Advertisement
10 Lines on Freedom Fighters in Hindi
|

स्वतंत्रता सेनानियों पर दस वाक्य, निबंध, नारे, भाषण

नमस्ते, 10Lines.co में आज हम स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणादायक कहानियां अर्थात “in English, 10 Lines on Freedom Fighters in Hindi” के विषय के ऊपर चर्चा करने जा रहे है। तो लेख को अंत तक पूरा पढ़ें और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर निबंध, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र, स्वतंत्रता सेनानियों पर कविता, स्वतंत्रता सेनानियों के महान कार्य इत्यादि की जानकारी प्राप्त करें।

Essay on Freedom Fighters in Hindi

15 अगस्त 1947 से पहले जब हमारा देश अंग्रेजी साम्राज्य का गुलाम था तब हमारे देश को ब्रिटिश शासकों के चंगुल से आजाद करवाने के लिए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी और अपने कठिन प्रयासों से हमारे देश को स्वतंत्र करवाया।

जब भी हम स्वतंत्रता सेनानियों की बात करते हैं तब नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे महान व्यक्तित्व का नाम हमारे दिमाग में आता है और कई बार हमें इन महान हस्तियों के ऊपर निबंध लिखने के लिए भी कहा जाता है। हालांकि अधिकांश निबंध हमें स्वतंत्रता पर या किसी व्यक्तिगत स्वतंत्रता सेनानी के ऊपर लिखने को दिए जाते है। लेकिन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर निबंध लिखना सभी के लिए सरल नहीं होता इसलिए नीचे दी गई पंक्तियों की सहायता लेकर आप आसानी से स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में एक अच्छा निबंध लिख सकते हैं।


(SET 1) » 10 Lines on Freedom Fighters in Hindi

  1. 👉 स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिशों के खिलाफ आंदोलन कर लड़ाई लड़ी थी।
  2. 👉 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी जो हमारे देश में 200 सालों से राज कर रही थी। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्रयासों और दृढ़ निश्चय के बल पर उन्हें देश से खदेड़ा था।
  3. 👉 कुछ स्वतंत्रता सेनानियों ने लड़ाई और हिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाने की कोशिश की थी तो वहीं कुछ क्रांतिकारियों ने अहिंसा और शांति से देश को आजाद करवाने का प्रयत्न किया था।
  4. 👉 आजादी की असली लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम 1857 से शुरु हुई थी।
  5. 👉 भारत को स्वतंत्र करवाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने रक्त को पानी की तरह बहा दिया था।
  6. 👉 जिस स्वतंत्र भारत में हम सांस ले रहे हैं वह उन्हीं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमें प्राप्त हुआ है।
  7. 👉 स्वतंत्रता सेनानियों ने जब स्वतंत्रता के लिए विद्रोह करना प्रारंभ किया तब अंग्रेज उन्हें रोकने के लिए उनके बच्चों और महिलाओं को आग में फेंक देते थे।
  8. 👉 भारत के महान वीरों के बलिदान और प्रयासों का नतीजा है कि हमें स्वतंत्र भारत का मुख देखने का अवसर मिला है।
  9. 👉 हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने देशवासियों को प्रशिक्षण दिया और उन्हें अपनी रक्षा खुद करने के योग्य बनाया।
  10. 👉 भारत को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़ाने के लिए जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण गवाएं हैं उनके बलिदान को इतिहास के पन्नों पर कभी न मिटने वाली स्याही से लिखा गया है और उनके योगदान को भारतवासी कभी भी नहीं भूल सकते हैं।

(SET 2) » Few Lines on Freedom Fighters in Hindi

  1. 👉 भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देशवासियों को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़वाने के किए देशवासियों के मन में स्वतंत्रता की भावना को पैदा किया।
  2. 👉 अंग्रेजों द्वारा किए जाने वाले शोषण और अत्याचारों के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने कई बैठक आयोजित की।
  3. 👉 भारत माता के दामन को बचाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण भी न्योछावर कर दिए।
  4. 👉 अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने लोगों में एकता और राष्ट्रीयता की भावना पैदा की थी।
  5. 👉 आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज बनाई थी।
  6. 👉 देश को स्वतंत्र करवाने के लिए भारतीय महिलाओं ने भी अहम योगदान दिया था।
  7. 👉 भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलवाने के लिए जो प्रयास किए थे उन प्रयासों की गाथा ग्रेट इंडियन स्ट्रगल बुक में लिखी गई है।
  8. 👉 स्वतंत्रता सेनानियों ने देशवासियों को आजादी दिलवाने के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी।
  9. 👉 स्वतंत्रता सेनानियों ने बिना किसी स्वार्थ के हमारे देश को स्वतंत्र कराने के लिए अंग्रेजों का विरोध किया था।
  10. 👉 देश के स्वतंत्रता सेनानियों को देश का असली हीरो कहा जाता है।

स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर निबंध

स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका आप इस तरह समझ सकते हैं कि अगर स्वतंत्रता सेनानी ना होते तो हमारा देश कभी आजाद ही नहीं होता। अतः इन स्वतंत्रता सेनानियों ने ही हमारे देश को स्वतंत्रता दिलवाई और देश के इन स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में जितना गुणगान किया जाए उतना कम है। स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों का फल है कि हम स्वतंत्रता दिवस मना पाते है और हम वह हर चीज कर सकते है जो हम चाहते है क्योंकि यह स्वतंत्रता हमें उन्हीं ने दी हैं।

भारत को स्वतंत्र करने के लिए केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ने ही नहीं बल्कि कई सारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एकजुट होकर हमारे देश को आजादी दिलाई थी। सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने लोगों के मन में स्वतंत्रता की भावना को उजागर करके अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह और आंदोलन किए थे।

असहयोग आंदोलन, सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन यह सभी ऐसे आंदोलन थे जिन्होंने अंग्रेजों को भारतीय सरजमीं से खदेड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। स्वतंत्रता सेनानियों ने अकेले स्वतंत्रता संग्राम नहीं लड़ा, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीय जनता के मन में इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि अंग्रेज उनका सदैव शोषण करेंगे और अगर उन्हें अपनी आजादी चाहिए तो उन्हें खुद लड़ना होगा। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की जनता के अंदर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की भावना पैदा कर दी थी।


भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम

जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत को स्वतंत्रता दिलवाने में केवल एक व्यक्ति ने सहयोग नहीं दिया था बल्कि कई लोगों ने एक साथ मिलकर हमारे देश को स्वतंत्रता दिलवाई थी।

महात्मा गांधी

महात्मा गांधी महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे और उन्हें राष्ट्रपिता के रूप में जाना जाता था। स्वतंत्रता सेनानियों में महात्मा गांधी जी का नाम अमर है क्योंकि उन्होंने सदैव अहिंसा पर जोर दिया और अहिंसा के बल पर हमारे देश को आजादी दिलवाई थी। गांधी जी ने हमेशा सत्य का साथ दिया था। भारत को स्वतंत्रता दिलवाने के लिए गांधी जी ने असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन जैसे कई सारे विद्रोह किए थे और उनके इन्हीं प्रयासों का फल है कि हमें 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी मिल गई थी।

grammarly

झांसी की रानी

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने भी हमारे देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़वाने के लिए कई सारे विद्रोह किए थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी थी इसलिए उन्हें भी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में याद किया जाता है। 1857 में हुए स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। झांसी की रानी ने अपने अंतिम समय तक अंग्रेजों का विरोध किया था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू

हमारे देश के महान नेताओं की सूची में पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम सबसे ऊपर आता है क्योंकि उन्होंने हमारे देश को आजादी दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था साथ ही साथ वह आजादी के बाद हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे।

डॉक्टर भीमराव रामजी आम्बेडकर

स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का नाम अमर है क्योंकि उन्होंने भारत में संविधान की रचना की थी और इनके द्वारा बनाए गए संविधान का पालन आज भी भारत में किया जाता है। इसीलिए अंबेडकर जी को संविधान के पिता के नाम से भी जानते हैं। अंबेडकर जी स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने थे।

सरदार वल्लभभाई पटेल

सरदार वल्लभभाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक नेता थे। सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सक्रिय योगदान दिया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ‌सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल एक महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे इसीलिए उन्हें लौह पुरुष के नाम से भी पुकारा जाता है।

शहीद भगत सिंह

भगत सिंह ने देश को आजादी दिलवाने के लिए हंसते-हंसते फांसी स्वीकार कर ली थी। भगत सिंह ने अपने अंतिम समय तक भारत मां का मस्तिष्क नीचे झुकने नहीं दिया था। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में भगत सिंह ने अंग्रेजों के असेंबली में बम फेंका था जिसकी वजह से भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई थी। स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

लाल बहादुर शास्त्री

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री जी का नाम भी इतिहास के पन्नों पर अमर है। लाल बहादुर शास्त्री जी ने स्वतंत्रता के बाद हमारे देश को बखूबी संभाला था। ‌नमक अधिनियम के तहत असहयोगी आंदोलन के विरोध में लाल बहादुर शास्त्री जी महात्मा गांधी के साथ खड़े थे और भारत को स्वतंत्र करने की लड़ाई में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

निष्कर्ष

तो साथियों इस लेख का अध्ययन करने के उपरांत आपको स्वतंत्रता सेनानियों पर लिखी यह 10 पंक्तियां पसंद आई होंगी। आशा है यह जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साबित होगी। जानकारी पसंद आई है तो इसे शेयर भी कर दें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *