Advertisement

प्राचीन भारत का इतिहास व महत्व (भाग 1) – अपने देश भारत को जाने !

आप अपने देश के बारे में कितना जानते है ? आज आपको प्रचीन भारत का इतिहास के बारे में जानकारी मिलने वाली है जो आपके बहुत काम आएगी.

भारत का इतिहास – भारत कहाँ स्थित है ?

यह 6°44 ‘और 35°30 ‘उत्तरी अक्षांश और 68° 7 ‘और 97° 25’ पूर्वी रेखांश के बीच भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित है.

भारत, दक्षिण एशिया में एक देश है। यह दक्षिण में हिंद महासागर, दक्षिणपश्चिम पर अरब सागर और दक्षिणपूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है| हिमालय इसे तिब्बती पठार से अलग करता है.

इसके पश्चिम में पाकिस्तान, पूर्वोत्तर में चीन, नेपाल और भूटान, और पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार पड़ोसी देश है| दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव है। भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह थाईलैंड और इंडोनेशिया के साथ समुद्री सीमा साझा करते है.

हमारे देश का असली नाम भारत है या इंडिया (India) ?

भारत का संविधान के अनुच्छेद 1 (1) में कहा गया है, “इंडिया, जो भारत है, राज्यों का संघ होगा।” (“India, that is Bharat, shall be a Union of States.”)

संविधान में यही एकमात्र प्रावधान है कि इस देश को आधिकारिक और अनौपचारिक उद्देश्यों के लिए कैसे बुलाया जाए ?

सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन भाटवाल ने 2015 में PIL की घोषणा की थी कि इस देश का आधिकारिक नाम भारत है, INDIA नहीं।

गृह मंत्रालय को कुछ RTI आवेदन आये थे जहां आवेदक इस देश के आधिकारिक नाम जानना चाहते थे। एक प्रतिक्रिया में, मंत्रालय ने कहा था “विषय पर कोई जानकारी नहीं।” दूसरे के उत्तर में, उसने अनुच्छेद 1.1 को रिपीट किया था.

तो साफ़ जाहिर है की हमारी सरकार खुद इस सवाल का जवाब नही जानती है.

grammarly

बस इस सवाल के जवाब में इस तरह से संतुष्ट हो सकते है की हिंदी में Official Work करने पर भारत नाम इस्तेमाल होता है जैसे भारत सरकार और इंग्लिश में Official Work होने पर India नाम इस्तेमाल होता है जैसे पासपोर्ट में आपने देखा होगा वहां भारत की जगह इंडिया इस्तेमाल होता है.

भारत के प्रतीक कौन से है ? – History Of India in Hindi

राजचिन्ह

  • राजचिह्न अशोक के सारनाथ स्थम्भ की अनुकृति है।
  • राजचिह्न भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था।
  • राजचिह्न के नीचे खुदा हुआ सूत्र “सत्यमेव जयते” मुण्डकोपनिषद से लिया गया है।

राष्ट्रीयगान

  • राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ पहली बार 27 दिसम्बर 1911 मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।
  • यह भारतीय संविधान द्वारा 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था।
  • राष्ट्रीय गान के पूर्ण संस्करण की अवधी 52 सेकंड है।

राष्ट्रीयगीत

  • राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित पुस्तक आनंद मठ से लिया गया है।
  • यह पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 सत्र में गाया गया था|

राष्ट्रीय कैलेंडर

  • राष्ट्रीय कैलेंडर शक संवत पर आधारित है और इसे 22 मार्च 1957 को अपनाया गया था| चैत्र इस कैलेंडर का पहला महिना है| सामान्यता: 1 चैत्र 22 मार्च को होता है और लीप वर्ष में 21 मार्च को|

राष्ट्रीय ध्वज

  • राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था।
  • इसकी लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 2 : 3 है।
  • ध्वज के मध्य में पहिए का प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है।
  • ध्वज के मध्य में स्थित पहिए धर्मचक्र में 24 तीलियां हैं।

भारत में कितने राज्य और कितने केंद्र शाषित प्रदेश है ? (भारत का इतिहास)

क्र. सं. राज्य राजधानी
1 आंध्र प्रदेश हैदराबाद
2 अरुणाचल प्रदेश हैदराबाद
3 असम दिसपुर
4 बिहार पटना
5 छत्तीसगढ़ रायपुर
6 गोवा पणजी
7 गुजरात गांधीनगर
8 हरियाणा चंडीगढ़
9 हिमाचल प्रदेश शिमला
10 जम्मू और कश्मीर श्रीनगर (गर्मी) जम्मू (सर्दी)
11 झारखण्ड रांची
12 कर्नाटक बेंगलुरू
13 केरल तिरुवनंतपुरम
14 मध्य प्रदेश भोपाल
15 महाराष्ट्र मुंबई
16 मणिपुर इंफाल
17 मेघालय शिलांग
18 मिजोरम आइजोल
19 नागालैंड कोहिमा
20 उड़ीसा भुवनेश्वर
21 पंजाब चंडीगढ़
22 राजस्थान जयपुर
23 सिक्किम गंगटोक
24 तमिलनाडु चेन्नई
25 तेलंगाना हैदराबाद
26 त्रिपुरा अगरतला
27 उत्तर प्रदेश लखनऊ
28 उत्तराखंड देहरादून
29 पश्चिम बंगाल कोलकाता
केंद्र शाषित राज्य राजधानी
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर
2 चंडीगढ़ चंडीगढ़
3 दादरा और नगर हवेली सिलवासा
4 दमन और दीव दमन
5 दिल्ली नई दिल्ली
6 लक्षद्वीप कवरत्ती
7 पुदुच्चेरी पांडिचेरी

जनगणना 2011 की प्रशासनिक इकाइयों की संख्या कितनी है ? – India History in Hindi

  1. राज्य/संघ राज्य क्षेत्र = 35
  2. जिले = 640
  3. उप-जिले = 5,924
  4. शहर = 7,938
  5. गांव = 6.41 लाख

भारत की जनगणना 2011 के आंकडे – Information About India in Hindi

⇓ भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान ⇓

  • भारत की कुल जनसंख्या कितनी है ?

– 121.5 करोड़ व्यक्ति

  • भारत की कुल जनसंख्या में से पुरुष जनसंख्या कितनी है ?

– 62.31 करोड़

  • भारत की कुल जनसंख्या में से महिला जनसंख्या कितनी है ?

– 58.74 करोड़

  • भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य ?

– गोवा

  • भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य ?

– उत्तर प्रदेश

  • भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन है ?

– उत्तर प्रदेश (16.61 करोड़ व्यक्ति)

  • भारत में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?

– सिक्किम  (6,07,688 व्यक्ति)

  • भारत की दशकीय वृद्धि (2001-11) दर कितनी रही है ?

– 18.19 करोड़ (17.7%)

  • 2011 के आँकड़ों के अनुसार भारत की कुल साक्षर जनसंख्या कितनी है ?

– 76.3 करोड़ व्यक्ति (7.0%)

  • पुरुष साक्षरता कितनी है ?

– 43.4 करोड़ (82.1%)

  • महिला साक्षारता कितनी है ?

– 32.8 करोड़ (65.4%)

  • 2011 के आँकड़ों के अनुसार भारत में लिंगानुपात कितना है ?

– 1000 पुरुषों पर 943 महिलाएँ

  • भारत में सबसे कम लिंगानुपात वाला केंद्र शासित प्रदेश ?

– दमन और दीव (618)

  • भारत में सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाला केंद्र शासित प्रदेश का नाम ?

– पांडिचेरी (1,038) 

  • भारत में सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य ?

– जम्मू और कश्मीर (883)

  • भारत में सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाला राज्य ?

– केरल (1,084)

  • 2011 के आँकड़ों के अनुसार देश में जनसंख्या का घनत्व कितना है ?

– 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

  • सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला राज्य ?

– बिहार (1106 व्यक्ति प्रति वर्गमीटर)

  • सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य ?

– अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्गमीटर)

  • 2011 के आँकड़ों के अनुसार देश में कुल जनसंख्या में 0-6 वर्ष तक आयु वर्ग की जनसंख्या कितनी है ?

– 16.45 करोड़

  • 2011 के आँकड़ों के अनुसार अनुसूचित जाति की जनसंख्या कितनी है ?

– 20.14 करोड़ (16.6%)

  • वर्ष 2011 के आँकड़ों के अनुसार अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या कितनी है ?

– 10.43करोड़ (8.6%)

  • 2011 के अनुसार सबसे अधिक प्रजनन दर किस राज्य में रही थी ?

– बिहार (3.7)

  • 2010 की स्थिति के अनुसार देश में सबसे कम प्रजनन दर वाला राज्य कौन सा है ?

– तमिलनाडु (1.7)

भारत की जलवायु कैसी है ? – भारत का भूगोल हिंदी में

भारत में उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु पायी जाती है। भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है।

एशिया में इस प्रकार की जलवायु मुख्यतः दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व में पाई जाती है।

भारत की जलवायु सामान्य प्रतिरूप में लगभग एकरूपता होते हुए भी देश की जलवायु-अवस्था में स्पष्ट प्रादेशिक भिन्नताएँ हैं।

जैसे – गर्मियों में, राजस्थान वेफ मरुस्थल में कुछ स्थानों का तापमान लगभग 50॰C तक पहुँच जाता है, जबकि जम्मू-कश्मीर वेफ पहलगाम में तापमान लगभग 20॰C रहता है।

सर्दी की रात में, जम्मू-कश्मीर में द्रास का तापमान -45॰C तक हो सकता है, जबकि तिरुवनंतपुरम में यह 22॰C हो सकता है।

भारत की जलवायु की महत्वपूर्ण विशेषता पवनों की दिशा में परिवर्तन है|

भारतीय मौसम विभाग द्वारा भारत की जलवायु को चार ऋतुओ में विभाजित किया गया है-

  1. शीत ऋतु
  2. ग्रीष्म ऋतु
  3. वर्ष ऋतु
  4. शरद् ऋतु
History Of India in Hindi General Knowledge Question Answer
  1. भारत की जलवायु कैसी है » उष्ण कटिबंधीय मानसूनी|
  2. भारत में सबसे अधिक वर्षा किस मानसून से होती है » दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन|
  3. भारत के कोरोमंडल तट पर किस माह में सबसे अधिक वर्षा होती है » अक्टूबर-नवंबर में|
  4. भारत के किस राज्य में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून अधिक वर्षा नहीं होती है » तमिलनाडु|
  5. दक्षिणी-पश्चिर्मी मानसून किस राज्य में सबसे पहले प्रवेश करता है » केरल में|
  6. भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में शीतकालीन वर्षा किस कारण से होती है » पश्चिमी विक्षोभ के कारण|
  7. भारत में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है » मासिनराम|
  8. भारत में औसतन वर्षा कितनी होती है » 118 सेमी|
  9. भारत में सबसे कम वर्षा कहाँ होती है » कच्छ से पंजाब हरियाणा तक|
  10. भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा किस मानसून से होती है » दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन|
  11. अरब सागर से आने वाले मानसून सबसे पहले किस राज्य में प्रवेश करते हैं » केरल में|
भारत की सीमा कितने देशो से लगती है ? – प्राचीन भारत का इतिहास हिंदी में

भारत की स्थलीय सीमा कुल लम्बाई – 15,200 कि.मी. है तथा समुद्र तट की लम्बाई 7517 कि.मी. है, भारत की स्‍थलीय और जलीय सीमा से 8 देशों की सीमा लगती है.

  1. अफ़ग़ानिस्तान
  2. तजाकिस्तान
  3. चीन
  4. नेपाल
  5. भूटान
  6. म्यांमार
  7. बांग्लादेश
  8. पाकिस्तान

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पूर्व में बांग्लादेश के साथ 4096 कि.मी., उत्तर में चीन के साथ 3917 कि.मी., अफगानिस्तान के साथ 80 किमी तथा उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान के साथ 3310 कि.मी. लम्बी है.

भारत की नेपाल के साथ 1752 कि.मी., म्यांमार के साथ 1458 कि.मी. तथा भूटान के साथ 587 किमी. लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिलने वाले भारतीय राज्य हैं :- गुजरात (पाकिस्तान), राजस्थान (पाकिस्तान), पंजाब (पाकिस्तान), जम्मू एवं कश्मीर (चीन और पाकिस्तान), हिमाचल प्रदेश (चीन), बिहार (नेपाल), उत्तराखंड (चीन और नेपाल), उत्तर प्रदेश (नेपाल), प. बंगाल (भूटान और बांग्लादेश), सिक्किम (चीन, भूटान और नेपाल), अरुणाचल प्रदेश (भूटान, चीन और म्यांमार), नागालैण्ड (म्यांमार), मणिपुर (म्यांमार), मिजोरम (बांग्लादेश और म्यांमार), मेघालय (बांग्लादेश), त्रिपुरा (बांग्लादेश) तथा असम (भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार)|

भारत को INCREDIBLE INDIA क्यों कहते है ? – भारत का महत्व पर निबंध हिंदी में

भारत विविधताओं का देश है, जिसकी विविध खूबसूरती आप यहां के खान-पान से लेकर रहन सहन में आसानी से देख सकते हैं।

भारत के विषय में एक बात कही जाती है कि यहां हर 100 कि.मी. पर क्षेत्र की बोली व हर 300 कि.मी. पर भाषा में परिवर्तन हो जाता है। यानी यह एक गर्व का विषय है कि हमारा जन्म एक ऐसे देश में हुआ है जो भाषाई खजाने के मामले में विश्व के बाकी देशों से कहीं ज्यादा आगे है.

लोक कला-संस्कृति, पारंपरिक भोजन, नृत्य-संगीत के मामलें भी भारत विश्व में एक अलग स्थान रखता है। इसलिए भारत पूरे विश्व के चुनिंदा सबसे खास देशों में गिना जाता है.

आज इस खास लेख में हमने भारत का इतिहास और भारत की उन विविधताओं की बात करी है जिनकी वजह से भारत देश को ‘अतुलनीय भारत’ का दर्जा प्राप्त है.

उम्मीद है आज की जानकारी आपको पसंद आई होगी | कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताए | इस जानकारी को सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करे.

इन्हें भी पढ़े ⇓

4 thoughts on “प्राचीन भारत का इतिहास व महत्व (भाग 1) – अपने देश भारत को जाने !”

Leave a Comment

close