Speech on Independence Day in Hindi के इस देशभक्ति लेख में आप सभी भारत देशवासियों का HimanshuGrewal.com पर हार्दिक स्वागत है। आप सभी भारत देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज मैं आपके साथ 15 August Speech in Hindi Language में शेयर करने जा रहा हूँ जिसको आप अपने स्कूल और कॉलेज में 15 अगस्त पर भाषण (Independence Day Speech) दे सको।
इससे पहले भी मैं Independence Day Speech in Hindi Language में लिख चूका हूँ जिसको अधिकतम लोगों ने पसंद भी करा हैं। अगर आप भी वो इंडिपेंडेंस डे स्पीच (15 august speech in hindi) पढ़ना चाहते हो तो आप Independence Day Best Speech in Hindi पर क्लिक करके देशभक्ति भाषण पढ़ सकते हो।
तो चलिए, Speech on Independence day in Hindi के इस प्रेरणादायक भाषण को पढ़ना शुरू करते है और 15 अगस्त के लिए अपना भाषण तैयार करते है।
नोट: अगर आपको Independence Day Hindi Essay (भाषण) पसंद आये तो इस स्पीच को आप अपने स्कूल में इस्तेमाल जरूर करें और कमेंट करके बताए की आपको यह स्पीच कैसी लगी। (15 अगस्त हिंदी स्पीच को शेयर करना न भूले)
Which Independence Day is 2022?
2022 India Independence Day will be held on Monday, 15 August. This day will mark India’s 76th Independence Day 2022.
Independence Day Essay in Hindi
Speech on Independence Day 2022 Speech in Hindi
15 अगस्त, 2022 को भारत में 76वां भारत का स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपूर्ण भारत के साथ मनाया जायेगा। भारत में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता दिवस (26नवरी) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) यह दोनों त्योहार भी हमारे राष्ट्रीय पर्व है। इसी दिन 15 अगस्त 1947 को भारत 200 सालों की गुलामी के पश्चात, बड़े ही आंदोलन, संघर्ष और बलिदान के बाद हमारा भारत देश ब्रिटिश साम्राज्य से आजाद हुआ|
इस दिन पूरा भारत देशभक्ति की भावना में डूबा हुआ होता है। अथवा विद्यालय, विश्विद्यालय और दफ्तरों में कामकाज नहीं होता है बल्कि वहां हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। अथवा स्कूलों में कई प्रकार के कार्यक्रम किये जाते है जैसे भाषण देना, नृत्य करना, देशभक्ति गाने गाना इत्यादि। तो अगर आपके विद्यालय या कार्यलय में आपसे भाषण बोलने को कहा है तो आप अपना भाषण इस लेख की मदद से बोल सकते हो। तो भाषण बोलने के लिए आपको ये लेख पूरा पढ़ना होगा और अगर आपको भाषण पढ़ने में अच्छा लगे तो इस भाषण को आप अन्य मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।
[Content]
- 15 August 1947 Speech in Hindi
- 15 August Speech in Hindi For School
- Independence Day Speech For Kids in Hindi
- Independence Day Speech For Teachers in Hindi
- Independence Day Speech For Students in Hindi
Speech on Independence Day in Hindi 2022 for School Students

Independence Day Speech 2022 For Students in Hindi
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण और मेरे प्यारे मित्रों, आज हम सब यहां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।
आजादी कहें या स्वतंत्रता ये ऐसा शब्द है जिसमें पूरा आसमान समाया है।
आजादी एक स्वाभाविक भाव है। यदि बीज को भी धरती में दबा दें तो वो धूप तथा हवा की चाहत में धरती से बाहर आ जाता है। क्योंकि स्वतंत्रता ही जीवन है। स्वतंत्रता के बिना जीवन का कोई अस्तित्व ही नही! व्यक्ति को पराधीनता में चाहे कितना भी सुख प्राप्त हो किन्तु उसे वो आनन्द नही मिलता जो स्वतंत्रता में कष्ट उठाने पर भी मिल जाता है। तभी तो कहा गया है कि पराधीन सपनेहुँ सुख नहीं।
सदियों से भारत अंग्रेजों की दासता मन था, उनके अत्याचार से जन-जन ग्रस्त था। खुली फिजा में सांस लेने को बेचैन भारत में आजादी का पहला बिगुल 1857 में बजा। किन्तु कुछ कारणों से हम गुलामी के बंधन से मुक्त नही हो सके। वास्तव में आजादी का संघर्ष तक अधिक हो गया जब बाल गंगाधर तिलक ने कहा कि “स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है”।
अनेक क्रातिकारियों और देशभक्तों के प्रयास तथा बलिदान से आजादी की गौरव गाथा लिखी गई है। जिस देश में चंद्रशेखर, भगत सिंह, राजगुरु, सुभाष चंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारी तथा गांधी जी, तिलक, पटेल, जवाहरलाल नेहरू जैसे देशभक्त मोजूद हो, उस देश को गुलाम कौन रख सकता था।
आखिर देशभक्तों के महत्पूर्ण योगदान से 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की दासता एवं अत्याचार से हमें आजादी प्राप्त हुई थी।
ये आजादी अमूल्य है क्योंकि इस आजादी में हमारे असंख्य भाई-बंधुओं का संघर्ष, त्याग तथा बलिदान समाहित है। ये आजादी हमें उपहार में नहीं मिली है। वंदे मातरम् और इंकलाब जिंदाबाद की गर्जना करते हुए अनेक वीर देशभक्त फांसी पर झूल गए। 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला हत्याकांड, वो रक्त रंजित भूमि आज भी देश-भक्त नर-नारियों के बलिदान की गवाही दे रही है।
आजादी अपने साथ कई जिम्मेदारियां भी लाती है, हम सभी को जिसका ईमानदारी से निर्वाद करना चाहिए। किन्तु क्या आज हम 76 वर्षों बाद भी आजादी की वास्तविकता को समझकर उसका सम्मान कर रहे है?
आलम तो ये है कि यदि स्कूलों तथा सरकारी दफ्तरों में 15 अगस्त न मनाया जाए और उस दिन छुट्टी न की जाए तो लोगों को याद भी न रहे कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रिय त्योहार है जो हमारे लिए सबसे अहम दिनों में से एक है।
वैलेंटाइन डे को स्वतंत्रता दिवस से भी बड़े पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसीलिए तो कवी प्रदित ने कहा हैं।
|| ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आँख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो क़ुरबानी ||
आज हम जिस खुली फिजा में सांस ले रहे है वो हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग का परिणाम है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मुश्किलों से मिली आजादी की रूह को समझें। आजादी के दिन तिरंगे के रंगो का अनोखा अनुभव महसूस करें, इस पर्व को भी आजाद भारत के जन्मदिवस के रूप में पूरे दिल से उत्साह के साथ मनाएं।
स्वतंत्रता का मतलब केवल सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता ही नहीं है। इस स्वतंत्र देश के नागरिक होने के नाते हमे अपने आप से ये वादा करना है कि हम अपने देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जायेंगे और भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाएगे ताकि हमारे देशभक्तों और शहीदों का बलिदान व्यर्थ ना जाए।
|| जय हिन्द, भारत माता की जय, वन्दे मातरम् ||
15 August Speech in English 2022 For Students
15 August 2022 Independence Day Speech in Hindi for Teacher

15 August Speech in Hindi 2022
15 अगस्त भारतवर्ष का एक राष्ट्रीय त्योहार है। 15 अगस्त, 1947 का दिन भारत देश के इतिहास में सुनेहरो अक्षरों से लिखा गया है। इस शुभ दिन पर हमारा देश 200 वर्ष की अंग्रेजी पराधीनता से स्वंतंत्र हुआ था। अनेको आत्मबलिदान के त्याग और सैकड़ों महापुरुषों के संघर्ष और तपस्या से यह आजादी हमें मिली है। तभी से भारत के करोड़ो नागरिक इस त्यौहार को “स्वंतंत्रता दिवस” के रूप में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाते हैं।
इस अवसर पर सभी विद्यालय, कार्यालय, कारखाने, संस्थान और बाजार बंद रहते हैं। इस दिन प्रत्तेक वर्ष भारतवर्ष की राजधानी दिल्ली में लाल किला की प्राचीर पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते है तथा देशवासियों के नाम संदेश देते है। राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी जाती है, तत्पश्चात “जन गण मन अधिनायक जय है” राष्ट्रीय गान होता है।
स्वतंत्रता तथा समृधि का प्रतीक यह दिवस भारत के कौने-कौने में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। 15 अगस्त की सुबह राष्ट्रीय स्तर के नेतागण पहले राजघाट आदि समाधियो पर जाकर महात्मा गांधी आदि राष्ट्रीय नेताओं तथा स्वतंत्रता-सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। फिर लाल किले के सामने पहुँच कर सेना के तीनों अंगों (वायु, जल व स्थल सेना) तथा अन्य बलों की परेड का निरिक्षण करते है, तथा उन्हें सलामी देते हैं।
15 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है तथा सभी लोग अपने घरों व दुकानों पर राष्ट्रीय-धवज फहराते है। इस दिन रात्री के समय कार्यालय व अनेक विशेष स्थानों पर विघुत-प्रकाश किया जाता है। इसकी सुन्दरता के कारण भारत की राजधानी दिल्ली एक नववधू-सी लगने लगती है। सभी स्कूलों व कॉलेज में यह पर्व एक दिन पूर्व अर्थात 14 अगस्त को ही मना लिया जाता है। इस दिन स्कूलों में बच्चों को फल, मिठाइयों आदि विपरीत की जाती है।
देश भर में कई प्रकार के कार्यक्रम होते है। लेख-भाषण प्रतियोगिता, कवि सम्मलेन आदि का आयोजन होता है। स्वतंत्रता जीवन का एक महान मूल्य है। जैसे मन को शांति, हृदय को प्यार-स्नेह और भूखे को अन्न चाहिए वैसे ही व्यक्ति को स्वतंत्रता चाहिए।
15 अगस्त भारत के गौरव व सौभाग्य का पर्व है। यह पर्व हम सभी के हृदयों में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार करता है। यह स्वंतत्रता-दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि इतनी कुर्बानियां देकर जो आजादी हमने प्राप्त की है, उसकी रक्षा हमें हर कीमत पर करनी है। चाहे हमें उसके लिए अपने प्राणों की आहुति की क्यों न देनी पड़े। इस प्रकार पूरी उमंग और उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाकर हम राष्ट्र की स्वतंत्रता तथा सार्वभौमिकता की रक्षा का प्रण लेते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2022
Short Speech on Independence Day in Hindi For School Students

Hindi Speech on Independence Day 2022
मुझे यकीन है कि आप इस तथ्य से सहमत होंगे कि 15 अगस्त हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखता है और इसलिए हम सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। वास्तव में ही यह एक महत्वपूर्ण दिन है, जब हम सभी अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं और हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिखाए गए उनके बलिदान, संघर्ष और वीरता के माध्यम से हमारे राष्ट्र के लिए लाए गए गौरव को याद करते हैं।
भारत में स्वतंत्रता दिवस, इसलिए न केवल ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के दिन को चिह्नित करता है, बल्कि यह लचीलापन और हमारे राष्ट्र की शक्ति को भी दर्शाता है जो वापस लड़ने की क्षमता रखता है और अपने उद्देश्य को प्राप्त करने की क्षमता रखता है जो सभी के लिए निर्धारित करता है, हमारे देश के लोग एक साथ आते हैं|
इन 76 वर्षों में, किसी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके पीछे भी बस यही वजह है कि भारत केवल इतनी प्रगति कर रहा है कि वह दिन बहुत पीछे नहीं है जब वह एक महान महाशक्ति बन जाएगा। हमें आजादी के चार साल भी पूरे नहीं हुए और हमारा देश भारत के संविधान द्वारा निर्देशित गणतंत्र बनने की घोषणा के साथ मजबूत हो गया, जिसे पूरी दुनिया ने आज भी सराहा जाता है।
दोस्तों हमें अपने देश पर गर्व करना चाहिए क्योंकि हम एक ऐसे देश से है जहाँ बहु सांस्कृतिक और साथ ही बहुभाषी राष्ट्र है और हमारी ताकत इसकी एकता विविधता में निहित है। कृषि से लेकर तकनीक तक, हमारे देश को दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार किया जाता है और हमारे कदमों को पुनः प्राप्त करने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि यहां हम आगे बढ़ रहे है ताकि हम बड़े और बेहतर हो सकें।
स्वतंत्रता दिवस पर, हम न केवल अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करते हैं, बल्कि हमारे सभी राष्ट्रों की उपलब्धियों को भी याद करते हैं जो हमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
आज हम पूरी दुनिया भर में अग्रणी पांच सैन्य शक्तियों में गिने जाते है और इसका श्रेय हमारे बहादुर सैनिकों को जाता है जो दिन-रात हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं ताकि हम अपने देश में शांति से रह सकें। वे न केवल हमें हर संभव आतंकवादी हमले से बचाते हैं, बल्कि देश में किसी भी आपदा के आने पर बचाव कार्यों के लिए भी उपलब्ध रहते हैं।
अब, अंत में मुझे केवल यह कहना चाहिए कि कोई भी राष्ट्र परिपूर्ण नहीं है और प्रत्येक राष्ट्र की कमियों का हिस्सा है। साथ ही, एक राष्ट्र की दूसरे से तुलना करना एक निरर्थक कार्य है क्योंकि प्रत्येक राष्ट्र अपने आप में अद्वितीय है और उसके पास ताकत और कमजोरियों का अपना हिस्सा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर, आइए हम अपने राष्ट्र के विकास और विकास में योगदान करने का संकल्प लें, जितना हम कर सकते हैं और इसे महान ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
हमारा भारत महान है, जय हिंद !!
10 Lines About Independance Day in Hindi
- 👉 15 अगस्त के दिन भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन से मुक्ति पाई।
- ⇒ भारत में स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त के विशेष अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों में भी झंडारोहण किया जाता है।
- » इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, भारत में इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
- 👉 इस दिन पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय अवकाश होता है इसलिए सभी निजी एवं सरकारी कार्यालय बंद होते हैं।
- ⇒ भारत की तीनों सेनाओं थल सेना,जल सेना ,वायु सेना मिलकर 15 अगस्त के दिन परेड निकालती हैं। तथा अपने पराक्रम को दर्शाती हैं जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने के लिए उपस्थित होते है।
- » यह दिवस भारत की एकता एवं अखंडता को दर्शाता है। इस दिन सभी धर्म जाति के लोग बिना भेदभाव के इस दिन को मनाते है।
- 👉 यह देश भक्ति का दिन होता है जो सभी देशवासियों में देशभक्ति की भावना का संचार कर देश के लिए कार्य करने जीवन जीने एहसास दिलाता है।
- ⇒ इस दिन राष्ट्रपति लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते है।
- » इस दिन सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकनी होती है। कोई भी शक के घेरे में आने वाली गतिविधि पर पूरा ध्यान रखा जाता है।
- 👉 यह राष्ट्रीय पर्व हमें शहीदों के बलिदानों की भी याद दिलाता है। आजादी की लड़ाई में सैकड़ों क्रांतिकारियों एवम स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान देकर हमारे देश को आजादी दिलाई थी।
Quotes on Independence Day in Hindi by Freedom Fighters
आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्य भुलाकर भारत की आजादी में लगा दिया। लेकिन आजादी की लड़ाई को जीतना कोई आसान कार्य नहीं था। क्योंकि जनमानस के दिलों में आजादी की भावनाओं की इच्छा शक्ति को विकसित करने एवं आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर उनमें जीतने का आत्मविश्वास जगाना कोई छोटा कार्य नहीं था। और जनमानस का आत्मविश्वास बढ़ाने एवं उन्हे एकजुट कर देश की आजादी में सहयोग देने के लिए कुछ सुविचार कहे गए जो निम्नलिखित हैं।
आजादी की लड़ाई में इन Quotos का वाकई योगदान है, जिन्होंने जनमानस के लिए उसी तरह काम किया जिस तरह एक गाड़ी में Fuel (ईंधन) काम करता है।
Inspiring Slogan of our Freedom Fighters in Hindi
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है। ~ राम प्रसाद बिस्मिल
इंकलाब जिंदाबाद ~भगत सिंह
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ~ सुभाष चंद्र बोस
मेरे सिर पर लाठी का एक-एक पर प्रहार अंग्रेजी शासन की कील साबित होगा ~ लाला लाजपत राय
वंदे मातरम बंकिम चंद्र चटर्जी~ बंकिम चन्द्र चटर्जी
सत्यमेव जयते (सत्य की ही विजय होती है) ~ पंडित मदन मोहन मालवीय
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे आजाद ही रहें हैं आजाद ही रहेंगे। ~ चंद्रशेखर आजाद
राख का हर कण मेरी गर्मी से गतिमान है मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है
जिंदगी तो सिर्फ अपने कंधों पर जी जाती है दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं
~ भगत सिंह
मेरा धर्म है देश की सेवा करना है ~भगत सिंह
हम सिर्फ स्वयं के लिए नहीं बल्कि समस्त विश्व में शांतिपूर्ण विकास के ऊपर भरोसा रखते हैं! ~ लाल बहादुर शास्त्री
लोगों को सच्चा लोकतंत्र कभी भी असत्य एवं हिंसा के माध्यम से प्राप्त नहीं होता ~ लाल बहादुर शास्त्री
जरूरी नहीं था की क्रांति में अभिशप्त संघर्ष शामिल हो! यह बम और पिस्तौल का पंथ नहीं था ~ भगत सिंह
व्यक्तियों को कुचलकर किसी के विचारों को नहीं मार सकते। – भगत सिंह
Important Facts about Independence Day In Hindi
कई लोगों को लगता है कि 15 अगस्त वर्ष 1947 को जब देश आजाद हुआ तो तब पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। परंतु पहली बार 7 अगस्त 1906 को कोलकाता के पारसी बागान स्क्वायर में फहराया गया था। 1906 के इस राष्ट्रीय ध्वज की बनावट आज के राष्ट्रीय ध्वज से भिन्न थी।
इसके अलावा एक मजेदार तथ्य यह है कि हम सभी जानते हैं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। लेकिन इसके पीछे की जो कहानी है उसके बारे में काफी कम लोगों को ज्ञात है। दरअसल जब प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव हुए तो उस चुनाव में सरदार वल्लभ भाई पटेल जीत गए थे। लेकिन चूंकि नेहरू प्रधानमंत्री पद के बड़े इच्छुक थे और वे महात्मा गांधी के करीबी भी थे तो ऐसे में सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्थान पर उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।
हम सभी जानते है कि राष्ट्रीय गान के रचयिता रबीन्द्रनाथ टैगोर हैं। लेकिन काफी कम लोग है जो यह जानते हैं कि उनके द्वारा लिखा गया राष्ट्रगान पहली बार जॉर्ज पंचम श्रद्धांजलि देने के लिए लिखा गया था।
कई लोगों का मानना है कि हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज गांधी जी द्वारा डिजाइन किया गया था। लेकिन सच्चाई यह है कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया द्वारा वर्ष 1921 में डिजाइन किया गया। पिंगली वेंकैया एक स्वतंत्रता सेनानी थे उनके द्वारा डिजाइन किए गए इस झंडे में लाल और हरे दो कलर मौजूद थे जो दोनों कम्युनिटी को Represent करते थे।
क्या कभी आपने सोचा है हमारे देश का नाम भारत क्या सोच कर रखा गया?
देश का नाम इंदु नदी के आधार पर रखा गया। जो कि सिंधु घाटी सभ्यता का घर भी है, इसके अलावा संस्कृत में भी भारत का नाम भारत गणराज्य के रूप में उल्लेखित है इसलिए देश का नाम भारत है।
10 Lines on Independence Day 2022
अन्य लेख ⇓
- Independence Day Images
- 15 August Independence Day Poem
- देशभक्ति नारे और स्लोगन
- Poem on Independence Day in Hindi
मेरे प्यारे देशभक्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको स्वतंत्रता दिवस पर भाषण पसंद आया होगा और आप इस देश भक्ति भाषण को अपने भाषण में इस्तेमाल करेंगे। आपको 15 August Best Hindi Speech कैसी लगी हमको कमेंट के माध्यम से जरूर बताये और इस स्पीच को जितना हो सके फेसबुक, ट्विटर, और व्हाट्सएप्प पर शेयर करें जिससे बाकि लोग भी अपने लिए स्पीच तैयार कर सके। आपको इंडिपेंडेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं!
– 2022 Speech on Independence Day in Hindi
Bahut Badiya bhai :*
Aise hi Jankari share karte rhi ye.
Your content was very useful or helpful. Actually Your totally blog was impressive.
@Regards
Sagar_Chauhan
very good speech mind blowing
A1 I like it…..
yes….really it’s very nice but…..there are some mistakes in words.
If it is possible to improve then do that…..
Thanks
sure 🙂
Awesome.. Speechless…
Awesome word grewal bhai ji keep doing
🙂
Awesome speech
Very nice speech on independence day.
It is very nice and beatiful speech but if you showed the present condition of India then his beautifulness is most valuable.
Thank uu very much…very nice speech..it helped me in writing my speech which i will be speaking on independence day…keep it up
Very nice speech . It helped me on the debate competition.
Nice speech …..!!!!
Jai hind
Actually in Hindi speech it’s also important to maintain fluency of world.And please try to write some special meaning word which are not too much common.
Great job ….
Very good speech.
It’s good..But it’s not always showing greatness of our freedom fighters but also we should include how india is now and what problems we had in our country like corruption, casteism..etc..Hope u vl receive dis in a positive way : )