Advertisement
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) क्या है

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) क्या है और कैसे इसका लाभ उठाए

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी क्या है?)

मै हिमांशु ग्रेवाल आज आप सभी के सामने एक नई जानकारी प्रस्तुत करने जा रहा हूँ जिसका नाम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक हैं.

क्या आप IPPB क्या है या फीर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के फायदे के बारे में जानते हो या फीर आपने इसके बारे में कभी सुना है?

वैसे तो आप सभी ने इसका नाम सुना ही होगा लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो इसके बारे में बिलकुल भी नही जानते है तो आज इसीलिए मै आप सभी के सामने ये लेख लेकर आया हूँ जिसमे आपको आईपीपीबी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी.

जरुर पढ़े »होम लोन कैसे ले ? Home Loan के बारे में पूरी जानकारी

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक क्या है, लाभ सहित पूरी जानकारी

आईपीपीबी की फुल फॉर्म INDIA POST PAYMENT BANKS है| यह एक पेमेंट बैंक है जिसे की सन् 2017 में 12 जनवरी को लांच किया गया था.

जैसे की आप सभी बैंक में पैसे डिपॉजिट करना, निकालना, पैसे का ट्रांसफर करना, बिल्स की पेमेंट करना, पेमेंट्स बैंक से किया जा सकता है बस इतना फर्क है की यहाँ आपको लोन नही मिलता है| इसे गवर्नमेंट की तरफ से 100% EQUITY प्रदान की गयी है.

इस बैंक को पब्लिक लिमिटेड कंपनी के जैसे ही इंकॉर्पोरेटेड किया  गया है| इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की पहली शुरुआत रांची और रायपुर से की और बाद में करीब 650 ब्रान्चेस भी निर्मित की गयी.

यहाँ पर आपका अकाउंट नंबर आपके आधार कार्ड का 12 डिजिट का नंबर ही होता है और अगर आपका अकाउंट किसी और बैंक से लिंक है तब भी कोई दिक्कत नही है, आप तब भी अपना अकाउंट इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खोल सकते है, यह ट्रानज़ेक्शन करने में बहुत आसान है और यहा आप आराम से पेमेंट का लेन देन कर सकते है.

grammarly

इनको भी पढ़े ⇓

IPPB Ka Interest Rate Kya Hai – India Post Payment Bank in Hindi

अब हम IPPB यानी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के दिए जाने वाले इंटरेस्ट के बारे में जान ले की यहा अकाउंट रखने वाले खाता धारको को जमा राशि पर क्या ब्याज मिलता है?

  • 25,000 रुपया जमा की गयी राशी पर 4.5% तक का ब्याज मिलता है|
  • 25,000 से 50,000 रुपया तक की राशी पर 5% तक का ब्याज मिलता है|
  • 50,000 से लेकर 1,00,000 रुपया तक जमा राशी पर 5.5% तक का ब्याज मिलता है|

One Stop Financial Services Provider – IPPB Kya Hai in Hindi

क्या आप जानते है की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक कैसे आपका वन स्टॉप फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर बन सकता है? कैसे ये आपके पर्सनल फाइनेंस की स्थिति को ठीक कर सकता है?

  1. आईपीपीबी में आप इंस्टेंट अकाउंट खोल सकते है| इसके लिए आपको कही भी जाने की जरूरत नही है आप आपके पोस्ट ऑफिस काउंटर पर IPPB में अकाउंट खोल सकते है.
  2. यहा आपके आधार कार्ड के आलावा कोई अन्य जरूरी दस्तावेज नही लगता है, सिर्फ आपके आधार कार्ड की मदद से आपके अकाउंट पर सभी बेनिफिट्स अपने आप ही क्रेडिट हो जाते है.
  3. यहा आपको पैसे ट्रांसफर करने में कोई भी दुविधा या परेशानी नही करनी होगी क्यूंकि यहाँ आपके पैसे सुरक्षित है| इसे आप तुरंत ट्रांसफर कर सकते है और सबसे अच्छी बात आप इसकी सुविधा को 24 घंटे में कभी भी ले सकते है किसी भी सरकारी छुट्टी से इसका कोई लेना देना नही है.
  4. आप यहा पर भी आराम से अपना कोई भी भुगतान कर सकते है| आपको बिल जमा करने के लिए कही दूर जाने की कोई जरूरत नही है आप घर बैठे आराम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उपयोग कर बिल पे कर सकते है.
  5. इसके फीचर्स भी सिंपल और आसान है| इसे कोई भी आराम से चलाना जान सकता है| आप जब एक बार इसे प्रयोग करके देखेंगे तो आप आराम से एक ही बारी में सारा प्रोसीजर समझ जाओगे.
  6. यहा आपके पैसे बहुत सुरक्षित है| आपको बिलकुल भी घबराने की जरूरत नही है| यह एक भरोसे लायक बैंक है और एक बार और यह गवर्नमेंट द्वारा कण्ट्रोल की जाती है| इसीलिए तब तो आपको बिलकुल टेंशन फ्री होकर पेसे की लेन देन करनी चाहिए.

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में तीन तरह के बचत खाते – IPPB in Hindi

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अभी तो सिर्फ बचत खाते की सुविधा ही प्रदान कर रहा है| आगे चलकर इसमें चालू खाता और क्रेडिट की सुविधा भी प्राप्त होगी लेकिन अभी तो इसमें तीन तरह के खातों की ही सुविधा प्राप्त है| आईये जानते है इन खातो के बारे में:-

  1. सफल खाता
  2. सुगम खाता
  3. सरल खाता

सफल खाता – India Post Payment Bank Kya Hai

#1. सफल खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का सबसे बढ़िया बैंक है क्यूंकि यहाँ आपको अन्य खातो से ज्यादा फायदे प्राप्त होते है| इसके फायदों का आप आराम से लाभ उठा सकते है.

#2. कोई भी जो दस वर्षीय हो या दस वर्ष से उपर का हो वह इस बैंक में अपना सफल खाता खुलवा सकता है| आपको जब खाता खुलवाना होता है तब 100 रुपये की जमा राशि जमा करनी पड़ती है जो कि आपके खाते में ही आती है और इसमें आप न्यूनतम बैलेंस का कोई प्रतिबंध नही है लेकिन एक लाख रुपया से ज्यादा नही रख सकते है.

#3. आपके खाते के रख रखाव के लिए बैंक आपसे साल में 100 रुपये की राशि वसूलता है लेकिन पहले वर्ष आपसे कोई राशि नही वसूली जाती, अगले वर्ष से आपसे 100 रूपये की राशि वसूली जाती है.

सुगम खाता – इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने की जानकारी

#1. सुगम खाता भी बचत खाता ही होता है लेकिन यहा पर खाताधारकों को सफल खाते के मुकाबले कुछ कम सुविधाए मिलती है.

#2. यहा भी वही नियम है| कोई दस वर्षीय व्यक्ति अपने सामान्य डॉक्यूमेंट दिखाकर सुगम खाते को खोल सकता है| यह भी पहली जमा राशि खाता खोलने हेतु 100 रूपये ही होती है, न्यूनतम राशि जितनी भी हो और अधिकतम राशि आपकी एक लाख रूपये तक की होती है.

सरल खाता – What is India Post Payment Bank in Hindi

#1. यह सबसे प्राथमिक स्तर का खाता है| यहा सफल खाता और सुगम खाता दोनों के ही मुकाबले कम सुविधा प्राप्त है और यहा सिर्फ 50,000 की अधिकतम राशि होगी| यहा आपको कोई जमा राशि भी देने की जरूरत नही है| जब आप खाता खुलवाते है आप निशुल्क खाता खुलवा सकते है.

#2. यहा भी कोई भी दस वर्षीय व्यक्ति सफल खाता खुलवा सकता है| मिनिमम राशि आप जितनी भी रखे| लेकिन अधिकतम आपकी पचास हजार ही होगी| इससे अधिक आप इस खाते में नही रख सकते|

महत्वपूर्ण जानकारी ⇓

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता कैसे खोलें – How To Open IPPB Account in Hindi

आपने इसके बारे में ये जानकारी तो ले ली की इसमें कोन कोन से खाते है, उनके क्या लाभ है और क्या नही| अब हम जानते है कि हम इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक IPPB में आप खाता कैसे खुलवा सकते है?

आप आस पास के किसी भी डाकघर की ब्रांच में जाए| वहा जाकर आईपीपीबी के खाता आवेदन पत्र को ले और उसमे ये तीन तरह की जानकारी भर दे.

[1] आपके पते का प्रमाण :

आपके पते का प्रमाण आपको यहा देना होता है| आधार कार्ड में या फिर राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली के बिल जिस भी प्रमाण को आप जमा करना चाहते हो उसे जमा कर दे.

[2] पहचान पत्र :

अगर आप दस वर्षीय है या नाबालिक भी है तब तो आपका आधार कार्ड ही चलेगा| लेकिन अगर आप बालिक है, आपका पहचान पत्र है तो आप आधार कार्ड के साथ पहचान पत्र भी दे जिससे आपकी पहचान का वेरिफिकेशन हो जाए.

[3] पासपोर्ट साइज फोटो :

जो भी आपकी हाल में ही खिचवाई पासपोर्ट साइज फोटो हो जिसमे आपकी शक्ल सही से दिख रही हो या फिर जो तीन महीने से ज्यादा पुरानी ना हो उस फोटो को जमा करें.

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के फायदे व लाभ – India Post Payment Bank Ke Fayde

अब हम जरा आपको IPPB के फायदे और लाभ के बारे में भी बता देते है.

अब आप इतना तो जान ही गए होंगे की यह बैंक अबसे सिर्फ 2 वर्ष पहले ही आया है और कितनी इसकी चहल पहल है मार्किट में|

यह बैंकिंग इंडस्ट्री में जाना माना नाम हो गया है| चलिए ज्यादा बाते ना करते हुए इसके मुख्य फीचर्स को जान लेते है.

  1. यहा आपके फण्ड को रियल टाइम में ट्रांसफर किया जाता है.
  2. फण्ड ट्रांसफर के समय IMPS, NEFT, AEPS, UPI और USSD सर्विस का इस्तेमाल किया जाता है.
  3. पहला डेबिट कार्ड बिलकुल मुफ्त में प्राप्त होता है.
  4. आप पंजाब नेशनल बैंक और इंडिया पोस्ट एटीएम से पुरे भारत में कही से भी पैसे निकाल सकते हो.
  5. यहा आपका बैलेंस कितना भी कम हो कोई फर्क नही पड़ता क्यूंकि यहा कम बैलेंस रखने पर कोई भी फाइन चार्ज नही लगता है.
IPPB के बारे में जानने योग्य बातें – India Post Payments Bank (IPPB) क्या है ?
  1. क्या आप जानते है देश भर के लगभग 1.55 लाख डाकघरों को 31 दिसम्बर 2018 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के रूप में बदल दिया गया है| जहा कोई भी दस वर्ष से उपर का व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है?
  2. यहा भी आपको दुसरे बैंक की तरह ही कुछ सुविधाएं प्राप्त होती है| जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ट्रानज़ेक्शन आदि की सुविधा प्राप्त होती है.
  3. इसकी शुरुआत  पहले चरण में 650 शाखाओं और 3, 250 एक्सेस पॉइंट के साथ की गई थी| भारत में लगभग 1.55 लाख डाकघर है इन सभी डाकघरों को बैंक में बदल दिया जायेगा.
  4. यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गाँव गाँव तक बैंकिंग के प्रचार व प्रसार के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत करवाई है| इसके जरिये देश के कोने कोने में भी लोग बैंकिंग का फायदा उठा पा रहे है.
  5. यह एक पब्लिक कंपनी है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है| भारतीय डाक भुगतान बैंक का मुख्य कार्य बैंकिंग ही है.
इंडिया पोस्ट पेमेंट से सम्पर्क कैसे करें – आईपीपीबी का कांटेक्ट नंबर और ईमेल आईडी क्या है ?

यदि आपको IPPB खाते से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कोई भी प्रश्न हो तो आप नीचे दिए कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है| अथवा आप इनको कॉल करके भी अपने प्रश्न का उत्तर भी जान सकते हो.

  • India Post Payment Bank को ईमेल के द्वारा संपर्क करने के लिए [email protected] पर मेल भेज सकते हो|
  • अगर आप India Post Payment Bank को कॉल द्वारा संपर्क करना चाहते हो तो आप इनको 155299 या फीर 1800 180 7980 नंबर पर कॉल करके अपना प्रश्न पूछ सकते हो|

मैंने आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में पूरी जानकारी दे दी है| उम्मीद है की आपको जानकारी पसंद आई होगी| आप IPPB क्या है की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करें और अगर कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में पूछे.

अन्य लेख ⇓

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *