत कर रहा हूँ, आशा है इस लेख से आपको राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में जानकारी मिली होगी। आप चाहे तो इस लेख को अपने जानकारों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर भी कर सकते हैं। यदि आपको राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी है जो मैंने अपने लेख में नहीं लिखी हो तो आप कमेंट के माध्यम से मुझसे शेयर करना बिलकुल भी न भूले, आपको यह लेख कैसा लगा वो भी आप मुझे कमेंट से जरूर बताएं।
आप अपने ज्ञान को दूसरों के साथ बाटते रहे, क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता है – इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद..!
– National Youth Day Essay in Hindi