Advertisement
10 Lines on My Country in Hindi
|

मेरा देश भारत के बारे में 10 लाइन और निबंध

नमस्ते, 10Lines.co में आज हम मेरा देश पर दस वाक्य अर्थात “in English, 10 Lines on My Country in Hindi” के विषय के ऊपर चर्चा करने जा रहे हैं। तो लेख अत्यंत महत्वपूर्ण है तो इसे पूरा पढ़ें और मेरा देश भारत पर निबंध हिंदी में 100 शब्दों का, भारत पर 5 लाइन, Bharat Par Nibandh और 15 Lines on Mera Desh in Hindi इत्यादि की जानकारी प्राप्त करें और अपना ज्ञान बढ़ाएं।

10 Lines on My Country in Hindi

एक समय था जब हमारे भारत देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। अंग्रेजों द्वारा देश को लूटने के बाद भले हमारा देश पहले की तरह आर्थिक रूप से संपन्न नहीं रहा लेकिन आज भी सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण हमारे देश में कई ऐसी चीजें है जिन्हें देखने के लिए विश्व के कई देशों से लोग यहां आते है। इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ मेरा देश पर 10 पंक्तियां साझा करेंगे जिनका उपयोग आप मंच में भाषण देने हेतु या फिर भारत पर निबंध के लिए कर सकते हैं।


(SET 1) » Essay on INDIA in Hindi 10 Lines

  1. 👉 हमारा देश भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  2. 👉 हमारे देश भारत को अंग्रेजों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी मिली थी।
  3. 👉 दुनिया के सभी देशों में हमारा देश भारत काफी प्रसिद्ध है क्योंकि हमारे देश में अलग-अलग जाती, धर्म व भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं।
  4. 👉 भारत एक ऐसा देश है जिसमें सबसे ज्यादा हिंदू निवास करते है।
  5. 👉 हमारा देश भारत दुनिया के 7 सबसे बड़े देशों में से एक हैं।
  6. 👉 हमारे देश में हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
  7. 👉 हमारे देश के हर क्षेत्र में अलग वेशभूषा बोलचाल और संस्कृति देखने को मिलती है।
  8. 👉 भारत को त्योहारों वाला देश भी कहा जाता है क्योंकि भारत में आए दिन कोई ना कोई त्यौहार मनाए जाते हैं।
  9. 👉 हमारी देश की राजधानी दिल्ली भारत के प्रमुख शहरों में से भी एक है।
  10. 👉 भारत एक बहुत ही शांतिप्रिय देश है यहां सभी लोग आपस में एक साथ भाई चारे के साथ रहते हैं।

(SET 2) » Mera Desh Essay in Hindi 10 Lines

  1. 👉 भारत हमारी मातृभूमि हैं और भारत में रहने वाले लोग भारतीय कहलाते हैं।
  2. 👉 हमारे देश का मुख्य पेशा कृषि है। भारत की लगभग 70% जनसंख्या कृषि करके अपना जीवन यापन करती हैं।
  3. 👉 भारतीय सेना दुनिया की सबसे महान सेनाओं में से एक मानी जाती है क्योंकि हमारे देश की सेना अपनी धरती मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने से भी नहीं कतराती है।
  4. 👉 हमारे देश को केवल भारत के नाम से ही नहीं बल्कि इंडिया, हिंदुस्तान, भारत और हिंद के नाम से भी पुकारा जाता है।
  5. 👉 अमेरिका, रशिया और चीन के बाद भारतीय वायु सेना दुनिया की सबसे बड़ी वायु सेना मानी जाती है।
  6. 👉 भारत में 100 से भी ज्यादा अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन हमारे देश की मातृभाषा हिंदी है।
  7. 👉 हमारे देश में क्रिकेट सबसे ज्यादा खेला जाता है लेकिन हॉकी भारत हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है।
  8. 👉 भारत एक ऐसा देश है जहां ऊंचे ऊंचे पर्वत भी हैं और झिलमिलाती बहती हुई नदियां भी हैं। भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक हैं।
  9. 👉 हमारे देश को आज भी हिंदुस्तान के नाम से जाना जाता है और हम भारतवासी हिंदुस्तानी कहलाते हैं।
  10. 👉 हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध हर धर्म के लोग निवास करते हैं।
World Map
World Map

हमारा देश भारत पर निबंध हिंदी में

एशिया महाद्वीप में स्थित हमारा देश भारत दुनिया के अनेक महान देशों में से एक है क्योंकि हमारे देश में ना सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है बल्कि हमारे देश की संस्कृति भी प्रशंसा का पात्र है।

  • हमारे देश की मातृभाषा हिंदी है। लेकिन देश के अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग भाषाओं का चलन देखने को मिलता है।
  • हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर है।
  • कमल के फूल को हमारे देश का राष्ट्रीय फूल कहा जाता है। यहां कमल का फूल सफेद और गुलाबी रंग का देखने को मिलता है।
  • रॉयल बंगाल टाइगर हमारे देश की शान है।
  • तिरंगा झंडा हमारे देश का प्रतीक है।
  • हमारे देश का राष्ट्रीय गीत जन गण मन है। इस गीत को 52 सेकंड तक गाया जाता है और हमारे देश का राष्ट्र गान वन्दे मातरम् है। बंकिम चंद्र चटर्जी ने इस गान की रचना की थी।

भारत को विविधता में एकता वाला देश कहा जाता है क्योंकि हमारे देश में अलग-अलग के लोग एक साथ निवास करते हैं और भाई चारे के साथ अपना जीवन यापन करते हैं। हमारे देश में हर क्षेत्र में प्रेम शांति की भावना नजर आती है। हमारे देश की संस्कृति सभ्यता का गुणगान पूरे दुनिया में किया जाता है क्योंकि हमारे देश जैसी संस्कृति और कहीं भी देखने को नहीं मिलती हैं। भारत में रहने वाले सभी लोग एक दूसरे के धर्मों का व उनके त्योहारों का सम्मान करते हैं।


हमारे देश का नाम भारत है | My India Essay in Hindi 

अंग्रेजी में हमारे देश को इंडिया के नाम से बुलाया जाता है लेकिन अंग्रेजों के आने से पहले हमारा देश हिंदुस्तानआर्यावर्त के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता था। लेकिन अंग्रेजों के आने के बाद उन्होंने हमारे देश का नाम इंडिया रख दिया। हमारे देश का नाम हमारे देश के प्रथम राजा भरत के नाम पर भारत रखा गया था।


भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से हमारा देश भारत

भौगोलिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो हमारा देश भारत, एशिया महाद्वीप के दक्षिण की और सबसे नीचे स्थित है। यह पूर्व की ओर से बंगाल की खाड़ी, दक्षिण की ओर से हिंद महासागर और पश्चिम की ओर से अरब सागर से गिरी हुई है।

हमारे देश में अलग-अलग संस्कृति और सभ्यता देखने को मिलती है क्योंकि यहां अलग-अलग लोग निवास करते हैं। हमारे देश में जहां एक तरफ हिंदू नजर आते है तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम और एक तरफ ईसाई! सभी धर्मों को मानने वाले लोगों की अपनी अलग सभ्यता और संस्कृति होती है। सभी लोग अपने अपने धर्म के अनुसार वस्त्र पहनते हैं और बातचीत करते हैं। भारत एक रंगबिरंगा देश है क्योंकि हमारे देश में हर रंग दिखाई देता है।


5 Points About Indian Flag in Hindi

  1. हमारे देश के झंडे में तीन रंग देखने को मिलता है नारंगी, सफेद और हरा!
  2. यह तीनों रंग अलग-अलग चीजों के प्रतीक माने जाते है और इन तीनों रंग में सफेद रंग के बीच एक अशोक चक्र होता है।
  3. भारत के झंडे पर दिखाई देने वाला केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है।
  4. सफेद रंग शांति, सच्चाई और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। 
  5. हरा रंग हरियाली का प्रतीक माना जाता है।

हमारे राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 के दिन अपनाया गया था और इससे हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में घोषित किया गया था। हमारे देश के ध्वज में जो अशोक चक्र दिखाई देता है वह धर्म चक्र का प्रतीक माना जाता है। हमारा देश भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उतारने का भी एक निश्चित समय होता है। 15 अगस्त के दिन हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है। 15 अगस्त के दिन तिरंगा झंडा प्रधानमंत्री के द्वारा फहराया जाता है और सूर्यास्त के बाद झंडे को उतार लिया जाता है।

grammarly

भारत में कुल कितने राज्य हैं और भारत के कुछ राज्यों के बारे में जानकारी

हमारे देश में कुल 29 राज्य हैं लेकिन उन सभी राज्यों में कुछ ऐसे राज्य भी हैं जो बेहद मशहूर है। भारत के सभी राज्यों की अपनी एक अलग विशेषता है और उन्हीं विशेषताओं के कारण लोग भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं।

राजस्थान के बारे में जानकारी

राजस्थान भारत के सभी खूबसूरत राज्यों की सूची में सबसे ऊपर आता है क्योंकि इस राज्य की खूबसूरती की बात ही अलग है। इस राज्य को उसकी सुंदरता के कारण राज्य की राजधानी जयपुर को pink city के नाम से जाना जाता है। राजस्थान का इतिहास भी हमारे देश के तरह बहुत ही पुराना है लेकिन इस राज्य में महान राजाओं की वीरता की गाथा सुनने को मिलती है। इतना ही नहीं राजस्थान में काफी बड़े-बड़े ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलते हैं।

मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी दीजिए

मध्य प्रदेश इटली देश से बड़ा और ओमान देश से छोटा है। मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई सारे पर्यटक स्थान भी है। मध्य प्रदेश में जंगल, झील, मंदिर, किले जैसी कई सारी चीजें देखने को मिलती है। मध्य प्रदेश राज्य की इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। राज्य की सुंदरता को देखने के लिए देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी मध्य प्रदेश घूमने आते हैं।

जम्मू कश्मीर के बारे में जानकारी

भारत के उत्तरी भाग में स्थित जम्मू और कश्मीर राज्य वैसे तो बहुत छोटा है लेकिन कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। क्योंकि कश्मीर एक बहुत ही सुंदर जगह है जहां पर न सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों से बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते‌ है। कश्मीर में न सिर्फ सुंदर पहाड़ियां है बल्कि नदी और झील भी है।

केरल के बारे में जानकारी चाहिए

भारत के दक्षिण में स्थित केरल राज्य भारत के सुंदर राज्यों में से एक है। केरल को भगवानों का स्थान भी कहा जाता है क्योंकि केरल में बहुत बड़े बड़े मंदिर हैं। भारत के दक्षिण में स्थित ये राज्य लोगों के लिए सुंदरता का केंद्र है।

पश्चिम बंगाल के बारे में जानकारी

भारत के पूर्व में स्थित पश्चिम बंगाल भारत के सबसे मशहूर राज्यों में से एक है क्योंकि पश्चिम बंगाल की संस्कृति रहन-सहन दूसरे सभी राज्यों से अलग है। पश्चिम बंगाल में हिन्दुस्तानियों के साथ साथ बंगाली भी रहते हैं और पश्चिम बंगाल में विशेष तौर पर हिंदी के साथ-साथ बंगाली भाषा भी बोली जाती है।


निष्कर्ष

इस लेख का अध्ययन करने के पश्चात हमारे देश पर लिखी गई यह 10 पंक्तियां (10 Lines on My Country in Hindi), आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी पसंद आई तो इसे सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *