Advertisement
How To Ask How Are You

अंग्रेजी में कैसे पूछेंगे कि आप कैसे हैं?

अगर मैं आपसे पूछूं कि आप किसी से किस तरह पूछेंगे कि आप कैसे हैं? वो भी अंग्रेजी में, तो संभव है अधिकतर लोगों का जवाब होगा How Are You? परंतु क्या हर परिस्थिति में एक ही शब्द बार-बार दोहराया जाना अच्छा रहेगा? अगर जवाब नहीं है, तो फिर प्रश्न आता है How Are You को किन-किन अलग तरीकों से कहा जा सकता है। तो मित्र, इसी का जवाब आज हम अपनी पोस्ट How to ask How are you में आपको देने वाले हैं। हमें आशा है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप इस प्रश्न का सीधा और स्पष्ट जवाब जान पाएंगे।

Question solved in this article.

  • How to ask How are you all
  • how to ask how are you?” in different ways
  • How to ask How are you and your family
  • How are you in Hindi
  • How are you reply formally
  • How to respond to How are you text
  • Different ways to ask how someone is feeling
  • How to say How are you in other words
  • Funny ways to say how are you

मत पूछो HOW ARE YOU | मत कहो I’M FINE – सीखो Smart और नए Greetings for Daily English Conversation

How To Ask How Are You in Hindi

How Are You

वैसे तो हिंदी के समान ही इंग्लिश में भी किसी भी बात को कहने के लिए अलग-अलग वाक्यों का प्रयोग होता है। लेकिन आपको यह शब्द कब इस्तेमाल करने हैं, अर्थात आपको शब्दों का चयन करना आना चाहिए। अगर आप सही व्यक्ति के साथ सही लहजे में बात नहीं करेंगे। तो समस्या आ सकती है अतः How are you (आप कैसे हैं?) पूछने के लिए भी दो परिस्थिति आती है।

1. Formal

यह ऐसी स्थिति है, जिसमें आप सामने वाले व्यक्ति से भली भांति परिचित नहीं होते। यानी कि आप जिस तरह अपने दोस्तों से बात करते हैं, इनके साथ वैसे नहीं कर सकते।

2. Informal

ऐसा व्यक्ति जिससे आप भली भांति परिचित हो, उसके साथ इनफॉर्मल भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रायः दोस्त, रिश्तेदारों के साथ जिन्हें हम भली भांति समझते और जानते हैं उनके साथ informal way में बात की जाती है। जिस तरह formal and informal letter लिखे जाते हैं इसी तरह How are You नामक इस सेंटेंस को भी अलग-अलग मौकों में अलग अलग तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। सबसे पहले हम जानते हैं अनौपचारिक (informal) स्थिति में कैसे How are you पूछें!


How to say How Are You in Informal Way in Hindi

How are things?
कैसा चल रहा है
How’s everything?
और सब कैसा है?
Long time no see!
बहुत समय से मिले नहीं!
What’s new with you?
और जिंदगी में क्या नया चल रहा है
Anything interesting happening in your life lately?
और जिंदगी में आजकल क्या मजेदार चल रहा है?
How is it going?
और कैसा जा रहा है
What is happening?
क्या हो रहा है
How are things coming along?
और सब चीजें कैसे हो रही हैं
What was the highlight of your day, so far?
आज का दिन अब तक कैसा रहा

इसके अलावा हाउ आर यू सेंटेंस को इस तरह भी कह सकते हैं।

grammarly
What’s new:-यानी कि और क्या नया है
या फिर You all Right? यानी आप ठीक है?

How to ask someone How Are You in a Formal Way

अगर आपके समक्ष है आपका बॉस, टीचर या मोदी जी खड़े है तो अब हम जानेंगे आप उनके सामने किस तरह how are You sentence को अलग तरीके से कह सकते हैं। ध्यान दें हाउ आर यू कहने का फॉर्मल तरीका इनफॉर्मल तरीके से बिल्कुल अलग है।

1. How have you been?

यह प्रश्न आप उस शख्स से उनकी जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है यह जानने के लिए कर सकते हैं। यह एक फॉर्मल प्रश्न है इसे आप तब पूछ सकते हैं जब आप किसी की हाल की घटनाओं से रूबरू होना चाहते हैं। अक्सर यह सवाल अच्छे जवाब की उम्मीद में पूछा जाता है, इसके अलावा आप इन वाक्यों को भी उपयोग में ला सकता है।

  • How is it going?
  • Are you well?

How to ask How Are You to a Friend in Hindi

अब हम जानेंगे कि दोस्तों से how are you कैसे पूछे?

दोस्ती का समूह ऐसा होता है जिसमें आप एक दूसरे की जिंदगी से भली भांति परिचित होते हैं और आप यह भी समझते हैं कि किस को कब किस बात से बुरा लग सकता है। अतः अगर आप अपने दोस्तों के साथ काफी लंबे समय से मिल रहे हैं तो नीचे हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनसे आप उन्हें हाउ आर यू पूछ सकते हैं।

WhatsApp?

किसी से हाल चाल पूछने का यह काफी पुराना तरीका है,जब आप अपने दोस्त या सहयोगियों से व्हाट्सएप कहते हैं तो वे अपनी feelings के हिसाब से आपको रिप्लाई देते हैं। अगर कोई व्यक्ति दुखी हो तब भी आप व्हाट्सएप कह कर उससे क्या हुआ? आप क्यों परेशान हैं? यह चीज पूछ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपके द्वारा इस शब्द का इस्तेमाल करते हुए आपकी टोन अलग होगी।

All right?

यह शब्द उस व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है जिससे आप भली-भांति जानते हो! जब इस तरीके का प्रश्न पूछा जाता है तो आमतौर पर व्यक्ति का काफी short या फिर लॉन्ग Answer होता है।


हाउ आर यू का जवाब कैसे दें?

अगर आपको कोई कहे कि how are you? How is everything? ऐसी स्थिति में आपका क्या जवाब होगा? अक्सर लोग ऐसे सवाल का जवाब बस I am fine, thank You कह कर देते हैं। यानी मैं ठीक हूं धन्यवाद! लेकिन जिस तरह एक शब्द को कहने के अलग-अलग तरीके होते हैं उसी तरह उसका जवाब देने के विभिन्न तरीके होते हैं। कोई आपको कहें कि आप कैसे हैं? तो आपको अंग्रेजी का केवल यह बोरिंग तरीका नहीं अपनाना है। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं आप इन वाक्यों का इस्तेमाल हाउ आर यू के रिप्लाई में कर सकते हैं।

How to answer How Are You in Hindi

मैं ठीक हूं कहने के अन्य तरीके
I’m good

I am fine का बेस्ट विकल्प है कि आप किसी को रिप्लाई में I am good कहें, खासकर ऐसी स्थिति में जब आप Lazy महसूस कर रहे हो या आरामदायक महसूस कर रहे हो तो ऐसे में आप रिप्लाई में यह कह सकते हैं। यही नहीं इन शब्दों के अलावा आप मैं अच्छा हूं, या मैं ठीक हूं कहने के लिए निम्न वाक्यों का प्रयोग कर सकते हैं।

  • I am Well
  • Feeling good
  • I am pretty good

तो इस तरह से आप अलग-अलग वाक्यों का प्रयोग कर सकते हैं जब आप से कोई अंग्रेजी में हाउ आर यू पूछें। लेकिन कभी-कभी हमारा जब मूड अपसेट होता है या फिर हम कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे होते तो ऐसी परिस्थिति (Situation) में हमें जब कोई पूछता है आप कैसे हैं? तो हम आम तौर पर सिर्फ रिप्लाई देते हैं कि मैं ठीक हूं या फिर अंग्रेजी में कहें तो I am ok.


How do you respond to someone in a bad mood?

इस शब्द को भी कहने के कई तरीके हैं आइए अगर जानते हैं आपका मूड ऑन नहीं हो, तो आप किन किन शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Not too bad ज्यादा अच्छा नहीं
I am alive बस मैं जिंदा हूं
Same old same old पहले की तरह)
Yeah alright हां सब ठीक है
Feeling not well अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं

तो इस तरह आप किसी को भी हाउ आर यू का रिप्लाई दे सकते हैं।

How to Ask The Temper
  1. How are you?
  2. How do you do?
  3. How are you doing today?
  4. What’s going on?
  5. What’s about you?
  6. May I have about you please?
  7. How is life?
  8. How was the day?
  9. Could you reveal about you?
  10. What is occurring in your life?
  11. What’s your temper?
Answer
  • I am fine.
  • That’s great / well / fantastic.
  • Thanks for asking dear.
  • I am doing well.
  • Nothing special.
  • Fit as a fiddle.
  • Better than last.

कोई से Question के लिये कोई भी Answer का इस्तेमाल कर सकते हैं।


अंग्रेजी बोलने का आसान तरीका जो कोई नहीं बताएगा

तो आइए, अब स्पीकिंग शुरू करते हैं।

तो सबसे पहले आप क्या करिये अपने किसी दोस्त को घर बुलाये या फिर अपने भाई या बहन के साथ बाहर खाने के लिए जाईये। याद रखे की आपको पैदल जाना है और आपको सिर्फ और सिर्फ इंग्लिश में बातें करते हुए वहाँ कुछ खाना भी है। खाना खाते हुए भी आपकी इंग्लिश नहीं रुकनी चाहिए। अगर आप लड़की को तो शर्माना मत इंग्लिश आपको सीखनी है मुझे नहीं।

बाहर जाते वक्त या इंग्लिश में बात करते वक्त, आपको कई बातें परेशान करेगी जैसे क्या बोलूं, कहीं गलत न हो जाए या फिर लोग क्या सोचेंगे की ज्यादा ही अंग्रेज बन रहा है। अरे छोड़िए इन सब बातों को! आप यहां पर टाइम पास तो करने नहीं आये हो। अगर आज भी आप नहीं बोलेंगे तो 6 महीने बाद भी इन सब बातों का सामना तो करना पड़ेगा। So let’s start from today.

Now Your Turn:-……

यह लेख आपको अंग्रेजी बोलने में मदद करेंगे।

Conclusion

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़ने के बाद how to ask how are you? का उत्तर आपको मिल चुका होगा और अब आप किसी से अलग अलग अंदाज में हाउ आर यू पूछ सकते हैं। और साथ ही अगर आपको कोई पूछे आप कैसे हैं? तो आप उसका रिप्लाई भी अलग तरीकों से दे सकते हैं। उम्मीद है यह आपके लिए उपयोगी साबित होगी तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *