Advertisement
History Of India in Hindi Language

History Of India in Hindi – (Part 2) – भारत का इतिहास

शीर्षक : History Of India in Hindi

अपने देश भारत को जानने के भाग-1 में आपने भारत का इतिहास के बारे में काफी कुछ जान लिया होगा|

भारत जैसा देश जिसका क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है के बारे में जानने के लिए आज आपके सामने भाग-2 में कुछ और जानकारियाँ है शरू से लास्ट तक लेख को पढ़ें और अपने देश को जाने.

History Of India in Hindi Part 2

भारत में कितनी भाषाएँ है जिन को संविधान ने मान्यता दी है ?

भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या 22 है| 22 भाषाओ के नाम इस प्रकार है:-

  1. असमिया
  2. बंगाली
  3. बोडो
  4. डोगरी
  5. गुजराती
  6. हिंदी
  7. कश्मीरी
  8. कन्नड़
  9. कोंकणी
  10. मलयालम
  11. मणिपुरी
  12. मराठी
  13. मैथिली
  14. नेपाली
  15. उड़िया
  16. पंजाबी
  17. संस्कृत
  18. सिंधी
  19. संथाली
  20. तमिल
  21. तेलुगु
  22. उर्दू

India Current Affairs in Hindi – India GK Questions in Hindi

भारत का इतिहास हिंदी में

प्रशन : 1950 में भारतीय संविधान की स्थापना के समय में, मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या कितनी थी ?
उत्तर : 14

प्रशन : आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई भाषाएँ कोन सी है ?
उत्तर : सिंधी, कोंकणी, नेपाली, मणिपुरी, मैथिली, डोगरी, बोडो और संथाली

grammarly

प्रशन : भारत के संविधान द्वारा निर्धारित सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की राजभाषा क्या है ?
उत्तर : अंग्रेजी

भारत के 24 हाईकोर्ट की सूची – Indian History in Hindi Language

  1. हैदराबाद हाई कोर्ट (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना)
  2. इलाहाबाद हाई कोर्ट (उत्तर प्रदेश)
  3. बंबई हाई कोर्ट (महाराष्ट्र)
  4. कलकत्ता हाई कोर्ट (पश्चिम बंगाल)
  5. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
  6. दिल्ली हाई कोर्ट
  7. गुजरात हाई कोर्ट
  8. गुवाहाटी हाई कोर्ट (असम, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश)
  9. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट
  10. जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट
  11. झारखंड हाई कोर्ट
  12. कर्नाटक हाई कोर्ट
  13. केरल हाई कोर्ट
  14. मद्रास हाई कोर्ट (तमिलनाडु)
  15. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  16. मेघालय हाई कोर्ट
  17. मणिपुर हाई कोर्ट
  18. ओडिशा हाई कोर्ट
  19. पटना हाई कोर्ट (बिहार)
  20. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट
  21. राजस्थान हाई कोर्ट
  22. सिक्किम हाई कोर्ट
  23. उत्तराखंड हाई कोर्ट
  24. त्रिपुरा हाई कोर्ट

भारत के उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण तथ्य – History Of India in Hindi

भारत के उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण तथ्य

√ भारत का उच्चतम न्यायलय 28 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया| इससे पहले 1937-1950 भारत की संघीय अदालत कार्यरत थी.

√ उच्चतम न्यायलय में न्यायधीशों की संख्या न्यायमूर्ती एवं 30 अन्य न्यायधीश है.

√ भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की अधिकतम आयु तक पद धारण कर सकते हैं.

√ भारत में उच्च न्यायालयों की कुल संख्या 24 है.

√ भारत में सबसे पुराना उच्च न्यायालय कलकत्ता उच्च न्यायालय है जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1862 को हुई थी.

√ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष है.

Important Facts About Indian Constitution in Hindi

भारतीय संविधान सभा की और से 26 नंवबर 1949 को भारत का संविधान पारित हुआ और 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ.

भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है| भारतीय संविधान में वर्तमान समय में 465 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 22 भागों में विभाजित है.

आइए जानते हैं हमारे संविधान से जुड़े कई रोचक तथ्य…

#1. बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है| वे संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे.

#2. अंबेडकर को संविधान का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे.

#3. पूरे देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है|

#4. देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान 26 नवंबर, 1949 में अंगीकार किया गया था|

#5. संविधान सभा के सदस्य भारत के राज्यों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुने गए थे| जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे.

#6. 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया.

#7.  इसके निर्माण के समय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, जो 22 भागों में विभाजित थे इसमें केवल 8 अनुसूचियां थी.

#8. संविधान की धारा 74 (1) में यह व्‍यवस्‍था की गई है कि राष्‍ट्रपति की सहायता को मंत्रिपरिषद् होगी, जिसका प्रमुख PM होगा.

#9. आज से ठीक 66 साल पहले भारतीय संविधान तैयार करने और स्वीकारने के बाद से इसमें पूरे 100 संशोधन किए जा चुके हैं.

#10. संविधान में प्रशासन या सरकार के अधिकार, उसके कर्तव्य और नागरिकों के अधिकार को विस्तार से बताया गया है.

#11. संविधान में सरकार के संसदीय स्‍वरूप की व्‍यवस्‍था की गई है जिसकी संरचना कतिपय एकात्‍मक विशिष्‍टताओं सहित संघीय हो| केन्‍द्रीय कार्यपालिका का सांविधानिक प्रमुख राष्‍ट्रपति है.

#12. भारत की संविधान सभा का चुनाव भारतीय संविधान की रचना के लिए किया गया था| ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के बाद संविधान सभा के सदस्य ही प्रथम संसद के सदस्य बने.

#13. कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ई० में किया गया.

#14. संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी, जिनमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे.

#15. हैदराबाद एक ऐसी रियासत थी, जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे.

#16. संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन बहस हुई.

#17. समाजवादी शब्द संविधान के 1976 में हुए 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया.

भारतीय संविधान के प्रमुख भाग इस प्रकार हैं – India Story in Hindi

भाग I संघ और उसके क्षेत्र अनुच्छेद 1-4
भाग II नागरिकता अनुच्छेद 5-11
भाग III मूलभूत अधिकार अनुच्छेद 12 – 35
भाग IV राज्य के नीति निदेशक तत्व अनुच्छेद 36 – 51
भाग IVA मूल कर्तव्य अनुच्छेद 51A
भाग V संघ अनुच्छेद 52-151
भाग VI राज्य अनुच्छेद 152 -237
भाग VIII संघ राज्य क्षेत्र अनुच्छेद 239-242
भाग IX पंचायत अनुच्छेद 243- 243O
भाग IXA नगरपालिकाएं अनुच्छेद 243P – 243ZG
भाग XI संघ और राज्यों के बीच संबंध अनुच्छेद 245 – 263
भाग XIV संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं अनुच्छेद 308 -323
भाग XVII राजभाषा अनुच्छेद 343- 351
भाग XVIII आपात उपबंध अनुच्छेद 352 – 360
भाग XX संविधान के संशोधन अनुच्छेद
भाग XXI अस्थाई संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध अनुच्छेद 369 – 392

भारत का दुनिया में स्थान ? – History Of India in Hindi – GK in Hindi

» क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ? ⇒ 7th

» भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ? ⇒ 2.4%

» भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ? ⇒ 17.5%

» हमारी सेना का दुनिया में कौन सा स्थान है ? ⇒ तिसरा

» GDP के अनुसार भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ? ⇒ तिसरा

» रेलवे नेटवर्क का विश्व में कौन सा स्थान है ? ⇒ 4th

» भारत की वन्य भूमि विश्व का कितना प्रतिशत है ? ⇒ 23.1%

» दुनिया में सरकार समर्थित परिवार नियोजन लागू करने वाला पहला देश कोन सा है ? ⇒ भारत

» थोरियम का सबसे बड़ा भंडार कहाँ है ? » भारत (केरल)

» दूध, जूट, अदरक, केला, आम, पपीता, उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है ? ⇒ पहला

» गन्ना, गेहूं, प्याज, आलू, लहसून, चावल, बिनोला, रेशम उत्पादन भारत का कौन सा स्थान है ? ⇒ दूसरा

» सोने का सब से बड़ा उपभोक्ता वाला कौन सा देश है ? ⇒ भारत

भारतीय संसद के कितने अंग है ? – Bharat Ka Itihas in Hindi

भारतीय संविधान के भाग – 5 के अंतर्गत अनु० – 79 से 122 तक संसद का गठन, संरचना, अवधि, अधिकारियों, प्रक्रिया व विशेषाधिकार का वर्णन किया गया है| संसद भारत का सर्वोच्च विधायी सदन है, जिसमें द्विसदनीय व्यवस्था है| जो निम्न है.

1). लोकसभा (निचला सदन) – लोक सभा के सदस्यों का चुनाव जनता द्वारा सीधे वोट डालकर किया जाता है। 18 साल और उससे अधिक आयु का हर एक भारतीय नागरिक मतदान करने का हकदार होगा.

आंग्ल-भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो से अनधिक सदस्य मनोनीत कर सकता है। सदन की अधिकतम सदस्य संख्या 552 हो, ऐसी संविधान में परिकल्पना की गई है.

लोक सभा में अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए जनसंख्या-अनुपात के आधार पर स्थान आरक्षित है| भारत में सदन की कार्यावधि पाँच वर्षों की है। पाँच वर्षों की अवधि समाप्त हो जाने पर सदन खुद भंग हो जाता है.

2). राज्य सभा (उच्च सदन) – राज्यसभा राज्यों की परिषद है| राज्यसभा के सदस्य का चुनाव राज्य विधान सभाओं के चुने हुए विधायक करते हैं.

राज्यसभा में 250 तक सदस्य हो सकते हैं| इनमें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 सदस्य तथा 238 राज्यों और संघ-राज्य क्षेत्रों द्वारा चुने सदस्य होते हैं.

राज्यसभा के प्रत्येक सदस्य की कार्यावधि छह वर्ष है। उपराष्ट्रपति, संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया जाता है। वह राज्यसभा का पदेन सभापति होता है| उपसभापति पद के लिए राज्यसभा के सदस्यों द्वारा अपने में से किसी सदस्य को चुना जाता है.

3). राष्ट्रपति –  राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है| भारतीय संसद का संचालन ‘संसद भवन’ में होता है जो कि नई दिल्ली में स्थित है.

भारत के प्रमुख बांध और नदियाँ – भारत का प्राचीन इतिहास हिंदी में
बांध नदी राज्य
नागार्जुनसागर कृष्णा आंध्र प्रदेश
सरदार सरोवर नर्मदा गुजरात
हीराकुड महानंदी उड़ीसा
भाखड़ा नांगल सतलुज पंजाब
पोंग (महाराणा प्रताप सागर) ब्यास हिमाचल प्रदेश
थीन (रणजीत सागर) रवि पंजाब
टिहरी भागीरथी उत्तराखंड
कोयना कोयना महाराष्ट्र
गांधीसागर चंबल मध्य प्रदेश
कृष्णराज सागर कावेरी कर्नाटक
भारत की प्रमुख नदियों की सूची – History Of India in Hindi Language
नदी राज्य
दिल्ली यमुना
पटना गंगा
आगरा यमुना
हरिद्वार गंगा
वाराणसी गंगा
इलाहाबाद गंगा और यमुना का संगम
गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र
जम्मु तावी
हम्पी तुंगभद्रा
कोलकाता हुगली
अहमदाबाद साबरमती
जबलपुर नर्मदा
लखनऊ गोमती
सूरत ताप्ती
तिरुचिरापल्ली कावेरी
कटक महानंदी
अयोध्या सरयू
भारत के प्रमुख राष्‍ट्रीय उद्यान और अभयारण्य – प्राचीन भारत का सामाजिक एवं आर्थिक इतिहास
दारोजी भालू अभयारण्य हम्पी, कर्नाटक
होलगाँपर गिब्बन अभयारण्य असम
गहिरमाथा कछुआ अभयारण्य उड़ीसा
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश
क्लाउडेड लेपर्ड नैशनल पार्क त्रिपुरा
विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य भागलपुर, बिहार
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम
पेरियार राष्ट्रीय उद्यान केरल
गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात
घाटीगाँव अभयारण्य मध्य प्रदेश
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल
भारत के बारे में कुछ और तथ्य हिंदी में – प्राचीन भारत का राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास

India Current Affairs in Hindi

प्रशन : सबसे पूर्वी छोर पर कौन सा नगर है ?
उत्तर : अलोंग नगर (अरुणाचल प्रदेश)

प्रशन : पश्चिमी छोर पर कौन सा नगर है ?
उत्तर : द्वारका (गुजरात)

प्रशन : भारत-चीन सीमा से लगे राज्य कौन से है ?
उत्तर : जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश

प्रशन : भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे राज्य कौन से है ?
उत्तर : जम्मू व कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात

प्रशन : भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे राज्यकौन से है ?
उत्तर : प.बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा

प्रशन : भारत और चीन को विभाजित करने वाली रेखा को क्या कहते है ?
उत्तर : मैकमोहन रेखा

प्रशन : भारत और पाकिस्तान को विभाजित करने वाली रेखा को क्या कहते है ?
उत्तर : रेडक्लिफ रेखा

प्रशन : जम्मू और कश्मीर के दो राजधानियाँ है ?
उत्तर : जम्मू शीतकाल के दौरान श्रीनगर गर्मी के दौरान

प्रशन : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर : डॉ० राजेंद्र प्रसाद

प्रशन : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर : पंडित जवाहर लाल नेहरू

प्रशन : भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी ?
उत्तर : प्रतिभा सिंह पाटिल

प्रशन : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी ?
उत्तर : इंदिरा गाँधी

अंतिम शब्द ⇓

भारत बहुत ही विविधता वाला देश है| यहाँ अनेक भाषाएँ और वेश भूषा है| फिर भी यहाँ अनेकता में भी एकता देखने को मिलती है.

आप सभी भारत के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाने और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखे आज की जानकारी का यही उदेश्य है.

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा| कमेंट करके अपने विचार जरुर बताए और सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले.

Related To History Of India in Hindi ⇓

Similar Posts

3 Comments

  1. बहुत ही बड़िया जानकारी है भारत के बारे मे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *