Advertisement
Mahashivratri Images with Quotes

Happy Mahashivratri 2021 Images in Hindi

यहां आपको Happy Mahashivratri Images 2021 Download करने को मिलेगी। शिव भक्त इस Shivratri Images को Whatsapp पर भी अन्य भक्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

शिवरात्रि भारत देश का एक अनमोल और प्रमुख त्योहार हैं। इस दिन अधिकतम लोग शिव मंदिर जाकर भगवान शिवजी की पूजा करते हैं और अपनी कामना जैसे की धन, कार, घर इत्यादि के लिए प्रार्थना करते हैं। पूरे भारत देश के 12 शिवलिंग है जिनका अपना-अपना एक अनमोल महत्व हैं।

  1. गुजरात में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
  2. बिहार में बैजनाथ ज्योतिर्लिंग
  3. महाराष्ट्र में घुमेश्वर ज्योतिर्लिंग, इत्यादि

अगर आपको सभी ज्योतिर्लिंग के बारें में जानना है या फिर शिवरात्रि की पूजा विधि के बारें में जानना है तो आप महाशिवरात्रि का महत्व और पूजा विधि वाला लेख पढ़ें। अब मैं आपके साथ Best Shivratri Wallpapers Photo Gallery शेयर करने जा रहा हूँ जिनको आप अपने सभी शिव भक्तों के साथ शेयर कर सको और शिवरात्रि की बधाई दे सको।

महाशिवरात्रि के 8 टोटके और उपाय

Mahashivratri Images Download 2021

नोट: यहां पर जितनी भी Shivratri Images for Whatsapp and Facebook आपके साथ साझा करने जा रहा हूँ इनको आप फ्री डाउनलोड कर सकते हो और अगर आपको Happy Shivratri HD Wallpapers पसंद आये तो इनको आप सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।

Mahashivratri 2021 Images Download

OM Namah Shivay Quotes and HD Wallpapers

Maha Shivaratri Wallpapers Download

Maha Shivaratri Wallpapers Download

Maha Shivaratri Pictures for Facebook with Quotes

Maha Shivaratri Pictures for Facebook with Quotes

grammarly

Happy Shivratri Images in Hindi for WhatsApp Status

Happy Shivratri Images in Hindi for WhatsApp Status

Maha Shivratri Greetings in Hindi

Maha Shivratri Greetings in Hindi

महाशिवरात्रि के पर्व के दिन यदि निस्वार्थ भाव से विधिवत पूजन कर भगवान भोलेनाथ की भक्ति की जाए तो महादेव सदैव अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। आइए जानते है कौन कौन से हैं वह कार्य जो महाशिवरात्रि के दिन आपको अवश्य करने चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन क्या करें?

  • सबसे पहले प्रातः काल उठकर स्नान करें, तत्पश्चात साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  • इस दिन संभव हो तो सफेद या लाल रंग के ही वस्त्र पहने या फिर इस दिन बिना सिले वस्त्र पहनना भी शुभ माना जाता हैं।
  • भगवान भोलेनाथ के समक्ष व्रत का संकल्प लेते हुए अपने नजदीकी शिव मंदिर पर जाकर दूध, जल के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
  • इस दिन आपको भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करना चाहिए। बेल पत्र में चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • अभिषेक के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप जैसे ॐ नमः शिवाय कहते रहें। इसके साथ ही इस दिन नंदी की भी पूजा जरूर करें।
  • इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती का भी पूजन अवश्य करें। ताकि भगवान शिव के साथ साथ मां पार्वती का भी आशीर्वाद आप पर बना रहे।
  • माना जाता है भगवान भोलेनाथ की पूजा प्रदोष काल में ही करनी उपयुक्त होती है। प्रदोष काल यानी सूर्य उगने से 45 मिनट पहले और सूर्योदय के पश्चात 45 मिनट का समय होता है।
  • इस दिन खुद को शुद्ध विचारों से घिरे रखने के लिए और भगवान की भक्ति में लीन रखने के लिए जरूरी है आप दिन भर में भगवान भोलेनाथ के भजन कीर्तन और उनकी महिमा को टीवी स्मार्टफोन के माध्यम से सुनें क्योंकि इस दिन अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है, अतः आहार में फल ले सकते है।
  • माना जाता है जो भक्त सच्चे दिल से महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं, भोलेनाथ उनके सभी पापों को हर लेते है। साथ ही भक्ति करने से मन में असीम शांति और मन में दया का भाव उपजता है।

महाशिवरात्रि के दिन क्या ना करें?

महाशिवरात्रि के पर्व पर यदि आप उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति कर उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो यह काम आपको बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

  • सुबह देर तक ना सोएं, इस दिन आपको प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान कर मंदिर की तरफ प्रस्थान करना चाहिए।
  • इस दिन काले रंग के कपड़ों से परहेज करें, महाशिवरात्रि के पर्व पर काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता।
  • इस दिन भगवान शिव को चढ़ाने वाली चीजों को ग्रहण करना भी शुभ नहीं माना जाता।
  • भगवान शिव को इस दिन लोटे से ही जल चढ़ाएं। शंख से जल चढ़ाना उपयुक्त नहीं माना जाता।
  • इस दिन पूजा के दौरान तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल पूजा में करना हितकारी नहीं होता और साथ ही पूजा में केतकी और चंपा के फूलों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि भगवान शिव बैरागी है, अतः उनकी पूजा में कुमकुम और हल्दी का प्रयोग निषेध माना जाता है।
  • इस दिन मदिरापान और नशीले पदार्थ जैसे शराब, सिगरेट इत्यादि का सेवन करने से बचना चाहिए अन्यथा भगवान शिव की कृपा की बजाय क्रोध झेलना पड़ सकता है।
  • इस दिन किसी भी जीव को अपशब्द ना कहें, उन्हें सताए ना! आप किसी इंसान या जीव-जंतु को इस दिन सताते हैं, मारते हैं तो किए गए पुण्य कार्यों का फल नष्ट हो सकता है।

महाशिवरात्रि का व्रत कौन कौन रख सकता है?

महाशिवरात्रि का व्रत स्त्री पुरुष कोई भी रख सकता है। कुंवारी कन्या जहां इस व्रत को अच्छे वर की प्राप्ति के उद्देश्य से रखती हैं, सुहागन स्त्रियां इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य हेतु रखती हैं। वहीं कुछ लोग भगवान शिव का व्रत मनवांछित फल की प्राप्ति हेतु भी करते हैं।

शिवरात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है?

इस व्रत को रखने के शास्त्रों में अनेक फायदे बताए गए है। माना जाता है वर्ष भर में मात्र यह व्रत रख लेने से वर्ष भर के सभी व्रतों का फल मिल जाता है। इस दिन व्रत रखने से नरक से भी मुक्ति मिल जाती है, जहां जहां देशभर में शिवलिंग होता है वहां स्वयं भगवान शिव प्रकट होते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान क्या आहार लेना चाहिए?

व्रत के दौरान आहार में सेब, संतरा इत्यादि लिया जा सकता है। या इस दिन इन फलों से निर्मित जूस का पान किया जा सकता है। क्योंकि इस दिन अन्न ग्रहण नहीं किया जा सकता है, इसलिए लोग इस दिन सात्विक भोजन करते हैं। लोग इस मौके पर कुट्टू के आटे से बना भोजन भी करते हैं। कुट्टू के आटे का भोजन स्वास्थ्य के लिए लाभदाई होता है और इससे शरीर को शीघ्र ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा इस व्रत में ठंडाई भी पी जा सकती है, दूध डालकर बिना भांग की ठंडाई पी जा सकती है। कैल्शियम और प्रोटीन होने की वजह से इससे शरीर में ताजगी और स्फूर्ति आती है।


मैरे प्यारे दोस्तों मुझे उम्मीद है कि यहां पर जितने भी Mahashivaratri Images with Quotes है आपको पसंद आये होंगे। आपको शिवरात्रि इमेज कैसी लगी हमको कमेंट के माध्यम से अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और शिवरात्रि पिक्चर को सभी भक्तों के साथ फेसबुक, ट्विटर और What’sApp पर शेयर करें। आपको हिमांशु ग्रेवाल की तरफ से हैप्पी महाशिवरात्रि।

Similar Posts

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *