Advertisement
आज कितनी तारीख है?

आज कितनी तारीख है?

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर इंसान कभी इतना व्यस्त हो जाता है कि उसे तारीख (date) भी मालूम नहीं होता। इसलिए इंटरनेट पर भारी संख्या में लोग आज कितनी तारीख है यह सर्च करते हैं। अगर आप भी यही खोजते हुए इस लेख में आए है तो आज हम आपको वह आसान तरीके बताएंगे जिससे आप हफ्ते के किसी भी दिन की तारीख को गूगल से आसानी से पता कर सकते हैं। यही नहीं हम इस लेख में आपके साथ तारीख से जुड़ी कुछ और उपयोगी जानकारियां साझा करेंगे। तो यह लेख आपके लिए बेहद ज्ञानवर्धक साबित हो सकता है।

आज कितनी तारीख है कौन सा महीना है?

मोबाइल से आज की तारीख पता करने के दो तरीके है।

Date and Time
Date and Time

आज तारीख कितनी है पता करने का तरीका

पहला मोबाइल On होते ही आपको स्क्रीन पर समय और तारीख दिखाई देता है। यह फीचर लगभग हर किसी मोबाइल में होता है। तो आप जिस भी फोन का इस्तेमाल कर रहे है अगर उसमें सही Time/Date सेट की गई है तो आप इस तरीके से आज की तारीख का पता कर सकते हैं।

Aaj Kitni Tarikh Hai Google

यदि तारीख सही नहीं है और मोबाइल पर इंटरनेट है तो आप गूगल से सीधा आज की तारीख पता कर सकते हैं।

  • 👉 बस आपको गूगल या कोई वेब ब्राउज़र ओपन करना है।
  • 👉 अब Search Bar में Today Date लिखकर सर्च करें।
  • 👉 रिजल्ट में आपको आज कितनी तारीख है कौन सा दिन है आज का वार कौन सा है यह भी जानकारी मिल जाएगी।

गूगल से पूछो आज और कल कितनी तारीख है?

  1. 👉 इसी तरह अगर आपको बोलकर यह पता करना है कि आज कितनी तारीख है तो उसके लिए आप अपने एंड्राइड मोबाइल में गूगल असिस्टेंट ओपन करें।
  2. 👉 अब अपने मोबाइल की Home Key को 2 सेकंड तक होल्ड करके रखें। या फिर सीधा Google Assistant App ओपन करें।
  3. 👉 अब स्क्रीन पर गूगल असिस्टेंट का स्पीकर आ जाएगा तो उस Speaker के icon पर क्लिक करें और कहें आज कितनी तारीख है?
  4. 👉 रिजल्ट में Google Assistant आपको बताएगी की आज की वास्तविक तिथि क्या है।

भारत के त्योहारों की सूची 2021

अब मैं आपको भारत के प्रमुख हिन्दू त्योहारों की सूची बताऊंगा।

दीपावली कितनी तारीख को है?

हम भारतीय है और भारत में आए दिन कोई ना कोई त्योहार आता रहता है। इसलिए हम भारतीयों में त्योहारों के आने की उत्सुकता बेहद अधिक होती है क्योंकि त्यौहार इंसानों की जिंदगी में खुशियों की बहार लाने का कार्य करते हैं। इसलिए बच्चे हों या बड़े गूगल पर दोनों ही त्योहारों के आने से पूर्व सही तारीख का पता करने के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं।

तो ताकि आप इस साल 2021 में आने वाले सभी त्योहारों से अवगत रहें, इस लेख में हम आपके साथ 2021 के सभी त्योहारों की सूची साझा कर रहे हैं।

मई माह के त्योहार 2021

  • ईद-अल-फितर: 13 मई, गुरुवार
  • अक्षय तृतीया: 14 मई, शुक्रवार

2021 जुलाई के महत्वपूर्ण दिवस

  • जगन्नाथ रथ यात्रा: 12 जुलाई, सोमवार
  • आषाढ़ी एकादशी: 20 जुलाई, मंगलवार
  • बकरा-ईद: 20 जुलाई- मंगलवार
  • गुरु पूर्णिमा: 24 जुलाई, शनिवार

2021 अगस्त के महत्वपूर्ण दिवस

  • हरियाली तीज: 11 अगस्त, बुधवार
  • नाग पंचमी: 13 अगस्त, शुक्रवार
  • स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त, रविवार
  • मुहर्रम: 19 अगस्त, गुरुवार
  • ओणम/थिरुवोणम: 21 अगस्त, शनिवार
  • रक्षा बंधन: 22 अगस्त, रविवार
  • कजरी तीज: 25 अगस्त, बुधवार
  • जन्माष्टमी: 30 अगस्त, सोमवार

2021 सितंबर के त्यौहार

  • हरतालिका तीज: 9 सितंबर, गुरुवार
  • गणेश चतुर्थी: 10 सितंबर, शुक्रवार
  • अनंत चतुर्दषी: 19 सितंबर, रविवार

2021 अक्टूबर के दिवस

नवंबर 2021 का कैलेंडर

दिसंबर का कैलेंडर 2021

तो वर्ष 2021 के त्योहारों की इस लिस्ट को जानने के बाद अब हम आगे बढ़ते है और जानते है कि अमेरिका में गूगल आज कितनी तारीख है?

grammarly

अमेरिका में आज कितनी तारीख है?

Date Time in America
Date Time in America

विभिन्न देशों की मौसम और जलवायु भिन्न भिन्न होती हैं। अतः जिस तरह सभी देशों के समय में भिन्नता देखी जाती है उसी तरह सात समुंदर पार कहे जाने वाले अमेरिका और हमारे देश की तारीख में थोड़ा अंतर आपको देखने को मिल सकता है। तो अमेरिका में आज कितनी तारीख है और कितना समय है यह जानने के लिए आप गूगल पर आएं और सर्च करें Date in America.

अब रिजल्ट में आपको अमेरिका के समय अनुसार वहां की तारीख स्क्रीन पर दिख जाएगी। क्योंकि अमेरिका और भारतीय समय के बीच काफी अंतर है। इसलिए भले आपको डेट एक जैसी दिखाई दे रही है परन्तु टाइम बिल्कुल अलग होगा। वहीं अमेरिका का वर्तमान समय देखने के लिए आप Current time in America सर्च करें, रिजल्ट में आपको अमेरिकी समय दिखाई देगा। आप पाएंगे जिस समय भारत में सुबह होती है उस समय अमेरिका में रात्रि होती है। इसी तरह से पाप अमेरिका ही नहीं बल्कि विश्व के किसी भी राज्य, शहर, देश के समय और तिथि का पता कर सकते हैं।


आने वाले कल का मौसम कैसा रहेगा?

Today Weather
Today Weather

गूगल आपके हर छोटे बड़े सवालों का जवाब देने में मदद करता है।

आपको अपने एरिया, अपने शहर का मौसम का हाल जानना है तो इसके लिए आपको गूगल पर आना है और सर्च करना है Today Weather या आज का मौसम कैसा है? इतना करते ही गूगल में आपकी Exact Location के आधार पर रिजल्ट में आपको वर्तमान टेंपरेचर, आज बारिश होगी कि नहीं इत्यादि सारी मौसम संबंधी जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी।

तो इस तरह पूरे दिन और हफ्ते के सातों दिन का मौसम बड़ी आसानी से गूगल की मदद से चेक कर सकते हैं। बता दें यही काम आप गूगल असिस्टेंट की मदद से भी कर सकते हैं। आपको गूगल असिस्टेंट ओपन करके आज का मौसम क्या है? यदि आप कहते है तो आपको गूगल असिस्टेंट बोलकर यह जानकारी दे देती है।


गूगल चांद की क्या तारीख है आज?

इस्लाम धर्म में चांद को एक अलग मुकाम दिया गया है। इस्लाम में चांद का दीदार करके दिन और महीनों का पता लगाया जाता है। इस्लाम में चांद के आकार को देखकर तारीख का पता लगाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) चांद के कैलेंडर को मानता है।

अंग्रेजी कैलेंडर की तरह इस्लाम में 30 या 31 दिन का महीना नहीं होता है। बल्कि इस्लाम में सिर्फ 29 या 30 दिन का ही महीना होता है। हर दिन चांद की आकृति अलग दिखाई देती है और उसी आकृति के अनुसार यह तारीख भी निश्चित की जाती है। महीने के शुरुआत में चांद का आकार बहुत ही पतला होता है और जैसे जैसे महीना बीतता है वैसे-वैसे चांद पूरा गोल आकार लेने लगता है। महीने के आखिरी दिन यानी 29 वे दिन के बाद अगर चांद का आकार वापस पतला हो जाता है तो वह महीना ही खत्म हो जाता है लेकिन अगर वही 29 वे दिन के बाद चांद का आकार पूरा गोल रहता है तो उस दिन को 30वा दिन माना जाता है।

अंग्रेजी कैलेंडर की तरह इस्लाम धर्म में भी 12 महीने होते। इस्लाम धर्म के महीने की गणना चांद को नजर में रख कर की जाती हैं। इस्लाम के महीने की शुरुआत मोहर्रम से होती हैं। मोहर्रम को इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। वही इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने को ज़ुल-हिज्जा कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर की तरह इस्लामिक कैलेंडर में 365 नहीं बल्कि 354 दिन होता है।

हिजरी कैलेंडर की शुरुआत कब हुई?

इस्लामिक कैलेंडर की शुरुआत 1441 हिजरी में शुरू हुई थी।

इस्लामी कैलेंडर के बारे में आप क्या जानते हैं?

हिजरी कैलेंडर के अनुसार इस्लाम धर्म में 12 महीना होते है और उनके नाम हैं।

नंबर इस्लामी कैलेंडर 2021
1. मुहरम محرّم का पूरा नाम मुहर्रम उल-हराम हैं।
2. सफ़र صفر का पूरा नाम सफर उल-मुज़फ्फर हैं।
3. रबी अल-अव्वल الأ‌ का पूरा नाम मीलाद उन-नबी – ईद ए मीलाद
4. रबी अल-थानी الثاني का पूरा नाम रबी अल-थानी, रबी अल-आखिर हैं।
5. जुमादा I الأول का पूरा नाम जमाद अल-अव्वल या जमादि उल अव्वल है।
6. जुमादा II الثاني का पूरा नाम जमाद अल-अव्वल या जमादि उल अव्वल है।
7. रज्जब या रजब رجب का पूरा नाम रज्जब अल-मुरज्जब हैं।
8. शआबान شعبان का पूरा नाम शाअबान अल-मुआज़म या बुलाने वाला नाम शाबान हैं।
9. रमजा़न या रमदान رمضان का पूरा नाम रमदान अल-मुबारक हैं।
10. शव्वाल شوّال का पूरा नाम शव्वाल उल-मुकरर्म हैं।
11. ज़ुल क़ादा القعدة को ज़ु अल-क़ादा कहते हैं।
12. ज़ुल हज्जा الحجة को ज़ु अल-हज्जा कहते हैं।

आज उर्दू की कितनी तारीख है 2021

Today Urdu Date
Today Urdu Date

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि इस्लामिक कैलेंडर (Urdu Islamic Calendar 2021) के महीनों का अपना अलग हिसाब होता है और यह हिसाब चांद को देखकर लगाया जाता है। आज की उर्दू तारीख जानने के लिए गूगल पर today urdu date लिखकर सर्च करें।

अंग्रेजी कैलेंडर के अलग-अलग महीनों की तरह इस्लामिक कैलेंडर के महीने भी बदलते है और इस्लामिक कैलेंडर के दिन अंग्रेजी कैलेंडर से अलग होते है। इस्लाम का नौवां महीना अभी चल रहा है उसे रमजान का महीना कहते हैं। इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बड़ा ही पाक माना जाता है। रमजान के पाक महीने में 30 दिनों का रोजा होता है। और इस्लाम में रमजान के हर दिन का अलग नाम है।

आज की तारीख की बात करें लेख को लिखते समय आज उर्दू की 12-09-1442 हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आज की उर्दू तारीख 12 नौवां महीना रमजान या रमदान رمضان हैं।


कल कौन सा दिन है गूगल?

कल कौन सा दिन है यह जानने के लिए आप गूगल पर Tomorrow Date सर्च करें।

जिस तरह दुनिया में अलग-अलग तरह के कैलेंडर मौजूद है। ठीक उसी तरह दिनों के नाम को भी कई अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है।

कल का दिन – 25 अप्रैल 2021 रविवार है। जिसे अंग्रेजी भाषा में Sunday, अरबी भाषा में यौम अल-अहद‌ और उर्दू भाषा में इतवार कहते हैं।


आज कितनी तारीख है और कल कौन सी तारीख है?

कल की तारीख जानने के लिए गूगल पर tomorrow date लिख कर सर्च करें।

जैसा कि हमने आपको बताया कि दुनिया में कई अलग अलग तरह के कैलेंडर होते हैं। और सभी कैलेंडर की अपनी अलग तारीख होती हैं। वैसे तो पूरी दुनिया में अंग्रेजी कैलेंडर को ही मान्यता दी गई है लेकिन धार्मिक लोग आज भी अपने धर्म के कैलेंडर का भी पूरा ज्ञान रखते हैं। हिंदू लोग अपने हिंदू शास्त्र के अनुसार तारीख जानने की इच्छा रखते हैं। तो मुस्लिम इस्लामिक धर्म के अनुसार तारीख जाने की इच्छा रखते हैं।

  • अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार कल की तारीख 25 April 2021 है।
  • हिंदू कैलेंडर के अनुसार कल की तारीख चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 4:13 pm तक है। और जैसे ही यह समय पूरा होगा यानी 4:13 pm के बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगा।
  • इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार कल की तारीख 12 रमजान उल मुबारक 1442 हिजरी हैं।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज कौन सी तिथि है?

हिंदू कैलेंडर पंचांग का अनुसरण करती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के अनुसार ही बनाया गया है। हिंदू पंचांग में पांच तत्वों का समन्वय होता है। हिंदू पंचांग में तिथि के अलावा नक्षत्र, वार, योग और करण है। आप गूगल पर Hindu calendar 2021 या आज हिन्दू तिथि करके आसानी से हिंदू तिथि पता कर सकते है।

हिंदू पंचांग की सहायता से समय और काल की गणना की जाती है। तिथि हिंदू पंचांग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। तिथि के बिना पंचांग का अनुसरण करके किसी भी समय और काल के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं की जा सकती है।

  • हिंदू पंचांग में चंद्र रेखा को सूर्य रेखा के 12 अंश ऊपर जाने में जो समय लगता है उसे तिथि कहते हैं।
  • हिंदू कैलेंडर के एक माह में 30 तिथियां होती है।
  • हिंदू कैलेंडर के यह तिथियां दो पक्षों में विभाजित रहती है। पहले पक्ष को शुक्ल पक्ष और दूसरे पक्ष को कृष्ण पक्ष कहते हैं। शुक्ल पक्ष के आखिरी दिन को पूर्णिमा कहते हैं और कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन को अमावस्या कहा जाता है।

अगर आज की तिथि की बात करें तो आज यानी 24 April 2021 शनिवार के दिन चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी शाम के 7:17 तक है। इस समय के बाद त्रयोदशी हैं। कल की तिथि की बात करें तो 25 April 2021 रविवार के दिन चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शाम के 4:13 तक रहेगी और उसके बाद चतुर्दशी का समय शुरू हो जाएगा।

तिथियों के नाम

जैसा कि हमने आपको बताया कि हिंदी पंचांग में 30 तिथिया होती हैं। और सभी तिथियों की अलग महत्व है। इन तिथियों का समय की गणना करने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है।

हिंदू पंचांग के अतिथियों के नाम है- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

Conclusion

तो साथियों इस लेख में आपको आज कितनी तारीख है की पूरी जानकारी मिल गई होगी। यदि यह लेख पसंद आया है तो उसे साझा करना न भूलें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *