Advertisement
Resume Kaise Banaye
|

रिज्यूम कैसे बनाये मोबाइल से? (Resume Format CV Maker in Hindi)

नमस्कार, 10Lines.co में आज हम सीखेंगे रिज्यूम कैसे बनाते हैं (Resume Kaise Banaye)तो लेख को अंत तक पूरा पढ़ें और रिज्यूम क्या होता है कैसे बनता है?, रिज्यूम का अर्थ क्या है?, जॉब के लिए बायोडाटा कैसे बनाये?, Resume me kya kya likha jata hai, Resume Kaise Bnaye, रिज्यूम फॉर्म PDF in Hindi, बायोडाटा फॉर्म हिंदी इत्यादि की जानकारी प्राप्त करें।

Resume Kaise Banaye in Hindi

आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बात करने जा रहे हैं। जो आपको अच्छी जॉब पाने में न केवल मदद करेगा बल्कि आपके व्यक्तित्व में भी निखार लायेगा। तो आइए जानते है रिज्यूम क्या है और कैसे एक आकर्षक रिज्यूम बनाया जाता हैं।

Resume Format CV Maker
Resume Format Sample

रिज्यूम का मतलब क्या होता है?

रिज्यूम एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसमें आप अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव तथा अपने कौशल प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी संक्षिप्त में होती हैं। रिज्यूम की आवश्यकता कहीं भी किसी भी क्षेत्र में जॉब प्राप्त करने के लिए हो सकती है। जिसमें Recruiters आपके विषय में संक्षिप्त जानकारी अर्जित कर लेता है और आपको आपकी योग्यता और अपनी आवश्यकता के अनुसार जॉब देते हैं।

अगर आप भी ढूंढ रहे है एक अच्छी जॉब तो उसके लिए आपका रिज्यूम आकर्षक और कम शब्दों में संक्षिप्त विवरण होना अनिवार्य है। यू तो कोरोना महामारी के बाद जॉब की आवश्यकता अधिक हो गई है और काफी सारे लोगों का रोजगार भी छीन चुका था पर अगर आपने अच्छा रिज्यूम बनाया हुआ है तो आप आसानी से इंटरव्यू कॉल प्राप्त कर पाएंगे और जॉब ज्वाइन भी कर पाएंगे। जॉब तो उसके लिए आपका रिज्यूम आकर्षक और कम शब्दों में संक्षिप्त विवरण होना अनिवार्य है।

Resume Kaise Banate Hain Job Ke Liye

अगर आप चाहते है कि Recruiter आपके Resume को देखकर आपको जल्दी shortlist करे तो आपको अपनी अवश्य जानकारियां एक उचित फॉर्मेट में डालनी होंगी जो इस प्रकार हैं:-

व्यक्तिगत विवरण (Personal Information)

Personal Information Iconइसमें सबसे पहले आपको अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे अपना नाम, पता, Email ID , Contact Number जो हमेशा आपके प्रयोग में हो और एक्टिव हो, अवश्य डाले। अपना Photo भी डालें।

उद्देश्य (Objective)

🎯 अपने जॉब और करियर का जो भी उद्देश्य आपने सोचा है आप लिख सकते है। जो पढ़ने में सकारात्मक हो।

शैक्षिक योग्यता (Education Qualification)

Education Logoइसमें आपने जो भी शैक्षिक योग्यता प्राप्त की है उदाहरण के लिए ही 10th, 12th या ग्रेजुएशन के मार्क्स, स्कूल / यूनिवर्सिटी Name, प्राप्त अंक और Percentage % से संबंधित जानकारियां डाल सकते है।

grammarly

कौशल (Skills)

Skills Logoइस में आप अपने स्किल्स डाल सकते है। उदाहरण के लिए आपको अगर MS Excel, Power Point या अन्य किसी भी सॉफ्टवेयर में काम करना आता है तो आप इसे स्किल्स में डाल सकते है। आप जिस भी सेक्टर में जॉब ढूंढ रहे है यदि आपकी स्किल्स उसी सेक्टर से मैच होती है तो आपको जॉब के ऑफर जल्दी आएंगे। जिस प्रोफाइल के लिए आप आवेदन करना चाहते है उसी से संबंधित आपके कौशल हो तो जॉब मिलने के संभावना बढ़ जाती है पर ध्यान दे की आपके द्वारा दी गई जानकारी बिल्कुल सही हो इसलिए वहीं स्किल्स लिखे जिसके बारे में आप जानते हो।

क्षमता (Strenght)

Strenght Logoइसमें आप अपने व्यक्तित्व के विषय में जानकारी दे सकते हैं। जैसे उदाहरण के लिए Punctual, Hardworking, Positive Attitude या जो भी आपकी क्षमता है उसके विषय में संक्षिप्त में लिखें। ये आपके विषय में Recruiter के लिए मन में आपकी एक छवि बना देगा और Recruiter हो सकता है। इसी से संबंधित आपसे प्रश्न भी पूछे तो कृपया ध्यान से और सही जानकारी ही दें।

अनुभव (Experience)

Experience Logoयदि आप फ्रेशर है तो आपको इस विषय में कोई जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर आप अनुभव है और आपको काम करते हुए काफी समय हो चुका है तो जिस कंपनी या Organization में आपने जिस भी पद (post) पर काम किया हुआ उसका समस्त जानकारी तथा जॉब description अवश्य डाले। कम से कम latest जिस कंपनी या Organization में आपने काम किया है उस organization का नाम और जॉब description अवश्य डालें।

Extra Point

आप अपनी Hobby, अपनी Age और भाषा के विषय में Heading के साथ जानकारी लिख सकते हैं।

अंत में Disclaimer

आप चाहे तो अंत में Disclaimer भी डाल सकते है। जिसमें लिखा होगा की आपके द्वारा दी गई जानकारी बिल्कुल सही है।


Resume Kaise Banaya Jata Hai Tips in Hindi

  1. 👉 Resume संक्षिप्त होना चाहिए या यों कहिए कि to the point जानकारी होनी चाहिए।
  2. 👉 Resume Ka Format प्रोफेशनल और भाषा औपचारिक होनी चाहिए।
  3. 👉 Resume में आप जो भी तथ्य लिखे वे पूर्ण रूप से सही होने चाहिए।

Job Interview Tips in Hindi

अब इंटरव्यू के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं इन्हें ध्यान से पढ़ें और इसे पढ़ने के बाद आप काफी अच्छी तरह से Recruiter के सामने खुद को प्रस्तुत कर पाएंगे। आइए जानते हैं:-

Interview Tips for Freshers in Hindi

  • कृपया फॉर्मल ड्रेस पहनकर जाए। फॉर्मल ड्रेस में यदि आप पुरुष है तो शर्ट पैंट, और ब्लेजर या कोट पहन सकते है और यदि आप स्त्री है तो आप सूट सलवार, पैंट शर्ट, कुर्ती भी पहन सकती है और ड्रेस में किसी तरह की एक्स्ट्रा चमक धमक वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
  • कपड़ो का रंग लाइट कलर का होना चाहिए जैसे सफेद, नीला आदि। बहुत ज्यादा तड़कते भड़कते रंग नहीं पहनने चाहिए जैसे लाल, चमकीला, हरा, चमकीला पीला आदि।
  • बहुत ज्यादा आभूषण पहनकर भी इंटरव्यू में नहीं जाना चाहिए। जैसे साड़ी, उंगलियों में अंगूठी धारण न करे या अतिरिक्त भारी आभूषण न पहने ।
  • कपड़ो पर प्रेस जरूर होनी चाहिए और कपड़े साफ सुथरे होने चाहिए।
  • जिस प्रोफाइल के लिए आप आवेदन करना चाहते है उसी से संबंधित आपके कौशल हो तो जॉब मिलने के संभावना बढ़ जाती हैं।
  • Interview के लिए बुलाए जाने पर इंटरव्यू room में अंदर आने की अनुमति ‘may I coming’ कहकर ले। और ‘may I sit here, nice to meet you’ जैसे शब्दों का प्रयोग करें।
  • Recruiter के द्वारा पूछे गए अभी सवालों का जवाब आत्मविश्वास के साथ दे। यदि कोई जवाब न आता तो इस प्रश्न का उत्तर नहीं आता आप कह सकते है और गलत जवाब न दे।

Resume Kaise Banaye Online Laptop Me

Resume बनने के लिए सबसे पहले आपके पास Laptop या PC होना चाहिए। उसमें MS Word भी होना चाहिए जिसमें आप अपने रिज्यूम बना सके।

  • सर्वप्रथम एक Resume Template अपने लैपटॉप में Download करें।
  • Template Word Format में डाउनलोड हो जायेगा |
  • इसके डाउनलोड होने के बाद इसने “Edit Enable” के विकल्प पर क्लिक करें ताकि आप इसमें अपनी जानकारी edit कर सके।
  • अब अपना नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी को भरे।
  • अब आप अपनी फोटो Add करना चाहते है तो add करे। यदि फोटो साइज में छोटी बड़ी है तो curser से उसे ठीक करें।
  • अब अपने कार्य अनुभव के बारे में लिखे। उदाहरण के लिए Last Job Profile, Job Description और Company name इत्यादि।
  • अपने कौशल ( skills ) के बारे में संक्षिप्त में लिखे और जिस क्षेत्र में जॉब के लिए आवेदन कर रहे है Skills भी उसी क्षेत्र से संबंधित हो तो आपका Resume, Recruiter को आकर्षक लगेगा।
  • अब अपनी शिक्षा के विषय में लिखे आपकी 10th, 12th, ग्रेजुएशन तथा अन्य तकनीकी कोर्स के विषय में जानकारी भरे।
  • अब अपने शौक ( hobby) के बारे में लिखें। उदाहरण Singing, Dancing इत्यादि या अन्य कोई भी शौक आप लिख सकते हैं।

अब Resume को PDF में कैसे Change करे?

इसके लिए आपको अपने MS-Word में बनाए हुए Resume को save करना होगा ।

  • सबसे पहले “file” आपको बाई और सबसे ऊपर दिखाई दे रहा होगा उसे क्लिक करे।
  • उसके नीचे “save as” का विकल्प नजर आएगा उसे क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको एक popup दिखाई देगा जिसमें word document में क्लिक करने के बाद आपको “pdf” select करना होगा।
  • उसके बाद आपको “Save” पर क्लिक करना है और आपका resume pdf में save हो जायेगा। आप उसमें resume name भी डाल सकते हैं।
  • आप चाहे तो apps की मदद से भी resume बना सकते है। उदाहरण के लिए “Resume builder app” Or “CV maker App” इत्यादि।

उदाहरण के लिए वीडियो देखें।

How To Convert PDF To Word Document

How To Edit PDF File in Hindi

Difference Between Resume and CV in Hindi

CV और resume में लोग अंतर नहीं कर पाते है जबकि दोनों यू तो समान ही लगते है क्योंकि दोनो में ही आप जॉब के लिए आवेदन कर रहे होते है और दोनो में आपके विषय में जानकारी होती है।दोनों का Format भी समान ही होता है फिर भी दोनों में एक असमानता हैं। यदि आप Fresher हो तो आप रिज्यूम बनाएंगे क्योंकि उसमें आपके विषय में संक्षिप्त जानकारी होती है और एक या २ पेज में इतनी जानकारी आसानी से आ जाती हैं।

वही CV यानी Curriculum Vitae २ pages या अधिक विस्तृत हो सकता है क्योंकि ये कार्य अनुभव वाले व्यक्ति बनाते हैं। जिन्हे जॉब करते हुए काफी सालों का अनुभव हो चुका हैं।

अंतिम शब्द

आशा है अब आपको Resume Kaise Banaye पता चल गया होगा। कोई प्रश्न हो तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *